Newslaundry.com

NL Charcha

News HI ↓ 429 episoder

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Husk at besøge podcastens hjemmeside og støtte skaberen: www.newslaundry.com

Forfatter

Newslaundry.com

Kategori

News

Podcastens hjemmeside

www.newslaundry.com

Seneste episode

14. nov. 2026

Hvor kan du lytte?

Podcasts i appen Replaio Radio Kommer snart

Podcasts kommer snart til appen. Installer nu, og vær den første til at se en helt ny tilgang til podcasts

Hent den på Google Play Installer gratis Android næsten 10 mio. downloads · 4,7+ i bedømmelse iOS snart

Episoder

एपिसोड 28: आप-एलजी विवाद, खरीफ की कीमत, माब लिंचिंग व अन्य 14.04.2019

दिल्ली में तीन साल से चल रहे आप और एलजी के अधिकारों के विवाद पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, बच्चा चोरी के अफवाह पर देश भर में हो रही मॉब लिंचिग की घटनाएं, भारत में महिलाओं की असुरक्षा को लेकर आया थॉमसन रॉयटर्स का सर्वेक्षण, असम में चल रहे एनआरसी के आंकड़े और खरीफ की फसल पर बढ़ाया गया न्यूनतम समर्थन मूल्य व अन्य मुद्दे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय रहे.एनडीटीवी की वरिष्ठ पत्रकार नग़मा...

एपिसोड 27: वंदे मातरम, आपातकाल की वर्षगांठ, पत्थलगड़ी और अन्य 14.04.2019

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस पर तुष्टिकरण और बंटवारे का आरोप, आपातकाल की वर्षगांठ, मीडिया संस्थानों से नोटबंदी के दौरान एक सहकारिता बैंक (जिसके निदेशक अमित शाह थे) में पांच दिनों के अंदर 745 करोड़ रूपए जमा होने की खबर का हटाया जाना, झारखंड के खूंटी में पत्थलगड़ी आंदोलन, स्विस बैंकों में पैसे जमा होने की गति बढ़ना व अन्य मुद्दे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय रह...

एपिसोड 26: जम्मू-कश्मीर, एयरटेल विवाद, हापुड़ और अन्य 14.04.2019

बीते मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में भाजपा का पीडीपी से गठबंधन खत्म कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना, हापुड़ में गोकशी के नाम पर भीड़ द्वारा कासिम की हत्या, एयरटेल द्वारा पूजा सिंह नाम की युवती की आपत्ति के बाद मुस्लिम धर्म के कस्टमर केयर एग्जेक्यूटिव की जगह हिंदू कस्टमर केयर एग्जेक्यूटिव मुहैया करवाया जाना, जज लोया की स्टोरी करने वाले पत्रकार निरंजन टाकले का करीब आठ महीने से बेरोजगार होना व अन...

एपिसोड 25: शुजात बुख़ारी की हत्या, अरविंद केजरीवाल का धरना, अखिलेश यादव व अन्य 14.04.2019

राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या, अखिलेश यादव पर सरकारी बंगले को क्षतिग्रस्त करने का आरोप, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और गवर्नर के बीच तनातनी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में स्नातक की छात्रा पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुकदमा आदि इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहें.इस सप्ताह चर्चा के पैनल में शामिल थे विस्फोट डॉट कॉम के संप...

एपिसोड 24: प्रणब मुखर्जी, शिलॉन्ग हिंसा, भीमा कोरेगांव और अन्य 14.04.2019

प्रणब मुखर्जी का संघ के तृतीय वर्ष समारोह में संबोधन, कश्मीर में सीआरपीएफ की गाड़ी से कुचलकर एक युवक की मौत, शिलॉन्ग में दलित सिख और खासी आदिवासियों के बीच झड़प और हिंसा और इसी वर्ष हुए भीमा कोरेगांव हिंसा के संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ताओं का पुलिस द्वारा गिरफ्तारी रहे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय.चर्चा की विशिष्ट अतिथि थी वरिष्ठ पत्रकार मनीषा भल्ला. साथ में पैनल में मौजूद थे न्यूज...

