Aaj Tak Radio

Aaj Ka Din

News HI ↓ 957 Folgen

Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...

Besuch unbedingt die Website des Podcasts und unterstütze die Macher: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Kategorie

News

Podcast-Website

www.aajtak.in

Neueste Folge

12. Jan 2024

Wo hören?

Podcasts in der App Replaio Radio Bald verfügbar

Podcasts kommen bald in die App. Installiere sie jetzt und erlebe als Erster einen ganz neuen Blick auf Podcasts

Bei Google Play herunterladen Kostenlos installieren Android fast 10 Mio. Downloads · Bewertung 4,8 iOS bald

Folgen

अगर प्रशांत किशोर ने पार्टी बनाई तो क्या वो दिग्गजों के सामने टिक पाएगी? : आज का दिन, 3 मई 03.05.2021

ममता बनर्जी सुवेंदु अधिकारी का नंदीग्राम में किला नहीं भेद पाईं, तो आख़िर कहां चूक हो गई? चुनावी रणनीति छोड़ने पीछे प्रशांत किशोर की क्या मंशा क्या है? अगर वे सक्रिय राजनीति में खुद अपनी पार्टी लेकर आते हैं तो पुराने दलों के बीच खड़ा हो पाना संभव हो सकेगा? और वैक्सीन मैनुफक्चरिंग बढ़ाने के लिए compulsory licensing की राह में क्या रोड़े हैं? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

यूपी-बिहार में 18+ वालों को कल से वैक्सीन देने का क्या इंतज़ाम है?: आज का दिन, 30 अप्रैल 30.04.2021

इंडिया टुडे- ऐक्सिस माय इंडिया के एक्ज़िट पोल के हिसाब से कहां कौन सरकार बना रहा है, क्या वैक्सीनेशन का तीसरा फेज़ कल से शुरू हो पाएगा, नेब्युलाइज़र ऑक्सीजन बढ़ाने में कितना कारगर, सुनिए 30 अप्रैल 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

मोदी सरकार Oxygen Concentrators खरीदेगी लेकिन आप तक कब पहुँचेंगे?: आज का दिन, 29 अप्रैल 29.04.2021

मोदी सरकार 1 लाख Oxygen Concentrators मंगा रही है मगर देरी पर सवाल, भारत पर क्या बोले डॉ फाउची, कोरोना पकड़ने में कितना प्रभावी सीटी स्कैन, बंगाल में अंतिम चरण की वोटिंग, सुनिए 29 अप्रैल 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

यूपी की पंचायत चुनाव ड्यूटी में मरनेवाले शिक्षकों का दोषी कौन?: आज का दिन, 28 अप्रैल 28.04.2021

मई में कोरोना केस कितने बढ़ेंगे, यूपी में पंचायत चुनाव ड्यूटी करते हुए जान खोनेवालों का दोषी कौन, क्यों नया हॉटस्पॉट बन सकता है उत्तर प्रदेश, सुनिए 28 अप्रैल 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

कोरोना की दूसरी लहर का ज़िम्मेदार कौन और अदालत ने EC को क्या चेतावनी दी? आज का दिन, 27 अप्रैल 27.04.2021

कोरोना की दूसरी लहर के लिए कोर्ट ने किसे ज़िम्मेदार ठहराया और चेतावनी दी, घर में मास्क लगाने की सलाह के मायने क्या, बढ़ते केस के बीच एक राहत की ख़बर कौन सी है, सुनिए 27 अप्रैल 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

कोरोना की दूसरी लहर में ये हाल तो तीसरी लहर से कैसे निपटेगा भारत? : आज का दिन, 26 अप्रैल 26.04.2021

ऑक्सीजन को अस्पतालों और लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार क्या क़दम उठा रही है? तीसरी लहर से पहले भारत को क्या तैयारियां करनी चाहिए और वैक्सीनेशन इसमें कितना मददगार होगा. बंगाल में सातवें चरण में कौन-कौन सी सीटें है महत्वपूर्ण, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ

ऑक्सीज़न को लेकर राज्यों की खींचतान का फ़ैसला कौन और कैसे करेगा?: आज का दिन, 23 अप्रैल 23.04.2021

ऑक्सीजन की खींचतान पर फ़ैसला कौन करेगा, जींद में चोर ने माल लौटाकर क्यों सॉरी बोला, एक चाइनीज़ शिप दुनिया के लिए ख़तरा कैसे बना, सुनिए 23 अप्रैल 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ. प्रोड्यूसर: जमशेद क़मर सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें  यूट्यूब  और टेलीग्राम पर.फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

कोरोना का ट्रिपल म्यूटेंट कितना ख़तरनाक और किन प्रदेशों में इसका ख़तरा ज़्यादा?: आज का दिन, 22 अप्रैल 22.04.2021

वैक्सीन लगाने के बाद कितने लोगों को हुआ कोरोना, ट्रिपल म्यूटेंट कितना ख़तरनाक और कहां फैला, ऑक्सीजन पर अदालत ने क्या निर्देश दिए और बंगाल में छठे चरण का सिकंदर कौन, सुनिए 22 अप्रैल 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

