Aaj Tak Radio
Crime Branch
जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं. CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profi...
Husk at besøge podcastens hjemmeside og støtte skaberen: www.aajtak.in
Forfatter
Aaj Tak Radio
Kategori
Podcastens hjemmeside
Seneste episode
13. okt. 2026
Hvor kan du lytte?
Podcasts i appen Replaio Radio Kommer snartPodcasts kommer snart til appen. Installer nu, og vær den første til at se en helt ny tilgang til podcasts
Episoder
क्वीन्स ऑफ़ क्राइम - लेडी डॉन, हनी ट्रैप, टिंडर मर्डर और बेबी सीरियल किलर्स की ख़ौफ़नाक कहानियां: Crime Branch 16.04.2026 46:41
क्राइम की दुनिया में औरतों की एंट्री कम हुई है. लेकिन जब भी होती है, एक ऐसी कहानी छोड़ जाती है जिसे भूलना आसान नहीं होता. आज ‘क्राइम ब्रांच’ में मेहमान हैं कुलप्रीत यादव. 23 साल तक भारतीय नेवी में सेवा देने के बाद वो नेवल कमांडेंट के तौर पर रिटायर हुए. इसके अलावा वो एक जाने-माने लेखक और एक्टर भी हैं. इस एपिसोड में बातचीत उनकी चर्चित किताब Queens of Crime पर हुई. ये किताब उन आम औरतों की कहानियां बत...
PoK से Karachi तक… Pakistan में आतंकियों को कौन मार रहा है? सुनिए ये Dhurandhar कहानी: Crime Branch 08.04.2026 24:20
9 जून 2024… एक तरफ़ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, दूसरी तरफ़ जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमला हो जाता है. इतने अहम दिन पर हुआ ये हमला महज़ संयोग तो नहीं था, बल्कि सोचा-समझा मैसेज था. लेकिन एक साल बाद ही इस हमले के मास्टरमाइंड अबु क़ताल, जो पाकिस्तान में सुरक्षित बैठा था, रहस्यमय तरीके से मारा जाता है. कुछ ‘Unknown Gunmen’ आते हैं, हमला कर...
Dhurandhar वाले SP Chaudhry Aslam की बेगम के Rehman Dakait, Lyari और Pakistan पर खुलासे: Crime Branch 31.03.2026 49:46
धुरंधर और धुरंधर 2 के बाद कई किरदार नामी गिरामी हो गए. उनमें से एक प्रमुख शख्सियत है पाकिस्तान के SP चौधरी असलम. लेकिन उनकी फ़िल्म में दिखी कहानी और असली ज़िंदगी के बीच कितना फ़र्क है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारी मेहमान हैं चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम. जानिए इस एपिसोड में कि कैसे एक आम इंसान पुलिस अफ़सर बना? ‘चौधरी’ नाम उनके साथ कैसे जुड़ा? और एक पुलिसवाले की ज़िंदगी के साथ परिवार को...
Dhurandhar 2 में दिखा Atiq Ahmad का Pakistan कनेक्शन, पुलिस वाले ने सच्चाई बता दी: Crime Branch 26.03.2026 49:51
धुरंधर 2 की लहर के बीच एक नाम फिर सुर्खियों में है - अतीक़ अहमद. और इसी नाम की कहानी हमें ले जाती है दिल्ली पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर विनय त्यागी तक. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे मेहमान हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विनय त्यागी, जिन्होंने 1995 में पुलिस फ़ोर्स जॉइन की. दिल्ली पुलिस में रहते हुए वो करीब 8 साल तक स्पेशल सेल में तैनात रहे. इस बातचीत में उन्होंने बताया कि राजू पाल मर्डर केस के बाद...