कोबरापोस्ट ऑपरेशन 136: टाइम्स, इंडिया टुडे समेत तमाम बड़े खिलाड़ी फंदे में 14.04.2019

शुक्रवार को इंवेस्टिगेटिव मीडिया संस्था कोबरापोस्ट ने ऑपरेशन 136 का दूसरा हिस्सा फेसबुक लाइव के जरिए जारी किया. कोबरापोस्ट के यूट्यूब चैनल पर इस स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित कुल 50 वीडियो डाले गए हैं, जिनमें मीडिया जगत की कई जानी मानी हस्तियां मोल-तोल करते हुए रिकॉर्ड हुई हैं.इस स्टिंग के पहले भाग में हमने देखा था कि मीडिया जगत की बड़ी हस्तियां पैसे के बदले हिंदुत्व का एजेंडा अपने चैनल, अखबार के जरिए...

एपिसोड 23: कोबरापोस्ट, राना अयूब को धमकी, प्रणब मुखर्जी का नागपुर गमन व अन्य 14.04.2019

कोबरापोस्ट का ऑपरेशन-136, पत्रकार रवीश कुमार और राना अयूब को दी जा रही जान से मारने की धमकी, टाइम्स नाउ द्वारा तरुण तेजपाल मामले के सीसीटीवी फुटेज जारी करना और प्रणब मुखर्जी का आरएसएस के मुख्यालय नागपुर में स्वयंसेवकों को संबोधित करने का फैसला इस बार की चर्चा के मुख्य विषय रहे.वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया टीवी के पूर्व संपादक दिलीप मंडल और वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार प्रशांत टंडन इस बार की चर्चा के विशेष...

एपिसोड 22: स्टरलाइट कांड, कैराना उपचुनाव, बंगलुरु में विपक्ष का जमावड़ा व अन्य 14.04.2019

उत्तरा प्रदेश के कैराना में होने वाला लोकसभा का उपचुनाव, एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में लगा विपक्षी नेताओं का मजमा, तमिलनाडु के तूतीकोरिन इलाके में वेदांता के स्टरलाइट कॉपर प्लांट में मजदूरों पर की गई पुलिस की फायरिंग, म्यामांर में रोहिंग्या सैल्वेशन आर्मी द्वारा की गई हिंदुओं की हत्या पर आई एमनेस्टी इंटरनेशन की रिपोर्ट और सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा शुरू किया गया फ...

एपिसोड 21- कर्नाटक का उहापोह, वाराणसी पुल हादसा, असम का एनआरसी व अन्य 14.04.2019

कर्नाटक में चुनाव नतीजों के बाद जारी दांव-पेंच, सुनंदा पुष्कर की मौत में शशि थरूर का पुलिस चार्जशीट में नाम, बनारस में फ्लाईओवर ढहना, गुड़गांव में सार्वजनिक स्थल पर नमाज़ के खिलाफ हिंदुत्वादी समूहों का विरोध, असम का नेशनल रजिस्टर सिटीजन बिल व अन्य मुद्दे इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय रहे.चर्चा के विशिष्ट अतिथि रहे वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, ओपिनियन राइटर आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता अमित भ...

एपिसोड 20: कर्नाटक चुनाव, जिन्ना विवाद, प्रेस फ्रीडम व अन्य 14.04.2019

कर्नाटक चुनाव, प्रेस फ्रीडम में खिसकता भारत, बिहार के जहानाबाद में लड़की से छेड़छाड़ की घटना, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर पर विवाद, न्यूज़ 18 के एंकर सुमित अवस्थी का पैनलिस्ट पर हाथ चलाना रहे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय.चर्चा के विशिष्ट थे इंडिया न्यूज़ के डिप्टी एडिटर सुशांत सिन्हा और न्यूज़लॉन्ड्री के ओपिनियन राइटर आनंद वर्धन. कर्नाटक से फोन लाइन पर जुड़े न्यू...

एपिसोड 19: आसाराम, सरोज खान का बयान, महाभियोग व अन्य 14.04.2019

आसाराम को आजीवन कारावास, सरोज खान का कास्टिंग काउच को लेकर विवादित बयान, कर्नाटक चुनाव में रेड्डी बंधुओं को भाजपा का उम्मीदवार बनाया जाना, मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग के निहितार्थ और संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म का ट्रेलर इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय रहे.चर्चा में इस बार दो मेहमान शामिल हुए. वरिष्ठ फिल्म समीक्षक और पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज और भारतीय जन संचार संस्थान के एसो...