पीएम मोदी ने कोरोना पर देश से क्या कहा और किन बातों को नहीं बोले?: आज का दिन, 21 अप्रैल 21.04.2021

पीएम ने कोरोना पर क्या नहीं कहा, ऑक्सीजन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकारों को क्यों फटकारा, बंगाल में कोरोना का मुद्दा कितना बड़ा, सुनिए 21 अप्रैल 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

18 साल से ऊपरवालों को वैक्सीन लगवाने के नियम से क्या मुसीबतें आएँगी?: आज का दिन, 20 अप्रैल 20.04.2021

क्यों 18 साल से ऊपर वालों को वैक्सीन देना मुसीबत बनेगा, यूपी के अस्पतालों में लालफ़ीताशाही का क़ब्ज़ा, रैमडेसिविर पर डॉक्टरों का क्या कहना है, सुनिए 20 अप्रैल 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

अरविंद केजरीवाल को क्यों मानना पड़ा कि दिल्ली में बेड-ऑक्सीजन की किल्लत है? : आज का दिन, 19 अप्रैल 19.04.2021

4 दिन पहले तक तो दिल्ली में सब कंट्रोल में था फिर अचानक क्यों अरविंद केजरीवाल ने बेड और ऑक्सीजन की कमी की बात मान ली. कैसा रहा यहां दो दिनों का लॉकडाउन? रेमडेसिविर दवा की कमी को लेकर रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मांडविया से की गई ख़ास बातचीत. और बंगाल में अपनी रैलियां रद्द करने के राहुल के बयान का क्या असर होगा? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

फाइज़र वैक्सीन भी आएगी भारत, कोवैक्सीन और कोवीशील्ड से कितनी अलग? 16.04.2021

क्या गुजरात सरकार मौत के आँकड़े छिपा रही है, बाक़ी वैक्सीन से कितनी अलग फाइज़र, UAE क्यों करा रहा है भारत-पाक की दोस्ती और Whatsapp यूज़ करते हैं तो खतरे में है सुरक्षा, सुनिए 16 अप्रैल 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

कोरोना का नया वायरस तेज़ी से क्यों बढ़ रहा है और इतना जानलेवा क्यों है?: आज का दिन, 15 अप्रैल 15.04.2021

क्यों पंचायत चुनाव के लिए मना कर रहे हैं टीचर, RTPCR टेस्ट फेल क्यों हो रहे हैं, डबल म्यूटेशन वायरस कितना जानलेवा, तालिबान ने बातचीत की राह क्यों छोड़ दी, सुनिए 15 अप्रैल 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

शिवराज सरकार कोरोना से होने वाली मौत के आँकड़े छिपा रही है?: आज का दिन, 14 अप्रैल 14.04.2021

महाराष्ट्र में कोरोना रोकने के लिए नए नियम, क्या शिवराज सरकार कोरोना से मौत के आँकड़े छिपा रही है, गोवा में क्यों टूटा एनडीए, जापान से क्यों नाराज़ पड़ोसी, सुनिए 14 अप्रैल 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

वैक्सीन की क़िल्लत दूर करने के लिए आ रही स्पूतनिक कितनी असरदार है?: आज का दिन, 13 अप्रैल 13.04.2021

अब स्पूतनिक वैक्सीन को भी मंज़ूरी मिल सकती है तो इसका असर कैसा है, पाकिस्तान से करीबी बढ़ा रहा है रूस तो नए समीकरण से भारत कैसे निपटेगा, इकोनॉमी पर सरकार का एक आँकड़ा कह रहा है कि सब चंगा नहीं है तो उसे सरल भाषा में समझिए, प्रशांत किशोर से द लल्लनटॉप की एक्सक्लूसिव बातचीत का एक अंश भी सुनिए और पूरा इंटरव्यू सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.thelallantop.com/videos/west-bengal-electio...

निर्यात पर रोक के बाद आप तक कैसे पहुंचेगा रेमडेसिविर इंजेक्शन? : आज का दिन, 12 अप्रैल 12.04.2021

सरकार ने रेमडेसिवेर इंजेक्शन के निर्यात पर रोक लगा दी है, तो इससे क्या राहत मिलेगी और इसकी आम लोगों तक पहुंच के लिए क्या तैयारियां हैं. बंगाल के सितालकुची में हिंसा की स्थिति बनी कैसे. वहां के आम लोग अब क्या चाहते हैं? और आईपीएल में कोलकाता और सनराइजर्स के बीच खेले मैच में कैसा रहा प्रदर्शन. सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

काशी विश्वनाथ- ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की खुदाई को मंज़ूरी क्यों मिली?: आज का दिन, 9 अप्रैल 09.04.2021

क्यों कोर्ट ने वाराणसी में खुदाई की मंज़ूरी दी है, कोरोना से किस राज्य में ज़्यादा मौत हुईं, बंगाल में चौथे चरण की हॉट सीट कौन सी हैं और आज IPL का पहला मुक़ाबला, सुनिए 9 अप्रैल 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

उइगर मुसलमानों पर चीन के दमन पर इस्लामिक देश चुप्पी क्यों लगाए बैठे रहते हैं?: आज का दिन, 8 अप्रैल 08.04.2021

