Aaj Tak Radio

Aaj Ka Din

News HI ↓ 957 Folgen

Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...

Besuch unbedingt die Website des Podcasts und unterstütze die Macher: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Kategorie

News

Podcast-Website

www.aajtak.in

Neueste Folge

12. Jan 2024

Wo hören?

Podcasts in der App Replaio Radio Bald verfügbar

Podcasts kommen bald in die App. Installiere sie jetzt und erlebe als Erster einen ganz neuen Blick auf Podcasts

Bei Google Play herunterladen Kostenlos installieren Android fast 10 Mio. Downloads · Bewertung 4,8 iOS bald

Folgen

पहली बार चीनी सैनिकों के शवों पर मिली जानकारी: आज का दिन, 22 जून 22.06.2020

गलवान घाटी में भारत और चीन सेनाओं के बीच 15 जून को हुई ख़ूनी झड़प के एक्सक्लूसिव ब्योरे, भारतीय सेना को सरकार से मिली नई छूट और 500 करोड़ के इमरजेंसी फंड के मायने. सुनिए आज का दिन, कुलदीप मिश्र के साथ.

भारत चीन सीमा पर घायल हुए सैनिक की आपबीती: आज का दिन, 19 जून 19.06.2020

लद्दाख की गलवान घाटी में भारत चीन सैनिकों की झड़प में घायल हुए जवान सुरेंद्र सिंह की आपबीती, उनके रिश्तेदारों की ज़ुबानी. ये भी सुनिए कि क्या चीन की पूरी दुनिया में मोर्चाबंदी की जा रही है और कारोबार के मामले में भारत की चीन पर निर्भरता कितनी है? 19 जून का सुबह का ख़बरनामा, आज का दिन.

चीन बॉर्डर पर गलवान घाटी में आगे क्या होगा: आज का दिन, 18 जून 18.06.2020

भारत चीन सीमा पर गलवान घाटी के पास से आज तक रिपोर्टर श्वेता सिंह की रिपोर्ट, झगड़ा बढ़ा है तो अब कहां तक जाएगा, डिफेंस एक्सपर्ट सुशांत सरीन का एनालिसिस और क्या चीन का कारोबारी बायकॉट करना संभव है, सुनिए 18 जून का आज का दिन, नितिन ठाकुर के साथ.

भारत-चीन सैनिकों के बीच ख़ूनी भिड़ंत की कहानी: आज का दिन, 17 जून 17.06.2020

LAC पर सोमवार को चीन के साथ हुई झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को दोपहर में एक अफसर और दो जवानों के शहीद होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि इस झड़प में 20 सैनिक शहीद हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये संख्या बढ़ भी सकती है. आज का दिन में सुनिए, सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात गलवां घाटी में क्या हुआ, नितिन ठाकुर के साथ...

आज का दिन, 16 जून: मोदी और मुख्यमंत्रियों की बैठक से क्या उम्मीदें 16.06.2020

आज तक रेडियो पर सुनिए सुबह का ख़बरनामा आज का दिन. आज कोरोना महामारी की स्थिति पर प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक है, जिस पर नज़र रहेगी. पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों की गिरफ़्तारी और रिहाई की कहानी सुनिएगा और फिर याद करेंगे उस महिला को जिसने पहली बार की थी अंतरिक्ष की सैर.

आज का दिन, 15 जून: नवंबर तक कोरोना का पीक आएगा तो राहत कब मिलेगी? 15.06.2020

कोरोना वायरस का पीक नवंबर तक आ सकता है तो ICMR की इस रिपोर्ट का मतलब समझेंगे, गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है और याद करेंगे कल हम सबको अलविदा कह गए एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को 15 जून 2020 के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 12 जून: लॉकडाउन तो खुल रहा है लेकिन बढ़ते आंकड़ों को कैसे रोकेगी सरकार 12.06.2020

कोरोना इनफेक्शन से सर्वाधिक प्रभावित देशों में भारत चौथा बन गया है, चेन्नई में कोरोना से मरनेवाले 200 लोगों के शव तो हैं लेकिन रिकॉर्ड नहीं और साथ ही सुनाएंगे क़िस्सागोई 12 जून 2020 के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 11 जून: कोरोना से मौत भी जारी और लॉकडाउन से 5 करोड़ लोग गरीब भी होंगे 11.06.2020

