Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

News HI ↓ 1000 Folgen

Aaj Ke Akhbaar is a daily newspaper wrap-up podcast in Hindi presented by Aaj Tak Radio. No time to catch up with the newspapers? Fikar not. Every morning two of our presenters discuss what newspapers from India and around the world have published. A nuanced discussion on not just the news stories, but their different approach on a same story. You will miss nothing if you listen to this news commentary every day. हर सुबह हम पढ़ते हैं देश और दुनिया के बड़े अख़बार और उनकी चुनिंदा बड़ी ख़बरों पर करते हैं चर्चा. किस अख़बार ने क्या छापा है और किस तरह छापा है, आपसे मिस नहीं होगा अगर आप सुनेंगे, 'आज...

Besuch unbedingt die Website des Podcasts und unterstütze die Macher: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Kategorie

News

Podcast-Website

www.aajtak.in

Neueste Folge

6. Mai 2025

Wo hören?

Podcasts in der App Replaio Radio Bald verfügbar

Podcasts kommen bald in die App. Installiere sie jetzt und erlebe als Erster einen ganz neuen Blick auf Podcasts

Bei Google Play herunterladen Kostenlos installieren Android fast 10 Mio. Downloads · Bewertung 4,8 iOS bald

Folgen

पूरे देश में CAA लागू, सरकार की तैयारी कितनी पक्की?: आज के अख़बार, 12 मार्च 12.03.2024

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने लागू किया CAA, इसके नियम क्या हैं, कौन लोग इसके तहत नागरिकता ले पाएंगे और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में इसका क्या असर होगा, इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं मानी SBI की दलील, प्रधानमंत्री मोदी ने किन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, जीएन साईबाबा की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों रोक नहीं लगाया, पुर्तगाल चुनाव के नतीजे क्या रहे और नेपाल के युव...

इलेक्शन कमिश्नर के इस्तीफ़े की वजह क्या, विपक्ष ने दागे सवाल: आज के अख़बार, 11 मार्च 11.03.2024

इलेक्शन कमिश्नर अरुण गोयल ने अचानक इस्तीफ़ा क्यों दिया, चुनाव आयोग में खाली पदों पर नियुक्ति कब होगी, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा लिस्ट से किसका नाम कटा और किसका जुड़ा, प्रधानमंत्री मोदी आजमगढ़ की रैली में क्या क्या बोले, आंदोलनकारी किसानों ने कहां कहां रोकी रेल, ED ने लालू यादव को क्या झटका दिया, SBI की अर्ज़ी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज और इंडिया ने चार यूरोपियन देशों के साथ कौन सी...

चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट में घिर जाएगा स्टेट बैंक?: आज के अख़बार, 8 मार्च 08.03.2024

मोदी कैबिनेट की बैठक में कौन से अहम फैसले किए गए, आर्टिकल 370 के खात्मे के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे पीएम मोदी, इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर SBI के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना नोटिस, असली शिवसेना को लेकर महाराष्ट्र स्पीकर के फैसले पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट, कांग्रेस की पहली लिस्ट कब आएगी और राहुल गांधी ने गठबंधन के लिए क्या ख़ास रणनीति तैयार की और CBI ने किन मामलों को लेकर देशभर में छापेमारी...

केंद्र सरकार ने क्यों ठुकराया इलेक्शन कमीशन का प्रस्ताव: आज के अख़बार, 7 मार्च 07.03.2024

शाहजहां शेख़ पर कसा सीबीआई का शिकंजा, संदेशखाली मामले पर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन की चाल पर नज़र रखने के लिए इंडियन नेवी ने उठाया बड़ा क़दम, राहुल और प्रियंका के लोकसभा चुनाव लड़ने की तस्वीर साफ़, इलेक्शन कमीशन के किस प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने ठुकराया, ओडिशा में 15 साल बाद BJP-BJD गठबंधन, राहुल गांधी को चुनाव आयोग से क्या सलाह मिली, महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर दोनों खेमों में पे...