क्यों ममता के लिए मुश्किल आगे की राह, चीन को उइगर मुसलमानों से क्या दिक़्क़त है, कोरोना के सामने कैसे उड़ान भरेगी जीडीपी, सुनिए 8 अप्रैल 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

क्या यूपी में योगी सरकार ने NSA का ग़लत इस्तेमाल किया है?: आज का दिन, 7 अप्रैल 07.04.2021

बंगाल में मोदी के किस बयान को कहा जा रहा है मास्टरस्ट्रोक, क्यों अहम हैं गांधी परिवार के लिए ये चुनाव, NSA का यूपी में दुरुपयोग कैसे हुआ और एक ख़ास क्रिकेटर से बातचीत, सुनिए 7 अप्रैल 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

ना जयललिता ना करुणानिधि तो इस बार किसे जिता रहा है तमिलनाडु?: आज का दिन, 6 अप्रैल 06.04.2021

तमिलनाडु में जयललिता के बाद क्या AIADMK बरकरार रख सकेगी महिला वोट, क्या फिर से पलायन करेंगे मज़दूर, कैसे और क्यों पहुँचा मंगल पर हेलिकॉप्टर, सुनिए 6 अप्रैल 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

महाराष्ट्र में आज से लग रहे आंशिक लॉकडाउन में क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा? : आज का दिन, 5 अप्रैल 05.04.2021

बंगाल के नंदीग्राम में वोटिंग के दौरान गड़बड़ी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने क्या कहा है. उधर बीजापुर में नक्सली हमले में 22 जवानों पर हमले की साज़िश कैसे रची गई और कौन है इस हमले का मास्टरमाइंड नक्सल कमांडर हिडमा. केरल में क्या इस बार भी बरकरार रहेगा या हर पांच साल में सत्ता बदलने का ट्रेंड या टूटेगा.महाराष्ट्र में लग रहे पार्शिअल लॉकडाउन की क्या शर्तें और नियम हैं. सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के स...

बंगाल-असम में ज़ोरदार वोटिंग हुई लेकिन इसका नुक़सान कौन उठाएगा? : आज का दिन, 2 अप्रैल 02.04.2021

बंगाल-असम में हुई ज़बरदस्त वोटिंग किसके पक्ष में होगी, केरल की किन सीटों पर मुक़ाबला होगा दिलचस्प, GST का झोली भर कलेक्शन किसे देगा फ़ायदा, सुनिए 2 अप्रैल 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

नई पॉलिसी लाकर फ़ेसबुक वाक़ई आपके मानवाधिकारों की रक्षा करना चाहता है? : आज का दिन, 1 अप्रैल 01.04.2021

इशरत जहां एनकाउंटर केस में 3 अधिकारियों को बरी किए जाने के पीछे सीबीआई कोर्ट ने क्या दलील दी हैं. दिल्ली में मच्छरों के आतंक पर छिड़ी सियासी जंग और क्या है फ़ेसबुक की नई ह्यूमन राइट्स पॉलिसी में और भारत में महिलाओं-पुरुषों के बीच की खाई बढ़ने को लेकर क्या कहती है वर्ल्ड इकॉनोमिक फ़ोरम की रिपोर्ट. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

आधार-पैन लिंक और बैंक से जुड़े काम आज नहीं कराए तो पछताएंगे : आज का दिन, 31 मार्च 31.03.2021

कोरोना के तीसरे फ़ेज़ के लिए कैसे रजिस्टर कराएं. मध्य प्रदेश कोरोना की दूसरी लहर के लिए कितना तैयार. मार्च में ही भीषण गर्मी की दस्तक. मद्रास हाईकोर्ट में आया समलैंगिकों से जुड़ा एक केस जिस पर फ़ैसला देने में छूटे जज के पसीने और आधार-पैन लिंक कराना आज ही क्यों ज़रूरी है? और बैंक के ज़रूरी काम आज निपटा लें वरना 15 दिन तक लटक जाएगा मामला. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

भारत की कोवैक्सीन और कोविशील्ड से कितनी अलग स्पुतनिक-वी : आज का दिन, 30 मार्च 30.03.2021

महबूबा मुफ्ती के पासपोर्ट को अपडेट करने की अर्जी ख़ारिज कर देने की वजह क्या है? अब अगर वे कोर्ट जा रही हैं तो वहां से उन्हें क्या कोई राहत मिल सकेगी? भारत में स्पुतनिक वी वैक्सीन आने के बाद वैक्सीनेशन पर क्या असर पड़ेगा और ये कोवैक्सीन और कोविशील्ड से कितनी अलग है? और क्यों नेटफ्लिक्स ला रहा है टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ

Höre den Podcast Aaj Ka Din in Replaio

Radio und Podcasts in einer App - kostenlos und ohne Anmeldung. Installiere sie noch heute und verpasse den Start nicht

Bei Google Play herunterladen

Replaio ist kein Herausgeber von Podcasts; die Namen der Sendungen, Cover und Audioinhalte gehören ihren Autoren und werden über öffentliche RSS-Feeds verbreitet