Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episoder

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Husk at besøge podcastens hjemmeside og støtte skaberen: www.aajtak.in

Forfatter

Aaj Tak Radio

Kategori

News

Podcastens hjemmeside

www.aajtak.in

Seneste episode

6. maj 2025

Hvor kan du lytte?

Podcasts i appen Replaio Radio Kommer snart

Podcasts kommer snart til appen. Installer nu, og vær den første til at se en helt ny tilgang til podcasts

Hent den på Google Play Installer gratis Android næsten 10 mio. downloads · 4,8 i bedømmelse iOS snart

Episoder

वर्ल्ड कप जीतने के लिए महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे बाबर आज़म?: फैक्ट चेक 09.10.2023

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम इन दिनों विश्व कप खेलने के लिए भारत पहुंची हुई है. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल कुछ तस्वीरें के साथ दावा हो रहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म विश्व कप जीतने की कामना लिए महाकाल मंदिर पहुंचे. तस्वीरों में बाबर और रिजवान को महाकाल मंदिर के गर्भगृह में देखा जा सकता है. दोनों पाकिस्तानी क्रिकेटर भगवा वस्त्र ओढ़े बाबा महाकाल के आगे हाथ जोड़े दिखाई देते हैं. वीडियो...

AAP नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ये फोटो क्यों वायरल है?: फैक्ट चेक 06.10.2023

शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तारी के बाद, सांसद और आप नेता संजय सिंह की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में उन्हें पुलिस वाले उठाकर ले जा रहे हैं, लेकिन क्या यह सच है? जानने के लिए हमारा पॉडकास्ट 'फैक्ट चेक' सुनें

पति के साथ बॉलीवुड एक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत की झूठी ख़बर वायरल?: फैक्ट चेक 05.10.2023

शाहरूख़ ख़ान की फ़िल्म स्वदेस की अभिनेत्री गायत्री जोशी और उनके पति की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. इस दावे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में तेज रफ़्तार से आती हुई लाल रंग की एक कार एक नीली कार को टक्कर मार देती है, जो सामने एक सफ़ेद ट्रक से भिड़ जाती है और इस भिड़ंत से ट्रक पलट जाता है. क्या है इस दावे का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

हैदराबाद एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी टीम के खिलाफ नहीं लगे नारे: फैक्ट चेक 04.10.2023

27 सितंबर को पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में हिस्सा लेने हैदराबाद हवाई अड्डे पहुंची तो उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई. भारी सुरक्षा के बीच टीम का स्वागत किया गया. बड़ी संख्या में फैन्स और पत्रकार भी एयरपोर्ट पर खड़े थे. इस दौरान कई वीडियो शूट किए गए जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल होते देर नहीं लगी लेकिन एक वीडियो ऐसा भी था जिसमें पाकिस्तानी टीम के खिलाफ नारे लग रहे थे. इस वीडियो...

अभद्रता करने पर जो शख्स पिटा उसका पूरा सच क्या है?: फैक्ट चेक 03.10.2023

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल है, जिसमें स्कूल यूनिफॉर्म पहने कुछ लड़कियां भरे बाजार में एक आदमी को डंडों से पीटती नजर आ रही हैं. कहा जा रहा है कि ये घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ की है जहां एक मुस्लिम शख्स इन हिंदू छात्राओं को रोज छेड़ता था. छेड़छाड़ से आजिज आकर छात्राओं ने एक दिन उसे सबक सिखा दिया. वीडियो के साथ लोग कैप्शन में लिख रहे हैं, यूपी के हापुड़ शहर में स्कूल आती जाती लड़कियों को छे...

राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू की पिटाई का वीडियो वायरल?: फैक्ट चेक 02.10.2023

कुछ दिनों पहले तक पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और भारत से पाकिस्तान अपने "दोस्त" से मिलने गई अंजू काफी चर्चा में थीं. अब एक वीडियो के जरिए कहा जा रहा है कि अंजू को पाकिस्तान जाना भारी पड़ा. विचलित कर देने वाले इस वीडियो में एक आदमी, एक महिला को बुरी तरह बेल्ट से पीट रहा है. महिला दर्द से चीख रही है लेकिन आदमी लगातार उसे बेल्ट मारे जा रहा है. दावा है कि ये महिला अंजू है जिसके साथ पाकिस्तान में क्...