DMK नेता ए राजा के किस बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम: आज के अख़बार, 6 मार्च 06.03.2024

संदेशखाली मामले में कोर्ट के आदेश के बाद भी सीबीआई खाली हाथ, GN साईबाबा को बॉम्बे हैं कोर्ट ने क्यों रिहा किया, DMK नेता ए राजा के किस बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम, 4 दिन पहले क्यों ख़त्म होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट कब आएगी, यूपी में योगी कैबिनेट में शामिल चार नए चेहरे कौन हैं, ओडिशा में BJP-BJD का गठबंधन संभव और मुइज्जू ने भारत के ख़िलाफ़ फिर क्यों उगला ज़हर,...

इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंचा SBI: आज के अख़बार, 5 मार्च 05.03.2024

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों पलटा अपना 25 साल पुराना फैसला, लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने क्यों शुरू किया 'मोदी का परिवार' कैंपेन, इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी देने के लिए SBI को कितना वक़्त चाहिए, दिल्ली और हिमाचल के बजट में क्या ख़ास है, लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी किन मोर्चों पर जूझ रही है और कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध के पचड़े में पड़े भारतीय युवक, सुनिए 'आज के अख़बार' में कुमार केशव से. साउंड मिक्सिंग: स...

चुनाव से पहले अगली सरकार की तैयारी, मोदी का कॉन्फिडेंस या कुछ और?: आज के अख़बार, 4 मार्च 04.03.2024

लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिपरिषद की आख़िरी बैठक में क्या बोले पीएम मोदी, विकसित भारत 2047 के एजेंडे में क्या क्या है, पटना में INDIA ब्लॉक जनविश्वास रैली के हाईलाइट्स क्या रहे, कलकत्ता हाई कोर्ट के जज चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं, कांग्रेस के घोषणापत्र में युवाओं को लुभाने का क्या प्लान है, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने क्यों किया चुनाव लड़ने से इनकार और लोकसभा चुनाव को लेकर क्या हलचल है, सुनिए 'आज के अख़ब...

1 करोड़ घरों को कैसे मिलेगी 300 यूनिट मुफ़्त बिजली: आज के अख़बार, 1 मार्च 01.03.2024

हिमाचल में CM सुक्खू कैसे जीतेंगे विधायकों का भरोसा, मोदी कैबिनेट की बैठक में कौन से बड़े फैसले हुए, शाहजहां की गिरफ़्तारी के बाद संदेशखाली में जश्न, इंडिया की जीडीपी के नए आंकड़े क्या बताते हैं, देश में तेंदुओं की आबादी कितनी बढ़ी, हरियाणा सरकार को कोर्ट से क्यों लगी फटकार, दिल्ली कूच पर क्या बोले किसान और 1993 बम धमाके का आरोपी टुंडा बरी, सुनिए 'आज के अख़बार' में कुमार केशव से. साउंड मिक्सिंग: नितिन...

वन नेशन वन इलेक्शन के लिए लॉ कमीशन की सिफारिशें क्या हैं: आज के अख़बार, 29 फ़रवरी 29.02.2024

हिमाचल प्रदेश में सरकार के ऊपर से ख़तरा टला लेकिन सीएम सुक्खू की मुसीबत कम नहीं हुई, वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर लॉ कमीशन की क्या तैयारी है, मणिपुर हिंसा में अबतक जानमाल का कितना नुक़सान हुआ है, अखिलेश यादव को CBI ने क्यों तलब किया, लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट आज होगी जारी और गुजरात में कैसे पकड़ी गई ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप, सुनिए 'आज के अख़बार' में कुमार केशव से. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

हिमाचल की राज्यसभा सीट हारने के बाद बचेगी सुक्खू सरकार?: आज के अख़बार, 28 फ़रवरी 28.02.2024

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने कैसे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का खेल ख़राब किया, हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर ख़तरा क्यों मंडराने लगा है, गगनयान मिशन के लिए चयनित चार पायलट कौन हैं और उनकी ट्रेनिंग कहां चल रही है, बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खरी-खोटी सुनाई, AAP ने दिल्ली-हरियाणा से लोकसभा का टिकट किसे दिया, केजरीवाल को अब ED ने कब बुलाया है और जया प्रदा फ़रार क्यों घो...