एपिसोड 18: मुख्य न्यायाधीश पर महाभियोग प्रस्ताव, असीमानंद की रिहाई व अन्य 14.04.2019

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ सात विपक्षी दलों द्वारा महाभियोग लाने का प्रस्ताव, जज लोया की संदिग्ध मौत की जांच की मांग वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किया जाना, प्रधानमंत्री का विदेश दौरा और वेस्टमिंस्टर सेंट्रल हॉल में उनका साक्षात्कार और मक्का मस्जिद केस के आरोपी असीमानंद समेत सभी आरोपियों को कोर्ट द्वारा बरी किया जाना इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय...

एपिसोड 17: बलात्कार पर सरकार की चुप्पी, उपवास 'उत्सव', जुकरबर्ग व अन्य 14.04.2019

जम्मू-कश्मीर कठुआ और यूपी के उन्नाव में बलात्कार की घटना और आरोपियों को सत्ता का संरक्षण, पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के स्थगित किए जाने की मांग को लेकर हिंसा, राहुल गांधी और प्रधानमंत्री का उपवास, डेटा लीक के मामले में फेसबुक मखिया मार्क जुकरबर्ग की कांग्रेस में पेशी, कुमार विश्वास को आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी से हटाया जाना व अन्य मुद्दे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय र...

एपिसोड 16: डिजिटल मीडिया रेगुलेशन, दलित आंदोलन, सलमान खान व अन्य 14.04.2019

डिजिटल मीडिया रेगुलेशन के लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा कमेटी का गठन, फेक न्यूज़ की स्थिति में पीआईबी कार्डधारक पत्रकारों की मान्यता रद्द करने की अधिसूचना, एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ दलितों का भारत बंद, मध्य प्रदेश में बाबाओं को मंत्री का दर्जा और सलमान को सज़ा इस हफ्ते की न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

एपिसोड 15: निकाह हलाला, कोबरापोस्ट स्टिंग, राम नवमी हिंसा व अन्य 14.04.2019

निकाह हलाला पर सुप्रीम कोर्ट की पहल, राम नवमी के बाद बिहार व बंगाल में सांप्रदायिक हिंसा, आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन का अवैध लेनदेन, कोबरापोस्ट स्टिंग व अन्य विषय इस हफ्ते की चर्चा के प्रमुख विषय रहे. इस बार की चर्चा में शामिल हुईं दिल्ली की इतिहासकार और लेखिका राना सफवी और अमित भारद्वाज. इसके साथ ही फोन पर हमारे साथ जुड़े वरिष्ठ पत्रकार शांतनु गुहा रे. चर्चा का संचालन किया न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी स...

एपिसोड 14: फेसबुक डेटा लीक, इंडियन एक्सप्रेस की मुस्लिम डिबेट व अन्य 14.04.2019

जेएनयू प्रोफेसर अतुल जौहरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद अररिया का फर्जी वीडियो, इंडियन एक्सप्रेस में मुस्लिम और आधुनिकता पर जारी बहस, फेसबुक की डेटा लीक व अन्य मुद्दों पर आधारित थी इस हफ्ते की चर्चा. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

एपिसोड 13: महाराष्ट्र किसानों का आंदोलन, लोकसभा उपचुनाव के नतीजे, फाइनेंस बिल व अन्य 14.04.2019

महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन, लोकसभा उपचुनाव के नतीजे, फाइनेंस बिल, सोनिया गांधी का विपक्षी दलों को डिनर का न्यौता, आप संयोजक केजरीवाल का विक्रम मजीठिया को दिया गया माफीनामा, नरेश अग्रवाल का भाजपा में शामिल होना, मंगलौर पब में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के आरोपियों को कोर्ट का बरी करना इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

एपिसोड 12: पूर्वोत्तर विधानसभा चुनाव के नतीजे, श्रीलंका में आपातकाल, मूर्तियों पर हमले और अन्य 14.04.2019

एपिसोड 12: पूर्वोत्तर विधानसभा चुनाव के नतीजे, श्रीलंका में आपातकाल, मूर्तियों पर हमले और अन्यमेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा की जीत, लेनिन की प्रतिमा पर हमला, श्रीलंका में आपातकाल, श्री श्री रविशंकर का अयोध्या पर विवादित बयान, फूलपुर और गोरखपुर में लोकसभा के उपचुनाव, सुप्रीम कोर्ट की हादिया पर टिप्पणी जैसे मुद्दे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे. Hosted on Acast. See acast.co...