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिलने की ख़ुशी में झूम उठीं वहीदा रहमान?: फैक्ट चेक 29.09.2023

हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऐलान किया कि इस साल अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा. ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर किसी खूबसूरत बगीचे में 'आज फिर जीने की तमन्ना है' गीत पर डांस करती एक उम्रदराज महिला का वीडियो वायरल हो गया है. कई लोगों का कहना है कि ये अभिनेत्री वहीदा रहमान हैं जो 85 साल की उम्र में भी इस कदर जिंदादिली से भरा डांस कर रही हैं...

तमिलनाडु में सनातन धर्म के पक्ष में निकाला गया भारी-भरकम जुलूस?: फैक्ट चेक 28.09.2023

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में बयान दिया था कि सनातन का सिर्फ विरोध ही नहीं करना चाहिए बल्कि उसे समाप्त ही कर देना चाहिए. इस बयान के सामने आते ही देशभर के कई हिंदू संगठनों और नेताओं ने इसे लेकर आक्रोश जाहिर किया. कई जगह उदयनिधि के पुतले जलाए गए और मामला कोर्ट तक पहुंच गया.  इन सबके बीच किसी सड़क पर नाचते-झूमते हुए लोगों की भारी...

अशोक गहलोत की रैली में लगे मोदी-मोदी के नारे?: फैक्ट चेक 27.09.2023

साल के अंत में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, राजस्थान भी उनमें से एक है. इसे देखते हुए राज्य में चुनावी हलचल तेज हो चुकी है. अब इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि राजस्थान सीएम अशोक गहलोत की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगे. साथ ही कहा गया है कि गहलोत ने जनता से कहा कि रैली में सिर्फ "राजीव गांधी अमर रहें" और "अशोक गहलोत जिंदाबाद" के न...

खालिस्तान का समर्थन पंजाबी सिंगर शुभ को पड़ा महंगा, घट गए इंस्टाग्राम फ़ॉलोअर्स?: फैक्ट चेक 26.09.2023

पंजाबी गायक शुभ के बारे में सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ‘खालिस्तानी सर्मथक’ होना उन्हें इतना भारी पड़ा कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स चार मिलियन से घटकर डेढ़ मिलियन हो गए. ऐसा दावा करने वाले लोग एक पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिसमें शुभ के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के दो कथित स्क्रीनशॉट्स हैं. एक स्क्रीनशॉट में उनके फॉलोअर्स चार मिलियन दिख रहे हैंं, वहीं दूसरे में डेढ़ मिलियन. फेसबुक और ट्विटर पर ये पो...

वायरल "भगवा लव ट्रैप" की हकीकत क्या है?: फैक्ट चेक 25.09.2023

किसी थाने में हो रही एक लड़की की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. इस शादी को 'भगवा लव ट्रैप' का मामला बताया जा रहा है जिसमें एक हिंदू लड़की ने अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध मुस्लिम लड़के से शादी कर ली. वीडियो में एक लड़का, एक लड़की की मांग भरता नजर आता है. दोनों अग्निकुंड के इर्द-गिर्द फेरे लेते भी दिखते हैं. तो क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

क्या एशिया कप फाइनल फिक्स था?: फैक्ट चेक 22.09.2023

हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप के फाइनल में जिस तरह से इंडिया ने श्रीलंका को पहली पारी में सिर्फ 50 रन पर आल आउट कर दिया था, उसके बाद से ही इस मैच के फिक्स होने की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो चुकी थी. इसी चर्चा के बीच लोग पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम और वक़ार यूनुस के नाम से एक स्टेटमेंट शेयर कर रहे है जिसमे लिखा है कि ऐसे संकेत मिलते है कि एशिया कप का फाइनल पहले से फिक्स था. तो क्या है इन दावों और...

