Aaj Tak Radio
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Besuch unbedingt die Website des Podcasts und unterstütze die Macher: www.aajtak.in
Wo hören?
Podcasts in der App Replaio Radio Bald verfügbarPodcasts kommen bald in die App. Installiere sie jetzt und erlebe als Erster einen ganz neuen Blick auf Podcasts
Folgen
6 साल बाद राज़ खुला, जब बच्चे ने Shrek फिल्म दिखाई | भौंचक 13.04.2026 2:02
फिलिपींस में एक महिला ने 6 साल पहले गौतम बुद्ध की एक मूर्ति ऑनलाइन ऑर्डर की. मूर्ति आने के बाद उसने स्थापित कर दी और पूजा करने लगे, छे साल बाद पता चला कि वो मूर्ति एक कार्टून कैरेक्टर की थी, सुनिये भौंचक ख़बर
3 महीने पहले चोरी स्कूटी का चालान घर आया, चोर की फोटो के साथ | भौंचक 10.04.2026 2:07
फ़ैसल रहमान नाम के एक X यूज़र ने एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि मेरे स्कूटी चोरी हो गयी थी, अब घर पर चालान आया है... सुनिये भौंचक खबर
जिस भाभी के क़त्ल के जुर्म में 10 महीने से जेल में है, वो ज़िंदा मिलीं | भौंचक 09.04.2026 1:39
बिहार में अजब-गजब मामला सामने आया है जहां लख्खी देवी नाम की महिला के क़त्ल के आरोप में उनका देवर जेल में है लेकिन पुलिस ने लख्खी को ज़िंदा बरामद कर लिया, सुनिये भौंचक ख़बर
औरैया: गांव की बारात में एक बराती नशे में टेंट की छत पर सो गया | भौंचक 08.04.2026 2:09
बारातियों के अजीब ओ गरीब कारनामों में एक नया शाहकार आया है औरैया से, जहां एक बाराती वहां मिला जहां किसी को उम्मीद नहीं थी, सुनिये कहानी
करप्शन की नई कहानी, विभाग में खरीदे गए प्रिंटर, कंप्यूटर का पता नहीं | भौंचक 07.04.2026 2:15
मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगे हैं कि यहां करप्शन के नए आयाम गढ़ते हुए करोड़ों रुपये हवा में उड़ा दिये गए, सुनिये पूरी कहानी भौंचक में
तेलंगाना: पांच टीचरों की ड्यूटी लगी एक परीक्षार्थी के लिए, वो आया ही नहीं | भौंचक 06.04.2026 2:11
तेलंगाना में एक स्टूडेंट का परीक्षा केंद्र पर ना आना क्यों बन गया पांच टीचरों के लिए मायूसी का सबब, सुनिए भौंचक ख़बर
एक-एक रुपया मांगकर करोड़ों की दौलत बनाई, अब इनवेस्टर है भिखारी | भौंचक 03.04.2026 2:43
भिखारियों के बारे में आपने बहुत कहानियां सुनी होंगी लेकिन ये एक ऐसी कहानी है जो सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. एक ऐसा भिखारी जिसके पास है आठ कोठियां, सुनिये भौंचक ख़बर
एक महिला जो चार दशक से हंसी नहीं ताकि चेहरा जवान रहे | भौंचक 02.04.2026 1:54
एक महिला आखिर क्यों चालीस साल से अपनी हंसी रोके बैठी है, Tess क्रिश्चिशन की कहानी सुनिये भौंचक में
गैस सिलेंडर बुक किया था लेकिन घर पर पुलिस पहुंच गयी | भौंचक 01.04.2026 1:49
पंजाब पुलिस ने भारतीय सेना के पूर्व कैप्टन को पत्नी की हत्या के मामले में 4 साल की लंबी तलाश के बाद गिरफ्तार किया है। एक LPG बुकिंग कैसे बन गया बड़ा सुराग, सुनिए भौंचक खबर में…
औरेया के राकेश यादव ने अपनी तेरहवीं में 1900 लोगों की दावत की | भौंचक 31.03.2026 2:39
क्यों एक शख्स ने अपनी ही तेरहवीं के कार्ड छपवाए और लोगों को दावत दी, सुनिये भौंचक खबर
ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों बंटवाई ख़राब साइकिलें, गिरते-गिरते बचे दिव्यांग | भौंचक 30.03.2026 2:05
एमपी के गुना में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के हाथों मिली ट्राइसाइकिल सिर्फ 500 मीटर चलने के बाद खराब हो गई जिससे एक दिव्यांग सड़क पर गिरकर परेशान हो गया, सुनिए पूरी भौंचक ख़बर.