एपिसोड 11: श्रीदेवी की असमय मौत, कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी और साथ में होली की गुदगुदी 13.04.2019

दिल्ली सरकार और नौकरशाही में जारी खींचतान, फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत पर मीडिया की रिपोर्टिंग, चीन के राष्ट्रपति ने कार्यकाल को अनिश्चितकालिन के लिए बढ़ाने वाला फैसला, मेहुल चोकसी का कर्मचारियों को पत्र, सहवाग का सांप्रदायिक ट्वीट और साथ में होली का त्यौहार इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय रहे. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

एपिसोड 10: दिल्ली में राजनीतिक तनातनी, भारतीय सेनाध्यक्ष का बयान व अन्य 11.04.2019

दिल्ली में आप विधायकों द्वारा मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की कथित पिटाई, सेना प्रमुख विपिन रावत का असम की स्थिति पर दिया गया बयान, कमल हसन की नई राजनीतिक पार्टी, अमिताभ बच्चन का ट्विटर पर कांग्रेस के नेताओं को फॉलो करना, यूपी में जारी एनकाउंटर्स पर मानवाधिकार आयोग की फटकार और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो की आधिकारिक भारत यात्रा के इर्द-गिर्द हुए विवाद इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय...

एपिसोड 9: पीएनबी फ्रॉड, रफेल डील, आप के तीन साल और अन्य 11.04.2019

पीएनबी घोटाला और उसमें नीरव मोदी की संलिप्तता, रफेल डील पर सवालिया निशान, फिलीस्तीन में प्रधानमंत्री मोदी के घोषणाओं की चर्चा, आम आदमी पार्टी के तीन साल, जेएनयू में एटेंडेंस को लेकर वीसी और छात्रों में तनातनी, अंकित सक्सेना की हत्या पर जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष और आजतक एंकर अंजना ओम कश्यप का फर्जी ट्वीट को कार्यक्रम का आधार बनाना, रहे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के अहम विषय.चर्चा में शा...

एपिसोड 8: प्रधानमंत्री का संसद में बयान, झोलाछाप डॉक्टर की करतूत, मालदीव संकट व अन्य 11.04.2019

संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा करीब 40 लोगों को एचआईवी से संक्रमित करने का मामला, भाजपा सांसद विनय कटियार द्वारा मुसलमानों के खिलाफ दिया गया बयान, राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आज़ाद का यह कहना कि राज्यसभा टीवी को भाजपा टीवी बनाने की कोशिश हो रही है और साथ में भारत...

एपिसोड 7: केंद्रीय बजट, कासगंज हिंसा, नागालैंड विवाद और अन्य 11.04.2019

बजट 2018-19, कासगंज हिंसा, पूर्वोत्तर में असम के दीमा हसाओ में नगालैंड विवाद में सुरक्षाकर्मियों की गोली से दो युवकों की मौत और राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन में वन नेशन, वन इलेक्शन के प्रस्ताव पर केंद्रित रही इस हफ्ते की एनएल चर्चा. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

एपिसोड 6: प्रधानमंत्री का साक्षात्कार, डार्विनवाद, पद्मावत विवाद व अन्य 11.04.2019

ज़ी न्यूज़ और टाइम्स नाउ को प्रधानमंत्री का साक्षात्कार, संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर विवाद, केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह द्वारा जैवविकास की डार्विन थ्योरी को गलत बताना, मेवात में एक दलित परिवार का मुसलिम परिवार पर धर्मांतरण का आरोप और सीपीएम में करात और येचुरी के मनमुटाव, इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

एपिसोड 5: हरियाणा में बलात्कार की घटना, हज सब्सिडी, आईआरएस के आंकड़े और अन्य 11.04.2019

हरियाणा के जिंद में बारहवीं की छात्रा से बलात्कार की घटना, सरकार द्वारा हज सब्सिडी खत्म करना, भारतीय अखबारों का रीडरशिप सर्वे 2017 और चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा पर प्रसाद मेडिकल कॉलेज भ्रष्टाचार मामले में सवाल उठाते वकील प्रशांत भूषण की प्रेस कॉन्फ्रेंस- रहे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Lyt til podcasten NL Charcha i Replaio

Radio og podcasts i én app - gratis og uden tilmelding. Installer i dag, og gå ikke glip af lanceringen

Hent den på Google Play

Replaio er ikke podcastudgiver; programmernes navne, coverbilleder og lyd tilhører deres ophavsmænd og distribueres via offentlige RSS-feeds.