टेस्ट क्रिकेट को प्रमोट करने के लिए BCCI का बड़ा क़दम!: आज के अख़बार, 27 फ़रवरी 27.02.2024

टीम इंडिया ने रांची टेस्ट में कैसे निकाली Bazball की हवा, कौन से युवा खिलाड़ियों ने भुनाए मौक़े, अग्निपथ स्कीम को लेकर कांग्रेस ने क्या वादा किया, राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ क्या खेल हो गया, संदेशखाली पर हाई कोर्ट का सरकार को सख़्त संदेश, कोस्ट गार्ड में महिलाओं के परमानेंट कमीशन देने की मांग पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट, लोकसभा चुनाव के लिए विदेश मंत्रालय से जुड़े दो अधिकारियों पर दांव ल...

देश के लोग महीने का खर्च कहां कर रहे, पता चल गया: आज के अख़बार, 26 फ़रवरी 26.02.2024

पीएम मोदी के गुजरात दौरे के हाईलाइट्स क्या रहे, अमित शाह ने मध्य प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं से क्या माँगा, आगरा में राहुल गांधी की यात्रा में पहुंचे अखिलेश यादव ने क्या कहा, रितेश पांडेय के बाद बसपा से कौन जा रहा है, संदेशखाली मामले पर क्या बोले अभिषेक बनर्जी, हरियाणा में INLD नेता की हत्या क्यों हुई, बिना ड्राइवर के कैसे दौड़ती रही मालगाड़ी, पीएम मोदी के मन की बात पर ब्रेक क्यों, और अमेरिकी राष...

सरकार के साथ अब आर-पार के मूड में किसान संगठन?: आज के अख़बार, 23 फ़रवरी 23.02.2024

युवा किसान की मौत के बाद किसानों का काला दिवस आज, किसान आंदोलन का रोडमैप आया सामने, सत्यपाल मलिक के घर-दफ़्तर पर क्यों पड़ा CBI का छापा, वाराणसी को मिलेगा पीएम मोदी का सौगात, दिल्ली में AAP-कांग्रेस के बीच किस फॉर्मूले पर बनी बात, संदेशखाली के मुद्दे को कैसे बड़ा बनाएगी बीजेपी, महाराष्ट्र में महविकास अघारी के बीच बातचीत अंतिम चरण में और शरद पवार गुट को मिला चुनाव चिह्न, सुनिए 'आज के अख़बार' में कुमार...

किसान आंदोलन और उनकी मांगों पर RSS ने बदला अपना स्टैंड?: आज के अख़बार, 22 फ़रवरी 22.02.2024

किसान आंदोलन में हिंसा के बाद दो दिन के लिए टला दिल्ली कूच, हिंसा को लेकर किसानों और हरियाणा पुलिस के क्या दावे हैं, मोदी कैबिनेट की बैठक में क्या अहम फैसले हुए, यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बात कैसे बनी, महाराष्ट्र में महाविकास अघारी की गाड़ी कहां अटक रही है और ग्रीस के प्रधानमंत्री ने इंडिया से क्या अपील की, सुनिए 'आज के अख़बार' में कुमार केशव से. साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह

कोर्ट की अग्निपरीक्षा में पास होगा मराठा आरक्षण बिल?: आज के अख़बार, 21 फ़रवरी 21.02.2024

चंडीगढ़ मेयर चुनाव का फैसला आम आदमी पार्टी के पक्ष में क्यों गया, क्या मराठा आरक्षण कोर्ट की परीक्षा पास कर पाएगा, जम्मू-कश्मीर को लेकर क्या बोले पीएम मोदी, किसान आंदोलन आज से तेज़ होगा, राहुल गांधी की न्याय यात्रा से जुड़ेंगे कमलनाथ, कांग्रेस-सपा के बीच गठबंधन को लेकर ऊहापोह क्यों है और राज्यसभा चुनाव को लेकर क्या अपडेट है, सुनिए 'आज के अख़बार' में कुमार केशव से. साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सख़्त सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला सुनाएगा: आज के अख़बार, 20 फरवरी 20.02.2024

