Aaj Tak Radio

Aaj Ka Din

News HI ↓ 957 Folgen

Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...

Autor

Aaj Tak Radio

Kategorie

News

Podcast-Website

www.aajtak.in

Neueste Folge

12. Jan 2024

Wo hören?

Podcasts in der App Replaio Radio Bald verfügbar

Podcasts kommen bald in die App. Installiere sie jetzt und erlebe als Erster einen ganz neuen Blick auf Podcasts

Bei Google Play herunterladen Kostenlos installieren Android 5 Mio.+ Downloads · Bewertung 4,8 iOS bald

Folgen

म्यांमार बॉर्डर पर बढ़ रही टेंशन भारत के लिए कितनी चिंताजनक?: आज का दिन, 12 जनवरी 12.01.2024

पीएम मोदी के महाराष्ट्र दौरे को चुनावी कैम्पेन की शुरूआत क्यों माना जा रहा है, म्यांमार बॉर्डर पर बढ़ रही टेंशन भारत के लिए कितनी चिंताजनक और निपाह वायरस की वैक्सीन ट्रायल कितनी राहत की बात है? सुनिए 'आज का दिन' में. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

नीतीश कुमार ने बिहार में इंडिया गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं?: आज का दिन, 11 जनवरी 11.01.2024

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट को तैयार करने के लिए क्या रणनीति बनाई है, नीतीश कुमार ने क्यों बिहार में इंडिया गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और भारत vs अफ़गानिस्तान टी 20 मैच की प्लेइंग 11 में किसका नाम हो सकता है? सुनिए 'आज का दिन' में. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

महाराष्ट्र में आज बागी विधायकों के मसले सुलझ जाएंगे?: आज का दिन, 10 जनवरी 10.01.2024

महाराष्ट्र में आज बागी विधायकों के मसले सुलझ जाएंगे, फ्रांस में प्रधानमंत्री को बदलने के पीछे इमैनुएल मैक्रों की क्या मजबूरी है और अब कोचिंग संस्थानों को किन दिशा निर्देशों का पालन करना पड़ेगा? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

AAP और कांग्रेस की डील में किसका फ़ायदा?: आज का दिन, 9 जनवरी 09.01.2024

AAP और कांग्रेस की डील में किसका फ़ायदा, AAP ने कांग्रेस के सामने क्या प्रस्ताव रखा है, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का क्या छिन जाएगा अल्पसंख्यक दर्ज़ा और बंगाल में क्यों बढ़ रहा है बाल विवाह? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह

'वाइब्रेंट गुजरात समिट' से राज्य को कितना फ़ायदा होता है?: आज का दिन, 8 जनवरी 08.01.2024

20 साल से हो रहे Vibrant Gujrat समिट से गुजरात को कितना फ़ायदा हुआ और कैसे ये इकनॉमिक स्टेज से पॉलिटिकल स्टेज बन चुका है, बांग्लादेश में कैसे जीत की ओर शेख हसीना और विपक्षी पार्टियों ने क्यों चुनाव का बायकॉट किया और टी 20 सीरीज के लिए अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ खेलने वाली टीम को अनाउंस कर दिया गया है, कितनी बैलेंस्ड है ये टीम? सुनिए ‘आज का दिन में. प्रोड्यूसर - कुंदन कुमार साउंड मिक्स - कपिल देव सिंह

11 दिन, 20 ज़िले, यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट में छिपे संदेश: आज का दिन, 5 जनवरी 05.01.2024

यूपी में राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट में क्या संदेश छिपे हैं, बिलावल भुट्टो जरदारी को पीएम कैंडिडेट घोषित करने से क्या इमरान खान के खिलाफ बना अलायंस टूट चुका है और क्या अस्पतालों में ब्लड को लेकर की जाने वाली मनमानी अब रूक जाएगी? सुनिए 'आज का दिन' में. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

कांग्रेस इन तीन राज्यों में गठबंधन के साथ चुनाव में क्यों नहीं उतरना चाहती?: आज का दिन, 4 जनवरी 04.01.2024

कांग्रेस तीन राज्यों में गठबंधन के साथ चुनाव में क्यों नहीं उतरना चाहती, आज़ादी के 75 सालों बाद भी क्यों जेलों में जाति के आधार पर काम दिया जाता है और दूसरे टेस्ट मैच में ठीक-ठाक रफ्तार से बढ़ रही भारतीय पारी कैसे बेपटरी हो गई? सुनिए 'आज का दिन' में. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

हार कर भी जीतने का प्लान है हेमंत सोरेन के पास?: आज का दिन, 3 जनवरी 03.01.2024

हार कर भी जीतने का क्या प्लान है झारखण्ड के CM हेमंत सोरेन के पास, लोकसभा चुनाव से पहले दूसरी पार्टी के नाराज़ नेताओं को किन शर्तों के साथ भाजपा अपने खेमे में जगह देगी और साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज़ जीतने के लिए इंडिया को किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहिए? सुनिए 'आज का दिन' में. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग पर देरी क्यों कर रही है कांग्रेस?: आज का दिन, 2 जनवरी 02.01.2024

विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस की सीट शेयरिंग पर धुंध के बादल क्यों छाए हैं,क्यों सीट बंटवारे पर नहीं हो पा रही एक राय,मनरेगा में पेमेंट की नई व्यवस्था ने कैसे मज़दूरों को काम से ही दूर कर दिया और CJI चंद्रचूड़ ने अयोध्या केस के बारे में क्या बताया? सुनिए 'आज का दिन' में. प्रोड्यूसर- कुंदन कुमार साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह

राजस्थान कैबिनेट में बीजेपी ने नए चेहरों को तवज्जो क्यों दी है: आज का दिन, 1 जनवरी 01.01.2024

लंबे इंतज़ार के बाद राजस्थान में कैबिनेट विस्तार हुआ, लेकिन विभागों के बंटवारे को लेकर तस्वीर कब तक साफ़ होगी, जम्मू-कश्मीर की तहरीक-ए-हुर्रियत को गृह मंत्रालय ने क्यों बैन कर दिया है और नए साल में एक जनवरी से कौन कौन से नियम बदल गए हैं, सुनिए आज का दिन में खुशबू कुमार से. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह

बिहार में JDU से जुड़ी एक के बाद एक अटकलों का सच क्या है?: आज का दिन, 29 दिसंबर 29.12.2023

बिहार में JDU से जुड़ी एक के बाद एक अटकलों का सच क्या है, महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर MVA में क्या खिचड़ी पक रही है और सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया ने आख़िर तीसरे दिन ही सरेंडर क्यों कर दिया और चूक कहां हुई? सुनिए 'आज का दिन' में जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ. प्रड्यूसर: चेतना काला साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह

नागपुर में स्थापना दिवस की रैली से क्या 2024 का रंग जमा सकेगी काँग्रेस?: आज का दिन, 28 दिसंबर 28.12.2023

नागपुर में स्थापना दिवस की रैली से क्या 2024 का रंग जमा सकेगी काँग्रेस, जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री के बीच किन मुद्दों पर हुई बात और फॉग के सीज़न में प्रदूषित हवा और मेंटल हेल्थ को लेकर ICMR ने क्या चिंता जताई है? सुनिए 'आज का दिन' में. प्रड्यूसर: चेतना काला साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

'सेक्युलर' शेख हसीना को इस्लामी राजनीति के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा?: आज का दिन, 27 दिसंबर 27.12.2023

बांग्लादेश में शेख हसीना की सेक्युलर सरकार का झुकाव इस्लाम की ओर क्यों, 'रामलला दर्शन अभियान' से बीजेपी क्या हासिल करना चाहती है और एक जनवरी को ISRO की सैटेलाइट लॉन्चिंग क्यों है ख़ास, सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की चुनावी स्ट्रैटेजी में अब कहां फिट बैठती हैं?: आज का दिन, 26 दिसंबर 26.12.2023

प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की चुनावी स्ट्रैटेजी में अब कहां फिट बैठती हैं, बेंजामिन नेतन्याहू का फ़्रस्ट्रेशन क्या सभी हिस्सेदारों को प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर पर महंगा पड़ रहा है और बॉक्सिंग डे टेस्ट में जीत के लिए रोहित शर्मा की पलटन को क्या करना होगा? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

कुश्ती संघ के ससपेंड होने से पहलवानों पर क्या होगा असर?: आज का दिन, 25 दिसंबर 25.12.2023

कुश्ती संघ के ससपेंड होने से पहलवानों पर क्या होगा असर, कांग्रेस संगठन में हुए फेरबदल में क्यों देखी जा रही है गांधी परिवार की छाप और लाल सागर में हो रहे जहाज़ों पर हमले से भारत को क्या नुकसान है? सुनिए 'आज का दिन' में. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

INDIA गठबंधन का पहला शक्ति प्रदर्शन कितना रंग जमा पाएगा: आज का दिन, 22 दिसंबर 22.12.2023

संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार के लाए तीनों क्रिमिनल बिल पास हो गए. इन बिलों के सबसे अहम पहलू क्या रहे और इनके क़ानून की शक़्ल लेते ही क्या क्या बदल जाएगा? मोदी सरकार के ख़िलाफ़ पहले राष्ट्रव्यापी प्रोटेस्ट के लिए INDIA block की क्या तैयारी है और क्या पूरी एकजुटता के साथ विपक्ष शक्ति प्रदर्शन में क़ामयाब हो पाएगा? इसके अलावा साउथ अफ्रीका-इंडिया वनडे सीरीज़ के हासिल क्या रहे, सुनिए 'आज का दिन' में जमशेद...