Zahoor Mistry, Uzair Baloch, Dawood Ibrahim, धुरंधर 2 के एक-एक किरदार की कहानी पता चली: Crime Branch 19.03.2026 17:42
धुरंधर 2 आ चुकी है… और इसके साथ ही कहानी भी अब पहले से कहीं ज़्यादा खतरनाक हो गई है. फ़िल्म के आते ही सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इससे जुड़ी ख़बरें आग की तरह फैल रही हैं. वहीं दूसरी तरफ़ फ़िल्म के कई कैरेक्टर्स लोगों को और इस वीडियो में हम बात करेंगे पर्दे के पीछे की कहानी पर. C-814 हाईजैकिंग से लेकर ज़हूर मिस्त्री की रहस्यमयी हत्या तक - इस कहानी में और क्या छिपा है? हम आपको बताएंगे: • ज़हूर मिस्त्र...
Gangs of Punjab, Sidhu Moose Wala केस की पूरी कुंडली और Lawrence Bishnoi से जुड़े सारे झूठ: Crime Branch 17.03.2026 1:24:09
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं जुपिंदरजीत सिंह - पंजाब के जाने-माने खोजी पत्रकार और लेखक, जिनकी पहचान खास तौर पर क्राइम रिपोर्टिंग के लिए है. जुपिंदरजीत सिंह की किताब “Who Killed Moose Wala?” ने पंजाब के सबसे चर्चित केस को एक नए नज़रिये से समझने की कोशिश की थी. अब उनकी नई किताब “Gangs of Punjab” एक बार फिर सुर्खियों में है. आज की बातचीत इसी पर केंद्रित है, जिसमें पंजाब के 10 नामचीन गै...
21 Para SF के ऑपरेशन, जम्मू-कश्मीर का आतंकवाद और जंग में कैसे काम आते हैं स्नाइपर?: Crime Branch 10.03.2026 48:11
फिल्मों में आपने अक्सर देखा होगा - किसी ऊंची इमारत की छत पर, किसी वीरान पहाड़ी पर या बर्फ़ से ढकी चोटी के बीच लेटा एक सैनिक. हवा की हल्की सरसराहट, सांसें लगभग थमी हुईं, और आँखें दूरबीन के लेंस में गड़ी हुईं. हाथ में राइफ़ल और सामने कई सौ मीटर दूर एक छोटा सा टारगेट. एक स्नाइपर, जंग का वो सिपाही जो अक्सर दिखाई नहीं देता, लेकिन जिसका एक निशाना पूरी लड़ाई का रुख बदल सकता है. ऐसे ही एक “इनविज़िबल वॉरिय...
ऑपरेशन खुकरी एक्सप्लेनर: भारतीय सेना का क्रेडिट किसने छीना और गुरमीत राम रहीम के डेरे को कैसे खाली कराया गया? 03.03.2026 51:22
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड ने एक अलग राह पकड़ी है. इस बार बातचीत भारतीय सेना के जांबाज़ अफ़सर, मेजर जनरल राजपाल पुनिया से हुई. 35 से ज़्यादा सालों की सेवा के बाद मेजर जनरल पुनिया को 2002 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. उनके मिलिट्री करियर की हाईलाइट रही है - United Nations Peacekeeping Mission के तहत 2000 में पश्चिम अफ़्रीका के सिएरा लियोन में तैनात रहना. इस दौरान ‘Operation Khukri’ को...
ऑपरेशन खुकरी: भारतीय सेना का क्रेडिट किसने छीना और गुरमीत राम रहीम के डेरे को कैसे खाली कराया गया? 03.03.2026 51:22
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड ने एक अलग राह पकड़ी है. इस बार बातचीत भारतीय सेना के जांबाज़ अफ़सर, मेजर जनरल राजपाल पुनिया से हुई. 35 से ज़्यादा सालों की सेवा के बाद मेजर जनरल पुनिया को 2002 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. उनके मिलिट्री करियर की हाईलाइट रही है - United Nations Peacekeeping Mission के तहत 2000 में पश्चिम अफ़्रीका के सिएरा लियोन में तैनात रहना. इस दौरान ‘Operation Khukri’ को...