भव्य राम मंदिर के अंदर का ये वीडियो फ़र्ज़ी है?: फैक्ट चेक 21.09.2023

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के अंदर का दृश्य बताकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. चकाचौंध से भरा यह वीडियो किसी इमारत के अंदर का है, जहां हर तरफ सुनहरे रंग की नक्काशियों वाली दीवारें नजर आ रही हैं. दीवारों पर हिंदू देवी- देवताओं की तस्वीरें लगी हैं. कई झूमर भी टंगे देखे जा सकते है. तो क्या ये वीडियो सही में राम मंदिर का है, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

कनाडा-खालिस्तान विवाद के बाद राष्ट्रपति भवन से हटाए गए सिख सुरक्षाकर्मी?: फैक्ट चेक 20.09.2023

खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत-कनाडा के संबंधों में तल्खी आ गई है. कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप की हत्या में भारत का हाथ होने की बात कही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल है. दावा ये कि हरदीप सिंह की हत्या के बाद भारत के राष्ट्रपति भवन में सिख सुरक्षा कर्मियों को बदल दिया गया है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

लखनऊ में बिजली कड़कने के बाद आसमान में बना दिल?: फैक्ट चेक 19.09.2023

यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते दिनों बारिश से बुरा हाल हो गया था. शहर में तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली कड़कने से रात में लोगों की नींद खुल गई थी. इसी से जोड़कर सोशल मीडिया पर बिजली कड़कने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि वीडियो में कई सेकंड तक गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकते नजर आ रही है और आखिर में इस चमक से आसमान में दिल का आकार बनते दिखता है. दावा हो रहा है कि ये नज़ारा लखनऊ के आसमान...

भीड़ के हाथों पिट रहे शख्स के वायरल वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 18.09.2023

इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. राजनीतिक दल और उनके समर्थक सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए कहा जा रहा है कि एमपी में धर्म के नाम पर वोट मांगने पर जनता ने एक बीजेपी विधायक की पिटाई कर दी. वीडियो में लोगों की भीड़ को एक शख्स की पिटाई करते देखा जा सकता है. वायरल वीडियो में लिखा है, "मध्यप्...

भारत-पाक मैच में बजा 'जय श्री राम' का गाना?: फैक्ट चेक 15.09.2023

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इसमें दर्शकों को नाचते-झूमते देखा जा सकता है. लेकिन दर्शक किसी फिल्मी गाने पर नहीं, बल्कि 'भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा' गाने पर झूम रहे हैं. फेसबुक पर ये वीडियो शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “कल भारत पाकिस्तान मैच के कुछ भक्तिमय पल. सच मे मेरा देश बदल रहा है ओर बदल चुका हे. जय श्री राम'', क्या है इस वीड...

G20 समिट में नीदरलैंड पीएम को लेकर किया जा रहा ये दावा फर्जी है!: फैक्ट चेक 14.09.2023

सोशल मीडिया पर नई दिल्ली में आयोजित हुए जी20 समिट का बताकर नीदरलैंड के प्रधानमंत्री का एक दिलचस्प वीडियो काफी वायरल है. वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि जी20 सम्मेलन के दौरान नीदरलैंड के पीएम के हाथ से गलती से चाय का कप गिर गया, लेकिन किसी सफाईकर्मी को बुलाने के बजाय वे खुद ही जमीन पर फैली चाय को साफ करने लगे, सुनिए सच फैक्ट चेक में.