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कल क्या सुनवाई हुई, किसानों ने क्यों ठुकराया केंद्र का प्रस्ताव, केजरीवाल ने फिर ED के समन को किया इग्नोर, महाराष्ट्र सरकार लेकर आएगी मराठा आरक्षण विधेयक, अमेठी में राहुल गांधी क्या बोले, जंगलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में क्या सुनवाई हुई और रूस की जेल में नेवेलनी की हत्या का आरोप पुतिन पर क्यों लग रहा है, सुनिए 'आज के अख़बार' में कुमार केशव से. साउंड मिक्स...

कमलनाथ अपने पत्ते क्यों नहीं खोल रहे हैं?: आज के अख़बार, 19 जनवरी 19.02.2024

बीजेपी की नेशनल कॉउंसिल की बैठक में प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को क्या मंत्र दिया, कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें ज़ोर क्यों पकड़ रही है, महाराष्ट्र में विपक्ष को और झटके देने की तैयारी में है बीजेपी, यूपी में न्याय यात्रा के दौरान क्या बोले राहुल गाँधी, दिल्ली में क्या AAP और कांग्रेस के बीच साथ चुनाव लड़ने पर बात बन सकती है, रूस ने यूक्रेन के किस शहर पर कब्ज़ा किया और इज़राइल के हमलों से...

चुनावी चंदे पर सुप्रीम फैसले का सरकार के पास क्या काट?: आज के अख़बार, 16 फरवरी 16.02.2024

इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के हंटर पर क्या बोली बीजेपी और विपक्षी पार्टियां, कोर्ट के इस फैसले के बाद सरकार के पास क्या ऑप्शन है, किसानों के साथ सरकार के तीसरे दौर की बातचीत से क्या निकला, महाराष्ट्र में NCP के बाग़ी विधायकों को लेकर स्पीकर ने क्या फैसला सुनाया, ED ने TMC के तीन नेताओं को क्यों बुलाया, दिल्ली का बजट सत्र क्यों टला, जापान को जर्मनी ने कहां पछाड़ा और रोहित शर्मा ने राजकोट टेस्ट...

प्रधानमंत्री मोदी के UAE दौरे से क्या हासिल हुआ: आज के अख़बार, 15 फरवरी 15.02.2024

प्रधानमंत्री मोदी के UAE दौरे के हाईलाइट्स क्या रहे, अबूधाबी में पहले हिंदू मंदिर की खूबियां क्या हैं, किसान आज कहां रेल रोकेंगे और सरकार ने किसान आंदोलन पर क्या कहा है, राज्यसभा चुनाव का हिसाब-किताब क्या है, क्या था बेहमई कांड जिसमें 43 साल बाद आया फैसला, राहुल गांधी का बनारस में क्या प्रोग्राम है, केजरीवाल को ED ने फिर से कब बुलाया, सुनिए 'आज के अख़बार' में कुमार केशव से. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्व...

दिल्ली कूच कर रहे किसानों को सरकार ने क्या ऑफर दिया है: आज के अख़बार, 14 फरवरी 14.02.2024

दिल्ली मार्च कर रहे किसानों से सरकार ने क्या अपील की है, इस आंदोलन को लेकर प्रशासन को हाईकोर्ट से क्या निर्देश मिले हैं, पीएम मोदी के UAE दौरे से भारत को क्या मिला, दिल्ली में कांग्रेस को कितनी सीट देना चाहती है AAP, सोनिया गांधी कहां से करेंगी राज्यसभा सीट का नामांकन, बीजेपी में शामिल होने के बाद आलोचना पर क्या बोले अशोक चव्हाण, अडानी ग्रुप पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर फिर से क्यों होगी सुनवाई और...

