livehindustan - HT Smartcast

Uttar Pradesh ki Khabrein

News HI ↓ 255 episoder

गंगा किनारे बसे राज्य 'उत्तरप्रदेश की खबरें' पॉडकास्ट में सुनेंगे, इस राज्य के छोटे शहर इटावा से लेकर राजधानी लखनऊ, चमड़े के शहर कानपूर, राम की नगरी अयोध्या जैसे सभी शहरों से जुड़ी राजनीतिक, विकास, मनोरंजन और अपराध जगत की सभी खबरों के बारे में। लाइव हिंदुस्तान के इस पॉडकास्ट के माध्यम से आपको सटीक और गहन विश्लेषण से युक्त, रोचक और अद्यतनित खबरें प्राप्त होंगी।

Forfatter

livehindustan - HT Smartcast

Kategori

News

Seneste episode

5. jan. 2024

Hvor kan du lytte?

Podcasts i appen Replaio Radio Kommer snart

Podcasts kommer snart til appen. Installer nu, og vær den første til at se en helt ny tilgang til podcasts

Hent den på Google Play Installer gratis Android næsten 10 mio. downloads · 4,8 i bedømmelse iOS snart

Episoder

Akhilesh Yadav PDA Cycle Yatra पर UP Congress Chief Ajay Rai का तंज 31.10.2023

अखिलेश यादव की पीडीए साइकिल यात्रा को लेकर एक बार फिर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने तंज कसा। अजय राय ने कहा- अखिलेश जब सत्ता में थे तब पिछड़ों के लिए काम क्यों नहीं किया। ये साइकिल यात्रा सिर्फ लोगों को लुभाने के लिए हैं लेकिन जनता सब जानती है। इसके साथ ही अजय राय ने समाजवादी पार्टी के एमपी इलेक्शन लड़ने को लेकर भी निशाना साधा।

Akhilesh Yadav ने Samajwadi Party PDA Cycle Yatra के बहाने BJP पर जमकर निशाना साधा 30.10.2023

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी अपनी पीडीए यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा की शुरुआत से पहले अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर निशाना साधा। अखिलेश बोले- जो विकास का काम करवाए वो अगड़ा है और जो उस काम पर सिर्फ फोटो खिंचवाए वो पिछड़ा है। हमने इतना शानदार स्टेडियम बनवाया इसलिए हम अगड़े हैं और जिसने कुछ नहीं कराया वह पिछड़ा है।

0:27 / 1:55 Ram Mandir Inauguration: PM Modi पर अब SP MP ST Hasan ने साधा निशाना 30.10.2023

जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के चीफ मौलाना महमूद असद मदनी के बयान का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एसटी हसन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं, इसलिए उन्हें मंदिर का उद्घाटन करने नहीं जाना चाहिए, यह उनकी गरिमा के खिलाफ है. वह लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री हैं, जिसमें हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों के लोग रहते हैं

Ind vs Eng World Cup 2023: मैच देखने स्टेडियम पहुंचे सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav 30.10.2023

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मुकाबला 29 नवंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, वहीं इस मैच को देखने को लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इकाना स्टेडियम पहुंचे।

Baghpat Viral Video: बागपत में ही मौजूद थे CM Yogi, सड़क पर BJP नेता से भिड़ गया पुलिसवाला 27.10.2023

सोशल मीडिया पर यूपी के बागपत का ये वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बीजेपी जिलाध्यक्ष और सिपाही की तीखी बहस दिखाई दे रही है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को देख लेने की धमकी तक दे रहे हैं। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने सिपाही पर गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। वहीं सिपाही ने जिलाध्यक्ष के साथ आए युवक पर वर्दी पकड़ने का आरोप लगाया। बीजेपी कार्यकर्ताओं और अन्य पुलिस कर्मियों ने मामला किसी तरह शांत कराय...

Lok sabha Election 2024: Azam Khan के बहाने Muslim Vote Bank पर Congress ने गड़ाई नजर? 27.10.2023

उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है, राज्य की लगभग 18 पर्सेंट मुस्लिम वोट बैंक को अपने पाले में करने के लिए सपा, कांग्रेस और बसपा अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। पिछले कुछ समय से देखने में एक अलग पैटर्न भी देखने को मिल रहा है कि कांग्रेस लगातार समाजवादी पार्टी पर प्रहार कर रही है,अजय राय ने सीतापुर जेल में बंद चल रहे सपा नेता आजम खान से मुलाकात करने की घोषणा कर दी...