खेत में दबा मिला नवजात, मोरक्को भूकंप से जोड़कर वायरल हुए वीडियो का सच: फैक्ट चेक 13.09.2023

मोरक्को में आए भयानक भूकंप की वजह से अब तक दो हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच सोशल मीडिया पर मिट्टी में दबे एक नवजात शिशु को बाहर निकालते शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि ये मोरक्को का दृश्य है जहां हाल ही में आए भूकंप के बाद एक नवजात शिशु को मलबे से बाहर निकाला गया. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

सऊदी अरब में लगाई गई पीएम मोदी की सोने की मूर्ति?: फैक्ट चेक 12.09.2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चमचमाती हुई सुनहरी मूर्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रही ये मूर्ति अपनी धुरी पर गोल-गोल घूम रही है. कुछ लोगों का कहना है कि ये सोने की मूर्ति सऊदी अरब में लगवाई गई है जिससे पता लगता है कि मुस्लिम देशों में भी लोग उन्हें कितना मानते हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

मध्य प्रदेश चुनावों में कांग्रेस की जीत का ये सर्वे भ्रामक है: फैक्ट चेक 11.09.2023

इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी के मद्देनजर कांग्रेस सांसद और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एबीपी न्यूज के एक कथित ओपिनियन पोल के हवाले से दावा किया कि राज्य में उनकी पार्टी की वापसी होने वाली है. सिर्फ दिग्विजय ही नहीं, सोशल मीडिया पर और भी कई यूजर्स ने ओपिनियन पोल के इस वीडियो को साझा करते हुए कहा है कि एमपी में बीजेपी हारने वाली है.  क्या है सच सुनिए फैक्ट च...

शॉपिंग स्टोर में लूट मचाती भीड़ के वीडियो की असलियत क्या है: फैक्ट चेक 08.09.2023

किसी शॉपिंग स्टोर में मची अफरातफरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसके जरिए कुछ लोग मुस्लिम समुदाय पर निशाना साध रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि एशिया और अफ्रीका को लूटने के बाद अब मुस्लिमों ने यूरोप लूटना शुरू कर दिया है. इस वीडियो में सामान बटोरने के लिए मारामारी मची है. लोग धक्का मुक्की करके एक-दूसरे से सामान छीन रहे हैं. भीड़ में बुर्का पहनी हुई कई महिलाएं भी हैं. सुनि...

यूरोप और अमरीका में दुकानें लूट रहे है मुस्लिम शरणार्थी?: फैक्ट चेक 08.09.2023

सोशल मीडिया पर एक शॉपिंग स्टोर में मची अफरा तफरी का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखता है एक स्टोर में सामान बटोरने के लोगों के बीच मारामारी मची हुई है और वे सामान उठाते हुए इधर से उधर भग रहें है. भीड़ में बुर्क़ा पहने कुछ औरतें भी दिख रही है. वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि भीड़ में शामिल लोग मुस्लिम शरणार्थी है और वे यूरोप और अमरीका की दुकानों को लूट रहे हैं. क्या है इस वायरल वीडिय...

ट्रेन में आग लगने के वायरल वीडियो का सच सामने आया: फैक्ट चेक 07.09.2023

रेलवे ब्रिज पर खड़ी ट्रेन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है. इसे शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि देश में एक और रेल हादसा हो गया है जिसमें कई लोगों की जान चली गई है. वीडियो में दिख रही ट्रेन जिस ब्रिज पर खड़ी है, वो किसी नदी के ऊपर बना है और बेहद संकरा है. आपाधापी के माहौल में लोग ट्रेन से बाहर निकल रहे हैं और किसी तरह संभलकर ब्रिज के किनारे पर चलते हुए दूसरी तरफ जाने की कोशिश रह...

मुस्लिम युवक के माथे पर 'जय भोलेनाथ' गोदे जाने के दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 06.09.2023

एक युवक के साथ हुई बदसलूकी के बारे में बता रही एक बुर्कानशीं महिला का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. युवक के माथे पर कुछ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक कट्टरपंथी हिंदू ने इस मुस्लिम शख्स के माथे पर किसी नुकीले औजार से 'जय भोलेनाथ' गोद दिया. क्या है इस मामले का पूरा सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

Lyt til podcasten Fact Check i Replaio

Radio og podcasts i én app - gratis og uden tilmelding. Installer i dag, og gå ikke glip af lanceringen

Hent den på Google Play

Replaio er ikke podcastudgiver; programmernes navne, coverbilleder og lyd tilhører deres ophavsmænd og distribueres via offentlige RSS-feeds.