चुनाव हारने के बावजूद गहलोत क्यों कांग्रेस की मजबूरी बने हुए हैं?: आज का दिन, 21 दिसंबर 21.12.2023

आज कांग्रेस की वर्किंग कमिटी की बैठक में क्या तय होगा, यूपी में नई शराब नीति से क्या क्या बदल जाएगा और झारखण्ड के राज्यपाल के सुझाव को दरकिनार कर क्यों पास हुआ स्थानीयता विधेयक? सुनिए 'आज का दिन' में. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

20 दिन में किन किन सवालों के जवाब ढूंढने हैं INDIA गठबंधन को?: आज का दिन, 20 दिसंबर 20.12.2023

20 दिन में किन किन सवालों के जवाब ढूंढने हैं इंडिया गठबंधन को, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए कितनी तैयारियां हो गई हैं और सरकार चुनाव से लगभग चार महीने पहले किसानों के लिए 60 हज़ार करोड़ अपने खजाने से क्यों देने वाली है? सुनिए 'आज का दिन' में. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह

INDIA गठबंधन की सबसे बड़ी परेशानी BJP नहीं तो कौन है?: आज का दिन, 19 दिसंबर 19.12.2023

INDIA गठबंधन की चौथी बैठक में क्या फैसले लिए जा सकते हैं, नीतीश कुमार क्या बिहार में मंडल और कमंडल दोनों की राजनीति एक साथ करना चाहते हैं और आज होने वाले IPL मिनी ऑक्शन में किस खिलाड़ी की लॉटरी लग सकती है? सुनिए 'आज का दिन' में. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह.

BJP ने तीन राज्यों में CM तो चुन लिया लेकिन कैबिनेट के लिए क्या सोचा है?: आज का दिन, 18 दिसंबर 18.12.2023

छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में बीजेपी कैबिनेट का गठन कैसे करने वाली है, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष से हटने के बाद क्या कमलनाथ की राजनीति पर फुल स्टॉप लग गया है, भारत की शादियों में कितना ख़र्चा होता है और क्या विदेश में डिस्टिनेश वेडिंग करना सस्ता है? सुनिए 'आज का दिन' में. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव ने BJP की गलतियों को दूसरे दिन ही सुधार लिया?: आज का दिन, 15 दिसंबर 15.12.2023

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव ने BJP की गलतियों को दूसरे दिन ही सुधार लिया, मदरसे को इंग्लिश स्कूल बनाने के पीछे क्या है मकसद और भारतvs साउथ अफ्रीका T20 सीरीज़ पर बातचीत, सुनिए आज का दिन में जमशेद क़मर सिद्दीकी से. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

पुरुषों के साथ रेप की घटनाओं को एड्रैस करने में इस बार भी चूक गई सरकार?:आज का दिन, 14 दिसंबर 14.12.2023

क्रिमिनल बिल को लेकर जो बदलाव सुझाए गए थे, उसके बाद इसका स्वरूप कैसा होगा,इस बिल में क्या कुछ ऐसा भी है जहां सरकार चूक गई, मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने से तो चूक गई लेकिन अब बिना विवाद के नेता प्रतिपक्ष मिल पाएगा और ब्रिटेन में ऋषि सुनक क्यों मुश्किल में पड़े हैं? सुनिए ‘आज का दिन’ में. प्रोड्यूसर – चेतना काला साउंड मिक्स – नितिन रावत

BJP की MP में “नई पॉलिटिक्स” UP- बिहार में कहानी पलट देगी?: आज का दिन, 13 दिसंबर 13.12.2023

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मोहन यादव और विष्णु देओ साय के ज़रिए बीजेपी ने 2024 का क्या गणित सेट किया,भारत मंडपम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ग्लोबल पार्टनरशिप इवेंट यानि GPAI समिट-2023 चल रहा है, ये समिट AI के ग्लोबल खतरों से निपटने का रोडमैप कैसे तैयार करेगा और किस तरह भारतीय लोग बिना किसी कागज़ के कनाडा से US जा रहे हैं. इन लोगों की संख्या कितनी है, किस तरह बढ़ रही है और आने वाले 2024 american pre...

SC, महिला या फिर कोई युवा नेता, राजस्थान की बागडोर कौन संभालेगा?: आज का दिन, 12 दिसंबर 12.12.2023

राजस्थान में CM पद के लिए क्या BJP के पास नहीं है उतने विकल्प, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ज़मीन घोटाला चुनावों में कितना परेशान करेगा और वो ED के सामने पेश होंगे भी या नहीं और COP28 बैठक इस बार किन बिंदुओं पर केंद्रित रहा? सुनिए 'आज का दिन' में. प्रड्यूसर: चेतना काला साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

BJP के नए फॉर्मूले में फिट बैठते हैं शिवराज सिंह चौहान?: आज का दिन, 11 दिसंबर 11.12.2023

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के लिए विष्णुदेव के नाम पर ही BJP ने क्यों लगाया मुहर, BJP के नए फॉर्मूले में क्या फिट बैठते हैं शिवराज सिंह चौहान और आर्टिकल 370 हटाना सही या गलत, आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट. सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

Höre den Podcast Aaj Ka Din in Replaio

Radio und Podcasts in einer App - kostenlos und ohne Anmeldung. Installiere sie noch heute und verpasse den Start nicht

Bei Google Play herunterladen

Replaio ist kein Herausgeber von Podcasts; die Namen der Sendungen, Cover und Audioinhalte gehören ihren Autoren und werden über öffentliche RSS-Feeds verbreitet