IPL स्पॉट फ़िक्सिंग का पर्दाफ़ाश करने वाले पुलिस कमिश्नर ने दाऊद इब्राहिम-टाइगर मेमन के बारे में क्या बताया?: Crime Branch 24.02.2026 1:06:43
नीरज कुमार सिर्फ़ एक पुलिस अफ़सर नहीं, बल्कि उन कुछ नामों में शामिल हैं जिनके करियर की फ़ाइलें खुद भारत के आपराधिक इतिहास की धड़कनें दर्ज करती हैं. CBI में रहते हुए उन्होंने हाई-प्रोफ़ाइल और एंटी-टेररिज़्म ऑपरेशनों को लीड किया. 1993 बॉम्बे ब्लास्ट से लेकर अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध तक - जांच की डोर अक्सर उनके हाथ में रही. इस दौरान उनका सामना दाऊद इब्राहिम और मेमन परिवार से भी हुआ. दिल्ली, गोवा और...
डिजिटल अरेस्ट के अतरंगी पैंतरे और क्या वीडियो गेम्स की लत बना रही है बच्चों को गुलाम?: Crime Branch 17.02.2026 59:50
ख़बरों में आए-दिन सुनने को मिल जाता है कि फ़ला-फ़ला बच्चे ने वीडियो गेम्स या सोशल मीडिया के चलते आत्महत्या कर ली. अभी हाल ही में गाज़ियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंज़िल से कूदकर सुसाइड कर लिया. वजह सामने आई - कोरियन वीडियो गेम्स. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं जाने-माने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और लेखक, अमित दुबे, जिनके पास इस क्षेत्र में 20 से ज़्यादा सालों का अनभुव है. उनके सामन...
आर्यन ख़ान से पंगा, बॉलीवुड पर शिकंजा और भारत में कैसे आते हैं तरह-तरह के ड्रग्स?: Crime Branch 10.02.2026 45:58
समीर वानखेड़े - एक ऐसे IRS अफ़सर, जो हमेशा किसी न किसी विवाद से घिरे रहे. चाहे बात आर्यन ख़ान केस की हो या बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ पर कार्रवाई की, उनका नाम अक्सर सुर्खियों में रहा. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमने समीर वानखेड़े से जुड़े इन तमाम मामलों की परतें खोलने की कोशिश की. अपने बेबाक और अलग अंदाज़ में उन्होंने हर सवाल का सीधा जवाब दिया, यहां तक कि The Ba***ds of Bollywood पर भी खुलकर अपनी...
मायावती गेस्ट हाउस कांड, UP पुलिस का "ऑपरेशन लंगड़ा" और महेंद्र फ़ौजी की कहानी: Crime Branch 03.02.2026 1:02:09
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं ओ.पी. सिंह, जो 2018-2020 तक उत्तर प्रदेश पुलिस के DGP रहे. मुरादाबाद की संवेदनशील गलियों से लेकर तराई में आतंकवाद के ख़िलाफ़ ऑपरेशन, लखनऊ के गेस्ट हाउस कांड से लेकर नोएडा की हिंसक हड़ताल तक, एक्शन और विवाद ने ओ.पी. सिंह का साथ कभी नहीं छोड़ा. CISF, NDRF और यूपी पुलिस की कमान संभालने वाले ओ.पी. सिंह ने नेपाल भूकंप से लेकर 2019 के शांतिपूर्ण चुनावों तक...
इंदिरा गांधी का ब्लैक टाइगर पाकिस्तान की जेल में क्यों सड़ता रहा?: Crime Branch 27.01.2026 15:15
26 जनवरी के मौके पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. हर साल कई भारतीयों को देश के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने पर सम्मान मिलता है. लेकिन इतिहास में ऐसे भी कई गुमनाम चेहरे हैं, जिन्होंने भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी और हम आज उनका नाम तक नहीं जानते. आज की कहानी ऐसे ही एक देशभक्त की. एक ऐसा जासूस, जिसने पाकिस्तान में...
