Aaj Tak Radio
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Besuch unbedingt die Website des Podcasts und unterstütze die Macher: www.aajtak.in
Wo hören?
Podcasts in der App Replaio Radio Bald verfügbarPodcasts kommen bald in die App. Installiere sie jetzt und erlebe als Erster einen ganz neuen Blick auf Podcasts
Folgen
फुटबॉल कोच जो अपने स्टूडेंट्स को नंबर देने के बदले खून मांगती थी | भौंचक 22.07.2025 1:57
महिला फुटबॉल टीम की कोच स्टूडेंट्स से मिलने वाले खून का क्या करती थी? सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.
दस मिनट तक गुल रही बिजली, चीफ इंजीनियर पर गिरी गाज | भौंचक 21.07.2025 2:29
यूपी के बिजली मंत्री एके शर्मा का जनता से सीधा संवाद करने का सरकारी कार्यक्रम था लेकिन तभी लाइट चली गयी. जानिये पूरी ख़बर भौंचक में
कोर्ट ने दी ऐसा सज़ा कि स्कूल याद आ गया । भौंचक 18.07.2025 2:05
दिल्ली के कोर्ट ने अवमानना के सिलसिले में चार लोगों को कौन सी दिलचस्प सज़ा सुनाई, सुनिये भौंचक में.
लोग क्यों बुक कर रहे हैं किराये पर दादा-दादी? भौंचक 17.07.2025 2:26
आखिर क्यों लोग बुजुर्ग दादा-दादी को रेंट पर हायर कर रहे हैं, सुनिये भौंचक में आजतक रेडियो पर
दो घंटे की मेहनत के बाद पति को नदी से निकाला गया, केस दर्ज | भौंचक 16.07.2025 2:23
कर्नाटक में एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने फोटो खींचने के बहाने मुझे नदी में धक्का दे दिया. जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' ख़बर में.
मां ने कहा, "थाने में भी मेरे बेटे को पीटा गया" | भौंचक 15.07.2025 2:11
यूपी के अलीगढ़ में एक पति ने पत्नी का साबुन क्या इस्तेमाल कर लिया, इतना झगड़ा हुआ कि पत्नी ने पुलिस बुला ली. पुलिस थाने तक बात पहुंची, पुराने झगड़ों की वीडियो भी सामने आई. जुर्माना भी लगा. मामला साबुन का था, लेकिन असल लड़ाई क्या थी? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
'ब्लूटूथ डिवाइस' का प्रमाण पत्र जारी होने के पीछे क्या कहानी है? भौंचक 14.07.2025 2:06
बिहार में सरकारी प्रमाण पत्रों को लेकर लापरवाही एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार मामला ऐसा है कि सुनकर भी यकीन करना मुश्किल है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
नाराज़ पत्नी को मनाने के लिए ट्रेन के साथ दौड़ाई कार, हिरासत में | भौंचक 11.07.2025 2:01
ग्वालियर में नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी को मायके जाने से रोकने के लिए उसकी ट्रेन के साथ साथ अपनी कार दौड़ा दी, जानिये पूरी ख़बर भौंचक में
गली के आवारा कुत्तों को 'मॉडिफ़ाई' करके बेचने वाले कौन? भौंचक 10.07.2025 2:02
गाज़ियाबाद में जानवरों के लिए काम करने वाले एक NGO ने शिकायत की है कि एक ऐसा गिरोह एक्टिव है जो आवारा कुत्तों के कान काटकर उसे विदेशी बताकर लोगों को बेचकर फ़र्ज़ीवाड़ा करता है. सुनिये पूरी ख़बर
पत्नी के पहचान पत्र पर नीतीश कुमार की फोटो छपने पर पति ने क्या किया? भौंचक 09.07.2025 1:45
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर मधेपुरा जिले के एक महिला के मतदाता पहचान पत्र में नजर आ रही है. सुनिए पूरी भौंचक ख़बर
मानव श्रृंखला बनाकर शौच करने वालों ने बनाया रिकॉर्ड ? भौंचक 08.07.2025 2:24
सोशल मीडिया पर एक ख़बर वायरल है कि 1353 लोगों ने एक साथ, एक लाइन से बैठकर शौच करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. क्या ये हक़ीकत है? ख़बर कहां की है? आइए जानते हैं आज के भौंचक में.
जाकर देखा तो नशे में धुत गार्ड सीट के नीचे पड़ा था | भौंचक 07.07.2025 2:05
यूपी के बागपत के दिल्ली-सहारनपुर रूट पर ट्रेन का गार्ड नशे में धुत सीट के नीचे पड़ा हुआ मिलने पर मचा हड़कंप. सुनिए पूरी भौंचक ख़बर
यूपी: जिसे दफना आए थे वो कोई और था, पता चलते ही हड़कंप | भौंचक 04.07.2025 2:02
यूपी के औरैया में जिसे अपना भांजा समझ के दफना आए थे वो दरअसल कोई और निकला. भांजे ने फोन पर कहा मैं जल्द घर आऊंगा, तैयारी रखना. अब सवाल ये है कि जिसे दफना दिया वो कौन था. सुनिये औरैया का भौंचक किस्सा
जयपुर में दूल्हे को क्यों पकड़ने पहुंची ED की टीम | भौंचक 03.07.2025 2:15
दूल्हे को पकड़ने के लिए ईडी की टीम मैरिज हॉल पहुंच गयी और तभी सायरन बजते ही दूल्हा भाग निकला. जानिए पूरा मामला भौंचक में.