कोरोना से मौत भी जारी और लॉकडाउन से 5 करोड़ लोग गरीब भी होंगे, राज्यसभा उम्मीदवारों के लिए येदियुरप्पा ने नाम भेजे और उनकी पार्टी ने ही ख़ारिज कर दिए, साथ ही सुनिए बिस्मिल के जन्मदिन पर ख़ास पेशकश 11 जून 2020 के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

आज का दिन, 10 जून: 31 जुलाई तक दिल्ली में 5.5 लाख केस तो पूरे भारत में क्या होगा? 10.06.2020

दिल्ली सरकार का दावा है कि 31 जुलाई तक राजधानी में कोरोना के साढ़े पांच लाख मामले होंगे, अंपन तूफ़ान के समय लोगों की जान और जहान बचाकर लौटे एनडीआरएफ़ के 51 जवान कोरोना पॉज़िटिव और सुनिएगा व्हाट्सएप के किस फीचर से बचने की है ज़रूरत, 10 जून 2020 के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 9 जून: कोरोना पर केजरीवाल के दो फ़ैसले एलजी ने पलटे 09.06.2020

दिल्ली में अब बाहर वालों के इलाज का रास्ता भी खुल गया है क्योंकि एलजी ने सीएम केजरीवाल का फैसला पलट दिया, इसके अलावा सुनिएगा कि सियासत में फिर क्यों हो रहा है रिज़ॉर्ट का ज़िक्र, साथ ही याद करेंगे बिरसा मुंडा को उनकी बरसी पर याद 9 जून के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 8 जून: कोरोना के बढ़ते आंकड़े और खुलता हुआ भारत 08.06.2020

देश में लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है, अमित शाह ने बिहार में चुनावी बिगुल फूंक दिया तो जानिएगा ओपनिंग कैसी रही और नामी ग़िरामी में आज याद करेंगे दिग्गज थियेटरकर्मी हबीब तनवीर को उनकी बरसीं पर 8 जून 2020 के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 5 जून: कोरोना वॉरियर्स को आसमान से फूल नहीं, PPE किट्स चाहिए 05.06.2020

दिल्ली के एम्स स्टाफ़ में 480 लोग कोरोना संक्रमित हैं, पूरी दुनिया में साढ़े चार लाख हेल्थ वर्कर्स महामारी की चपेट में हैं, जानिए कि गुजरात में दो कांग्रेस विधायकों के इस्तीफ़े ने राज्यसभा चुनाव का गणित कितना बदल दिया और लखनऊ लखनऊ का एक आवामी क़िस्सा सुनाएंगे हिमांशु बाजपेई 5 जून 2020 के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 4 जून: गलवान घाटी में चीन की सेना पीछे हटी 04.06.2020

एलएसी पर गलवान घाटी में चीन और भारत की सेनाएं पीछे हट गई हैं, 6 जून को दोनों पक्षो की बैठक है, सुनिएगा कि केंद्रीय कैबिनेट ने कल कौन से छह बड़े फैसले किए और जानेंगे कि कैसे हमारे देश का नाम भारत पड़ा 4 जून 2020 के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 3 जून: 129 साल बाद आज तूफ़ान का मुक़ाबला करेगी मुंबई 03.06.2020

ट्रंप ने मोदी से बातचीत में G-7 सम्मेलन का न्यौता दिया जिस पर चीन नाराज़ है, आज निसर्ग तूफान का मुकाबला करने के लिए महाराष्ट्र और गुजरात तैयार हैं, साथ ही सुनिएगा क्या था भारत के बंटवारे का माउंटबेटन प्लान, ये सभी 3 जून 2020 के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 2 जून: MSME का दायरा बढ़ाने से क्या बदलेगा 02.06.2020

सरकार ने 14 साल बाद छोटे और मध्यम उद्योगों की परिभाषा बदल दी लेकिन इससे क्या बदलेगा, मैन्युफैक्चरिंग में लगातार दूसरे महीने गिरावट का मतलब क्या है जानेंगे और साथ ही याद करेंगे बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर को 2 जून के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 1 जून: कोरोना संक्रमण में सातवें नंबर पर पहुंचा भारत, लॉकडाउन खुलने की शुरुआत 01.06.2020

दो महीने से ज्यादा लॉकडाउन के बाद आज से अनलॉक 1 का आग़ाज़ हो रहा है तो क्या क्या बदलेगा बताएंगे, मई के महीने में कैसे ग्रीन ज़ोन्स भी रेड ज़ोन्स में बदले सुनिएगा विश्लेषण और नामी गिरामी में आज बात संगीतकार अनिल बिस्वास की 1 जून 2020 के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 29 मई: कोरोना वैक्सीन पर सरकार ने दी उम्मीद की ख़बर 29.05.2020