अशोक चव्हाण ख़ुद गए, कितनों को साथ ले जाएंगे: आज के अख़बार, 13 फरवरी 13.02.2024

महाराष्ट्र में कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद पूर्व सीएम अशोक चव्हाण का अगला ठिकाना कहां होगा, नीतीश कुमार ने कैसे हासिल किया विश्वास मत, क़तर से कैसे छूटे भारतीय नौसैनिक, किसानों के साथ केंद्र सरकार की बातचीत से क्या निकला, हेमंत सोरेन पर ED ने क्या आरोप लगाए और महंगाई को लेकर आया नया आंकड़ा क्या कहता है, सुनिए 'आज के अख़बार' में कुमार केशव से. साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह

बिहार विधानसभा में आज फ़्लोर टेस्ट से पहले क्या गहमागहमी है: आज के अख़बार, 12 जनवरी 12.02.2024

बिहार में क्या आज अपनी सरकार बचा पाएंगे नीतीश कुमार या आरजेडी कर देगी खेल, क़तर में मौत की सज़ा पाए इंडियन नेवी के रिटायर्ड कर्मियों की रिहाई पर भारत क्या बोला, मध्य प्रदेश में पीएम मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल, बीजेपी अपने मिशन दक्षिण को कैसे धार दे रही है, पंजाब के बाद क्या दिल्ली में भी टूट जाएगा इंडिया अलायन्स, पाकिस्तान में सरकार बनाने को लेकर क्या सौदेबाज़ी चल रही है और ISRO अब कौन सा सेटेलाइट लॉ...

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले RJD क्या माहौल बना रही है?: आज के अखबार, 9 फरवरी 09.02.2024

यूपीए शासन पर मोदी सरकार के श्वेत पत्र में क्या है और इसके जवाब में कांग्रेस का ब्लैक पेपर क्या कहता है, आरबीआई के रेपो रेट में बदलाव नहीं करने का क्या असर होगा, पश्चिम बंगाल सरकार के बजट की बड़ी बातें क्या हैं, हल्द्वानी में क्यों भड़की हिंसा, म्यांमार सीमा पर बाड़ेबंदी में कितना खर्च आएगा, कनाडा ने अब भारत पर क्या आरोप लगाया है, बिहार में क्या 'खेला' होना बाक़ी है और अबतक की सबसे गर्म क्यों रही जनवर...

मुंबई पुलिस के बड़े खुलासे पर ED ख़ामोश क्यों है: आज के अख़बार, 8 फरवरी 08.02.2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपने भाषण में पंडित नेहरू के कंधे से क्या बंदूक चलाया, शरद पवार की पार्टी का नया नाम क्या होगा, NCP के पार्टी ऑफिस और फंड पर क्या दावा ठोकेंगे अजित पवार, केजरीवाल को कोर्ट से किस मामले में राहत मिली, मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के खुलासे पर ED चुप क्यों है और पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले किस पार्टी को बढ़त है, सुनिए 'आज के अख़बार' में कुमार केशव से. साउंड मि...

केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ क्यों लामबंद हो रहे हैं दक्षिण के राज्य: आज के अखबार, 7 फरवरी 07.02.2024

उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुए UCC बिल की बड़ी और मोटी बातें क्या हैं, मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग से जान-माल का कितना नुक़सान, चुनाव आयोग का फैसला शरद पवार के लिए कितना बड़ा झटका, म्यांमार सीमा पर क्या तैयारी कर रहा भारत, केजरीवाल ने ED की कार्रवाई को गुंडागर्दी क्यों कहा, सुनिए 'आज के अख़बार' में कुमार केशव से. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

Höre den Podcast Aaj Ke Akhbaar in Replaio

Radio und Podcasts in einer App - kostenlos und ohne Anmeldung. Installiere sie noch heute und verpasse den Start nicht

Bei Google Play herunterladen

Replaio ist kein Herausgeber von Podcasts; die Namen der Sendungen, Cover und Audioinhalte gehören ihren Autoren und werden über öffentliche RSS-Feeds verbreitet