गुजरात : गृह विभाग का दावा, पुलिस कस्टडी में 2000 किलो ड्रग्स चूहे खा गए | भौंचक 27.03.2026 2:57
गुजरात में गृह विभाग के दावे पर CAG ने एक संदेह जताया है और कहा है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए, सुनिये भौंचक ख़बर
मनरेगा कार्ड पर नागालैंड के गवर्नर की फोटो दिखाई दी, तब मामला खुला | भौंचक 26.03.2026 2:45
सरकार की मनरेगा योजना में फिर से करप्शन के आरोप लग रहे हैं मामला बिहार के नवादा जिले का है, सुनिये पूरी ख़बर आज के भौंचक में
सामूहिक विवाह में फ़र्ज़ीवाड़े के लिए बहन के साथ शामिल हुआ युवक | भौंचक 25.03.2026 2:15
यूपी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक युवक का गोलमाल सामने आया है, सुनिये मज़ेदार भौंचक ख़बर
मोहल्ले के बच्चों को नई गाड़ी में घुमाने लाए थे, लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया | भौंचक 24.03.2026 2:45
सोनभद्र में लग्ज़री कार में मोहल्ले के बच्चों को घुमाने लाए युवक के लिए मुसीबत तब हो गयी जब बच्चे शरारत में 'बचाओ-बचाओ' चिल्लाने लगे... पब्लिक ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और फिर पिटाई कर दी.
भाई-बहन का झगड़ा अस्पताल पहुंचा, भाई बोला "बहन ने काटा है" | भौंचक 23.03.2026 2:04
गाज़ियाबाद के एक अस्पताल में एक भाई ने डॉक्टरों से कहा कि वो उसे रैबीज़ का इंजेक्शन लगा दें. उसने वजह ये बताई कि उसे उसकी बहन ने उसे काट लिया है, सुनिये भौंचक ख़बर
दुख सुनने का वायरल स्टार्टअप, फीस जान लीजिए । भौंचक 20.03.2026 2:00
मुंबई के जूहू बीच से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. यहां एक शख्स ने “दुख सुनने” का अनोखा इंतज़ाम कर रखा है वो भी तय दामों पर. आखिर ये मामला क्या है, क्यों लग रही है लोगों की लाइन और क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी सुनिए आज की भौंचक खबर में.
शराब की तलब में हिरासत से भागा आरोपी | भौंचक 19.03.2026 2:00
बांदा में चोरी का एक आरोपी पेशी के बाद पुलिस हिरासत से पेशाब का बहाना बनाकर फरार हो गया. काफी तलाश के बाद पुलिस ने उसे जंगल से पकड़ लिया. आखिर उसने ऐसा क्यों किया और आगे क्या हुआ-सुनिए आज की भौंचक खबर में.
रील बनाने के लिए पिता को बोरे में बंद करके कूरियर ऑफिस पहुंची बेटी | भौंचक 18.03.2026 2:39
रील बनाने का ऐसा जुनून लोगों पर छाया हुआ है कि लोग अजब गजब कारनामे कर रहे हैं, सुनिये बेंगलुरु से आई एक भौंचक रिपोर्ट.
सोशल मीडिया पर आई बिल के स्क्रीनशॉट्स की बाढ़ | भौंचक 17.03.2026 2:22
गैस संकट की चर्चा के बीच लोग सोशल मीडिया पर रेस्टोरेंट और कैफे के ऐसे बिल के स्क्रीनशॉट लगा रहे हैं जिनमें दिख रहा है कि गैस के नाम पर अलग से चार्ज जोड़ा गया है, सुनिये भौंचक.
चोर बाकायदा बिल भेजते थे "प्रिय उपभोक्ता, अपना बिल जमा कर दें" | भौंचक 16.03.2026 2:04
रुड़की में बिजली चोरी का ऐसा मामला आया है कि पुलिस प्रशासन सब भौंचक हो गए हैं, आइये बताते हैं
पांच साल से रोज़ाना थोड़ी-थोड़ी दीवार काट रहा था कैदी | भौंचक 13.03.2026 2:41
कभी कभी लंबी प्लैनिंग में भी धोखा हो जाता है जैसे ब्राज़ील के एक जेल में एक कैदी के साथ हो गयी। इस कैदी ने कंक्रीट की दीवार को रोज़ाना थोड़ा-थोड़ा काटना शुरु किया लेकिन फिर पता चला कि ये दीवार तो बाहर नहीं खुलती, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में.
बाराबंकी: शादी में घरातियों ने बरातियों पर फेंकी कुर्सियां, पाइप से मारा | भौंचक 12.03.2026 2:26
यूपी के बाराबंकी में दूल्हा-दुल्हन शादी के बंधन में बंधने ही वाले थे कि तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि शादी का माहौल जंग के माहौल में बदल गया, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में
शर्त ये है कि गाली देने का वीडियो या ऑडियो सबूत होना चाहिए | भौंचक 11.03.2026 2:02
भारत के कौन से हिस्से में ये कानून लागू हो गया है कि अब से मां और बहन वाली गाली देने पर गालीबाज़ आदमी को 500 रुपये देना पड़ेगा, बता रहे हैं आज के भौंचक में.
पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी, बोले 500 की थी चप्पल | भौंचक 10.03.2026 2:50
MP के बगुलामुखी मंदिर परिसर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी होने का मामला सुर्खियों में है. अधिकारी ने CCTV फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान की और खुद उसे पकड़ा, सुनिये पूरी भौंचक ख़बर.
Ähnliche Podcasts
Replaio ist kein Herausgeber von Podcasts; die Namen der Sendungen, Cover und Audioinhalte gehören ihren Autoren und werden über öffentliche RSS-Feeds verbreitet