बाबरी मस्जिद, ऑपरेशन ब्लैक थंडर, RSS की जासूसी और UP माफ़िया की कहानी: Crime Branch 20.01.2026 59:40
काफ़ी कम पुलिस अधिकारी ख़ुद को इतिहास का साक्षी कह सकते हैं. 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे मेहमान एक ऐसी ही हस्ती हैं, पद्मश्री से सम्मानित उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP प्रकाश सिंह. नागा विद्रोह हो या ऑपरेशन ब्लैक थंडर, बाबरी विध्वंस का यूपी संभालने से लेकर BSF का नेतृत्व करना, प्रकाश सिंह ने सब किया. इसके अलावा उनसे बात हुई पुलिसिंग के ऐसे पन्नों पर जिसकी कोई बात नहीं करता. सुनिए पूरा एपिसो...
आरुषि तलवार-निठारी केस का फ़ैसला और पूर्वांचल माफ़िया के सामने कैसे झुका दाऊद इब्राहिम?: Crime Branch 14.01.2026 1:14:04
क्राइम की दुनिया में कभी-कभी ऐसे जांबाज़ अफ़सर आते हैं जिनके फ़ैसले और एक्शन इतिहास बना देते हैं. 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं 1985 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी अरुण कुमार, जिनका नाम उत्तर प्रदेश माफ़िया और अपराध की दुनिया में हलचल मचा देता था. अरुण कुमार, उस STF के हेड थे जो शिव प्रकाश शुक्ला को मारने के लिए बनी. इस पॉडकास्ट में अरुण कुमार बताते हैं - STF बनने की कहानी, पूर्वांचल म...
इंदिरा गांधी से पंगे, BJP नेताओं की गिरफ़्तारी और दिल्ली पुलिस के क़िस्से: Crime Branch Feat. Kiran Bedi 06.01.2026 1:02:18
1970 के उस दौर में, जब औरतों को समाज ने कुछ गिनी-चुनी भूमिकाओं में बांध रखा था, तब किरण बेदी देश की पहली महिला IPS अफ़सर बनीं. ये एक सिर्फ़ नौकरी नहीं थी, बल्कि सोच की दीवार को तोड़ने जैसा था. दिल्ली की सड़कों से लेकर तिहाड़ जेल की दीवारों तक, हर पोस्टिंग को उन्होंने सुधार के नज़रिये से देखने की कोशिश की. क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में हमारे साथ हैं किरण बेदी, सेवानिवृत्त IPS अधिकारी होने के...
पूर्वांचल माफ़िया, धनंजय-अभय पर खुलासे और पाकिस्तान में कहां बनती है फ़ेक करेंसी?: Crime Branch 30.12.2025 1:06:12
“वर्चस्व की लड़ाई में कोई अपना नहीं होता” ये शब्द थे उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर श्री प्रकाश शुक्ला के, जिसके नाम से लोग थर-थर कांपते थे. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं राजेश पांडे, उत्तर प्रदेश के IPS-SPS 2003 बैच के सेवानिवृत्त IPS अधिकारी. राजेश पांडेय उस स्पेशल टास्क फ़ोर्स यानि STF के फाउंडिंग मेंबर रहे हैं, जिसने श्री प्रकाश शुक्ला का एनकाउंटर किया था. साथ ही उत्तर प्रदे...
धुरंधर फिल्म की रियल स्टोरी पाकिस्तानी पत्रकार ने बताई: Crime Branch 16.12.2025 48:40
ज़िले हैदर पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार और क्राइम रिपोर्टर हैं, जिन्होंने कराची की सड़कों पर आतंक, गैंगवार और पुलिस ऑपरेशनों को बेहद करीब से देखा है. वे उन चुनिंदा पत्रकारों में शामिल हैं, जो दिग्गज पुलिस अफसर चौधरी असलम के साथ कई हाई-रिस्क ऑपरेशनों के दौरान मौजूद रहे.चौधरी असलम वही नाम हैं, जिनकी ज़िंदगी से प्रेरित होकर बॉलीवुड फिल्म धुरंधर बनाई गई है, जिसमें संजय दत्त उनका किरदार निभा रहे हैं. ‘क...