जयपुर के कब्रिस्तान में किसने महिलाओं की कब्रों को बनाया निशाना? भौंचक 02.07.2025 1:56
ज़िंदा महिलाएं सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं और मुर्दा महिलाएं कब्रों में भी लूटी जा रही हैं. घटना जयपुर की है. सुनिए भौंचक ख़बर
कजरी गाती औरतों ने बंधे हुए नेता जी के सर पर कीचड़ क्यों डाला? भौंचक 01.07.2025 2:32
यूपी के महाराजगंज में महिलाओं ने एक नेता जी को कीचड़ से नहला दिया इस उम्मीद से कि बारिश हो जाएगी. जानिए क्या है पूरा भौंचक मामला
अहमदाबाद के होटल के अंदर क्यों बनी हुई हैं असली कब्रें | भौंचक 30.06.2025 2:05
अहमदाबाद के एक आलीशान होटल में मेहमानों के कमरे के ठीक नीचे असली कब्रें बनी हुई हैं. ये कब्रें सैकड़ों साल पहले की बताई जाती हैं और होटल बनाते समय इन्हें हटाया नहीं गया. अब ये कब्रें होटल का हिस्सा हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
शौचालय में बैठे-बैठे न्याय लेने कोर्ट पहुंच गए | भौंचक 27.06.2025 1:56
नेचर कॉल का जवाब देते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने की जो सबसे खास वजह थी, वह ये थी कि शख्स हाईकोर्ट की सुनवाई के दौरान टॉयलेट में बैठा हल्का हो रहा था, सुनिए 'भौंचक' में
गले लगने के लिए कीमत चुकाने को क्यों तैयार हैं लोग? | भौंचक 26.06.2025 2:34
ये एक नया ट्रेंड है जहां लोग गले लगने के लिए पैसा देने के तैयार हैं. पर ये क्या मॉडल है पैसे कमाने का समझिए आज के भौंचक में.
युवक का दावा मंजन की वजह से सांप कुछ न बिगाड़ पाया। भौंचक 25.06.2025 2:09
मध्यप्रदेश के बालाघाट में 25 साल के सचिन का पैर ज़हरीले सांप पर पड़ गया जिसके बाद सांप ने कांट लिया. सचिन ने इसके बाद देखा कि सांप तड़पने लगा. क्या है पूरा मामला सुनिए भौंचक खबर में.
इश्क़ में ठुकराई गई तो 12 राज्यों में बम धमाके की झूठी ख़बर दे डाली | भौंचक 24.06.2025 2:21
12 राज्यों में 21 बार बम धमाकों की झूठी अफवाह देनी वाली युवती को पुलिस ने धरा. जानिए क्या थी वजह आज के भौंचक में.
सड़क पर मुर्गियों से भरा ट्रक पलटा, लोग बचाव कार्य से पहले मुर्गी लूटने लगे | भौंचक 23.06.2025 2:15
लोग पूछते हैं कि पहले मुर्गी आई या पहले आया अंडा लेकिन छत्तीसगढ़ में जब एक मुर्गी से भरा ट्रक पलटा तो लोगों ने देखा कि सबसे पहले आए मुर्गी लूटने वाले. सुनिए पूरी भौंचक खबर.
बेगुसराय में पुलिस ने कैसे उतारा रील बनाने वाले का बुखार | भौंचक 20.06.2025 2:10
बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने थानाध्यक्ष के ऑफिस में घुसकर उनकी कुर्सी पर बैठकर रील बना डाली. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
टिकट काला बाज़ारी का नया रिकॉर्ड रचने वाले धरे गए । भौंचक 19.06.2025 2:19
लखनऊ में रेलवे पुलिस बल ने रेलवे टिकटों की काला बाज़ारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. आरोपी आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के छोटे आरक्षण केंद्रों से तत्काल टिकट बुक करवाकर उन्हें देश भर में कैसे भेजते थे? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
19 साल पुराने में मनोज ने कोर्ट में क्या कहा कि जज साहब चौंक गए? | भौंचक 18.06.2025 2:12
यूपी के कानपुर में लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि कोर्ट को भी सख्त रुख अपनाने के लिए मजबूर किया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
Ähnliche Podcasts
Replaio ist kein Herausgeber von Podcasts; die Namen der Sendungen, Cover und Audioinhalte gehören ihren Autoren und werden über öffentliche RSS-Feeds verbreitet