गृहमंत्री अमित शाह लॉकडाउन खोलने या जारी रखने की संभावनाएं टटोल रहे हैं, समझिएगा कि देश में कोरोना वैक्सीन की खोज कहां तक पहुंची, प्रवासी मज़दूरों पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस की इनसाइड स्टोरी सुनाएंगे और साथ ही होगी क़िस्सागोई 29 मई 2020 के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 28 मई: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार फिलहाल क्यों चैन की सांस ले सकती है 28.05.2020

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर फिलहाल कोई संकट नहीं है, जानिए क्यों, साथ ही सुनिए चीन-नेपाल से सीमा विवाद पर ताज़ा अपडेट और साथ ही सावरकर के जन्मदिन पर बात होगी उनकी विचारधारा की 28 मई 2020 के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 27 मई: शी जिनपिंग किसके लिए अपनी सेना तैयार कर रहे हैं 27.05.2020

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने संप्रभुता की रक्षा के लिए सेना से तैयार रहने को कहा है लेकिन ये इशारा किस ओर है, साथ ही सुनिए क़िस्सागोई और याद करेंगे पंडित नेहरू को 27 मई के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 26 मई: जून- जुलाई तक कहां पहुंचेगा कोरोना का आंकड़ा 26.05.2020

भारत में तेज़ी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों ने कई बड़े सवाल पैदा किए हैं, क्या संसद में कामकाज शुरू होनेवाला है और सुनिएगा क़िस्सागोई 26 मई के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 25 मई: आज से लौट रही है आसमान में रौनक लेकिन जानें क्या हैं नई गाइडलाइंस 25.05.2020

आज से बंगाल और आंध्र के अलावा देशभर में हवाई यात्रा की शुरुआत हो चुकी है लेकिन कुछ नई गाइडलाइंस के साथ, नांदेड में दो साधुओं की हत्या के बाद हड़कंप और नामी ग़िरामी में याद करेंगे सुनील दत्त को 25 मई के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

आज का दिन, 22 मई: तूफान से तबाह बंगाल को मोदी क्या राहत देंगे 22.05.2020

अम्फान से पश्चिम बंगाल में 72 लोगों की मौत की ख़बरों के बीच प्रधानमंत्री मोदी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने जा रहे हैं, पड़ोसी नेपाल के भारत से ख़फा होने की पड़ताल करेंगे, साथ ही सुनिएगा क़िस्सागोई 22 मई का ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 21 मई: IRCTC पर ट्रेन टिकट की बुकिंग शुरू, सोमवार से विमानों की उड़ान 21.05.2020

अम्फान तूफ़ान से देश में 12 मौतों की ख़बर है, आज से आप ट्रेन की टिकट बुक करा सकते हैं, साथ ही सुनिए चाय प्रेमियों के लिए अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर एक ख़ास पेशकश, 21 मई के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 20 मई: बंगाल की खाड़ी में ही क्यों आते हैं ज़्यादातर साइक्लोन 20.05.2020

अब से कुछ घंटों बाद सुपर साइक्लोन अंपन आ रहा है. सुनिए क्यों बंगाल की खाड़ी से ही चक्रवाती तूफान खड़े होते हैं, सरकार और कांग्रेस के बीच जारी बस विवाद कहां तक पहुंचा, साथ ही सुनिए कोरोना वायरस के बाद क्या क्रिकेट के नियम बदल सकते हैं, 20 मई 2020 के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

आज का दिन, 19 मई: अम्फान तूफान के लिए सरकार की तैयारी कितनी? 19.05.2020

चक्रवाती तूफान अम्फान के लिए कितनी तैयार है भारत सरकार, लॉकडाउन-4 में राज्यों ने क्या गाइडलाइंस जारी की हैं और सुनिए क़िस्सागोई, ज्ञान ध्यान और नामी ग़िरामी से भरा 19 मई का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

Höre den Podcast Aaj Ka Din in Replaio

Radio und Podcasts in einer App - kostenlos und ohne Anmeldung. Installiere sie noch heute und verpasse den Start nicht

Bei Google Play herunterladen

Replaio ist kein Herausgeber von Podcasts; die Namen der Sendungen, Cover und Audioinhalte gehören ihren Autoren und werden über öffentliche RSS-Feeds verbreitet