Rahul Gandhi को 2024 में PM, Ajay Rai को 2027 में CM बताता पोस्टर किसने लगाया 27.10.2023

उत्तर प्रदेश में यूं तो विधानसभा चुनाव अभी चार साल दूर हैं लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राज्य इकाई के एक नेता द्वारा जारी पोस्टर में चौंकाने वाला दावा किया गया है. इस पोस्टर के जरिए कांग्रेस की यूपी इकाई के अध्यक्ष अजय राय को सीएम फेस की तरह पेश किया गया है.

Ajay Rai Azam Khan News: Samajwadi Party के आरोप Congress UP Chief का जवाब 26.10.2023

आजम खान से मुलाकात को लेकर समाजवादी पार्टी के आरोप पर यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जवाब दिया है। अजय राय बोले- अब मिलने से भी रोका जाएगा तो ये तो दुर्भाग्यपूर्ण बात है। दुख की घड़ी में सबको उनके साथ खड़ा होना चाहिए।

Lok Sabha Election 2024: Congress-SP में रार का BJP को होगा फायदा, जाने कैसे ? 26.10.2023

मिशन-2024 को लेकर विरोधी खेमे में उठापटक से भाजपा को मिशन-2024 के लिए अपनी राह और आसान नज़र आने लगी है। जिस जातीय जनगणना के मुद्दे को तमाम विपक्षी दलों ने जोर-शोर से उठाया था, अब वही उनके बीच तनाव का कारण बन रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और सपा में मची होड़ से भगवा खेमा उत्साहित नज़र आ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की तर्ज पर यूपी में भी फ्रेंडली फाइट हुई तो भाजपा की राह और आसान हो...

Shivpal Yadav ने Samajwadi Party leader Shivpal Singh Yadav attains Ram Leela Programme 25.10.2023

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव इटावा में रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राम का विरोध करने वाले कभी सफल नहीं होते। उन्हें झटके ज़रूर लगे हैं।

Wagh Bakri Owner Death: Akhilesh Yadav ने फिर उठाया stray cattle का मुद्दा, BJP पर तंज 25.10.2023

Akhilesh Yadav ने फिर उठाया stray cattle का मुद्दा, BJP पर तंज,

Lok Sabha Election 2024: Congress से तनातनी के बीच Akhilesh Yadav Future PM के लगे Poster। SP 23.10.2023

कांग्रेस से विवादों के बीच लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने ऐसा पोस्टर लगाया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है...लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 'भावी प्रधानमंत्री' बताते हुए एक होर्डिंग लगाया गया..जिस पर बीजेपी की भी प्रतिक्रिया आई है...बीजेपी ने इसे मुंगेरी लाल के हसीन सपने करार दिया है..

MP Election 2023: Akhilesh Yadav की नाराजगी पर Congress Leader Supriya Shrinate का आया बयान 20.10.2023

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही विपक्षी इंडिया गठबंधन बिखरता नजर आ रहा है. मध्य प्रदेश में गठबंधन के तहत सीटें न मिलने से नाराज समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव कांग्रेस पर जमकर बरसे. अब अखिलेश के बयानों पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी प्रतिक्रिया दी है...

Akhilesh Yadav के बयान पर UP Congress Chief Ajay Rai का पलटवार। Lok Sabha Election 2024। INDIA 20.10.2023

अखिलेश यादव के 'चिरकुट नेता' वाले बयान पर यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। अजय राय बोले- जो अपने पिता मुलायम सिंह यादव की इज्जत नहीं कर पाया वो किसी आम इंसान की क्या इज्जत करेगा।

Kajal Nishad Speech: Shahjahanpur Samajwadi Party Rally में PM Modi, BJP पर बरसीं। Akhilesh Yadav 20.10.2023

शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में अभिनेत्री व सपा नेता काजल निषाद ने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर भोजपुरी में तंज कसते हुए क्या बोलीं काजल? सुनिए

MP Election 2023: Akhilesh Yadav के बयान पर आया Ajay Rai का रिएक्शन, कहा- बड़ा दिल दिखाइए। INDIA 20.10.2023

मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के रवैये को लेकर अखिलेश यादव खासे नाराज नजर आए। कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए अखिलेश यादव ने कहा-अगर ये मुझे पहले दिन पता होता कि विधानसभा स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है INDIA का तो कभी मिलने नहीं जाते हमारी पार्टी के लोग और न ही हम कभी सूची देते कांग्रेस के लोगों को। गठबंधन केवल उत्तर प्रदेश में केंद्र के लिए होगा तो उसपर विचार किया जाएगा, अखिलेश यादव के बयान के बाद अब...