सलमान खान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर पवन सिंह क्यों?: Crime Branch 09.12.2025 22:17
टेलिविज़न जगत के सबसे बड़े शो बिग बॉस का फ़ाइनल आ चुका है, और इसी बीच एक खबर हर तरफ़ सुर्खियों में है - पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली धमकी. ‘क्राइम ब्रांच’ में आज इसी धमकी को डिकोड किया जाएगा. आपका बताएंगे कि इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है, क्या वाकई ये धमकी बिश्नोई गैंग ने भेजी है, पवन सिंह उनके निशाने पर कैसे आए और इस गैंग के तार बिहार-नेपाल से कैसे जुड़े हैं? सुनिए पूरा एपिसोड,...
सूट-बूट में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के White Collar आतंकियों की इनसाइड स्टोरी: Crime Branch 25.11.2025 30:07
सूट-बूट में दिखने वाले लोग कब, कैसे और कहां आतंक की सबसे ख़तरनाक परतों से जुड़े होते हैं. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में जानिए. जैश-ए-मोहम्मद की कथित White Collar महिला विंग कैसे काम करती है? उनका नेटवर्क कैसे बनता है, कैसे फैलता है और कैसे पकड़ में आता है? इस एपिसोड में हम खोल रहे हैं उस आतंक का वो चेहरा, जो भीड़ में घुल-मिलकर चलता है…लेकिन प्लान करता है विनाश. सुनिए क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा स...
लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का नया प्लान कितना खतरनाक?: Crime Branch 19.11.2025 13:38
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का क्या अब The END शुरू हो चुका है? या उसके भाई अनमोल बिश्नोई की एंट्री इस क्राइम नेटवर्क को पहले से भी ज्यादा मजबूत बनाने वाली है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में बताएंगे कि क्या अनमोल बिश्नोई की वापसी गैंग को नई दिशा देगी? क्या लॉरेंस का नेटवर्क टूट रहा है या नया पावर शिफ्ट शुरू हो चुका है? सुनिए ‘अरविंद ओझा’ से. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
लखनऊ में कैसे हुई पूर्वांचल गैंग की एंट्री: Crime Branch | लखनऊ के रंगबाज़ 11.11.2025 44:07
बृजलाल इस वक्त उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं. वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 1977 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी रहे हैं और प्रदेश के DGP भी रह चुके हैं. अपने करियर में उन्होंने 19 एनकाउंटर को अंजाम दिया. करीब तीन दशकों तक देश के सबसे बड़े सूबे में हुई तमाम घटनाओं के न सिर्फ गवाह रहे, बल्कि कई बार खुद कानून के एक अहम पक्ष भी बने. उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिन पर हमने उनसे पहले भी बातचीत की थी...
अंकिता भंडारी केस में क्यों था दबाव और IPS ने हजारों की भीड़ को कैसे कंट्रोल किया: Crime Branch 04.11.2025 1:04:49
कभी-कभी…खाकी वर्दी के पीछे छिपा एक इंसान, दुनिया के सबसे दिलचस्प किस्से लेकर आता है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार, जिन्होंने अपने लंबे अनुभव और किताब के ज़रिए पुलिस की उस दुनिया की झलक दिखाई है, जिसे आम लोग शायद ही कभी देख पाते हैं. तीन दशक से ज़्यादा की सेवा. सैकड़ों घटनाएं. और इंसानियत की वो मिसालें, जो खाकी को एक चेहरा देती हैं. इस बातचीत में...
गर्लफ्रेंड के साथ बनाए गए प्राइवेट वीडियो ने कैसे ले ली यूपीएससी छात्र की जान?: Crime Branch 28.10.2025 29:56
6 अक्टूबर को दिल्ली के तिमारपुर इलाके के गांधी विहार में एक फ्लैट की चौथी मंज़िल पर आग लग गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. जब पुलिस ने मौके की जांच की, तो उन्हें एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला. मरने वाले की पहचान राम केश मीना के रूप में हुई, जो उसी फ्लैट में रहने वाला एक यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र की थी, शुरुआत में पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि उसकी...
Lignende podcasts
Replaio er ikke podcastudgiver; programmernes navne, coverbilleder og lyd tilhører deres ophavsmænd og distribueres via offentlige RSS-feeds.