Azam khan convicted: Azam khan, Abdullah और Tanjin Fatima को 7-7 साल की सजा | Birth Certificate case 19.10.2023

सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र केस में आजम खान परिवार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। रामपुर कोर्ट ने अब्दुल्ला, पिता आजम खान और मां तजीन फातिमा को दो जन्मतिथि केस में दोषी करार देते हुए सात साल की सजा सुना दी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोषी करार देते ही तीनों को हिरासत में ले लिया था। अब सजा सुना दिया गया है और तीनों सीधे कोर्ट से जेल जाएंगे। बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला...

Lok Sabha Election 2024: Akhilesh Yadav के PDA वाली बात पर भड़के OM Prakash Rajbhar | UP News | SP 19.10.2023

देश में इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है. साथ ही अगले साल लोकसभा चुनाव भी होने है. ऐसे में देश में चुनावी सरगर्मी हाई है. इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने PDA का जिक्र कर मोदी सरकार पर तंज कसा था. जिसका जवाब सुभासपा के सुप्रीमों ओम प्रकाश राजभर ने दिया. क्या कुछ बोले सुन लीजिए.

Azam Khan News: आजम के जेल जाते ही Jauhar University के Valuation के लिए पहुंची IT Team | Rampur 19.10.2023

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब वे जौहर यूनिवर्सिटी के विवाद में फंसते दिख रहे हैं।

Kanpur: Akhilesh Yadav ने Bulldozer Action को लेकर UP Police और CM Yogi से पूछा सवाल 18.10.2023

कानपुर पहुंचे यूपी के पूर्व CM Akhilesh Yadav ने किसान आत्महत्या मामले पर BJP सरकार को घेरा। योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि अपराध में शामिल बीजेपी नेताओं के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा। अखिलेश यादव ने और क्या कहा सुनिए।

Raja Bhaiya Divorce: क्या पिता Uday Pratap Singh ने छोड़ा साथ, Bhavni Singh संग पहुंचे Saket Court 18.10.2023

यूपी के कद्दावर नेता और प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्‍नी भानवी सिंह के बीच कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है। आज भानवी सिंह साकेत कोर्ट पहुंची। उनके साथ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। जाहिर है, इस मौजूदगी से सवाल उठ रहे हैं कि महल से बाहर आई परिवार की इस लड़ाई में क्‍या उदय प्रताप सिंह ने भी अपने बेटे (राजा भैया) का साथ छोड़ दिया है?

Pallavi Patel Vs Anupriya Patel: Sonelal Patel Death Anniversary पर दोनों बहनों में ठनी 18.10.2023
Deoria Murder Case: Prem Yadav के घर पर नहीं चलेगी बुलडोजर, High court ने योगी सरकार को खूब डांटा 17.10.2023

देवरिया हत्याकांड में होने वाली कार्रवाई पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। साथ ही हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को भी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद प्रेम यादव के मकान पर होने वाली बुलडोजर कार्रवाई फिलहाल अब नहीं की जाएगी। यह फैसला जस्टिस चंद्रकेश राय की अदालत ने सोमवार को दिया है। कोर्ट ने कहा है कि हम प्रेम यादव का परिवार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट देवरिया की अदालत...

Akhilesh Yadav in Deoria: Prem Yadav Family अखिलेश से मिल भावुक हुई। 17.10.2023

जमीन विवाद को लेकर देवरिया के फतेहपुर गांव में दो अक्‍टूबर को छह लोगों की हत्‍या के बाद यूपी में जबरदस्‍त सियासत छिड़ी हुई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव देवरिया पहुंचे। अखिलेश सबसे पहले मृतक सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचे और सभी को श्रद्धांजलि दी लेकिन इस दौरान बे के घर पर कोई नहीं था। इसके बाद अखिलेश प्रेम यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे।

Akhilesh Yadav in Deoria: Devesh Dubey ने बताया अखिलेश से क्यों नहीं मिलना चाहते 16.10.2023

देवरिया हत्याकांड के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज प्रेमचंद्र यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। साथ ही मृतक सत्य प्रकाश के बेटे देवेश दुबे से भी मिलेंगे। अखिलेश की मुलाकात से पहले ही सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश दुबे ने अखिलेश यादव से मिलने से इनकार कर दिया है। खुद बताई वजह

Lyt til podcasten Uttar Pradesh ki Khabrein i Replaio

Radio og podcasts i én app - gratis og uden tilmelding. Installer i dag, og gå ikke glip af lanceringen

Hent den på Google Play

Replaio er ikke podcastudgiver; programmernes navne, coverbilleder og lyd tilhører deres ophavsmænd og distribueres via offentlige RSS-feeds.