Aaj Tak Radio
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Husk at besøge podcastens hjemmeside og støtte skaberen: www.aajtak.in
Forfatter
Aaj Tak Radio
Kategori
Podcastens hjemmeside
Seneste episode
10. jul. 2026
Hvor kan du lytte?
Podcasts i appen Replaio Radio Kommer snartPodcasts kommer snart til appen. Installer nu, og vær den første til at se en helt ny tilgang til podcasts
Episoder
नए साल में भीख देने वालों के लिए नया नियम, जाना होगा जेल | भौंचक 17.12.2024 2:10
इंदौर के लोग अब भीख देने से पहले दो बार सोचेंगे. यह दरियादिली उनको सीधा जेल पहुंचा सकती है. जी हां, सड़क पर भीख देना अब सिर्फ नेकी का काम नहीं रहेगा, बल्कि एक 'जुर्म' बन गया है. प्रशासन ने शहर को साफ और भिखारियों से मुक्त बनाने के प्रयास के तहत ये निर्देश जारी किया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
पुलिसकर्मी को लग रही थी ठंड, आरोपी से चलवा ली मोटरसाइकल | भौंचक 16.12.2024 2:13
सोशल मीडिया पर इन दिनों पुलिस की गिरफ्त में आए एक कैदी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया है. पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी के जहां पसीने छूटने लगते है. वहां एक कैदी सजा में भी फुल फर्राटे मारते नजर आ रहा है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
एक बाइक राइडर ने बताई अपनी महीने की आमदनी, लोग हैरान | भौंचक 13.12.2024 1:51
बेंगलुरु के एक बाइक राइडर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने दावा किया है कि वो ऑनलाइन राइड-हेलिंग सेवाओं का उपयोग करके हर महीने 80,000- 85,000 रुपये कमाता है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
पिछले 24 सालों से 5 स्टार शादियों में कर रहा था ज़ेवर चोरी, धरा गया | भौंचक 12.12.2024 3:15
यूपी की गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो सिर्फ फाइव स्टार या लग्जरी होटलों में ही चोरी करता था. बताया जा रहा है कि ये चोर पिछले 24 साल में देश के करीब दो दर्जन बड़े होटलों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
अदालत ने क्रीम बनाने वाली कंपनी पर लगाया 15 लाख का जुर्माना | भौंचक 11.12.2024 1:53
फेयरनेस क्रीम बनाने वाली कंपनी इमामी पर कंज्यूमर फोरम ने 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. फोरम ने ये जुर्माना एक व्यक्ति की शिकायत पर लगाया, जिसका आरोप है कि चेहरे को गोरा बनाने के लिए कंपनी का बनाया गया प्रोडक्ट 'फेयर एंड हैंडसम' के दावे भ्रामक हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
गवर्नर बना दूंगा कहकर कारोबारी से ऐंठे 5 करोड़, मामला दर्ज | भौंचक 10.12.2024 2:15
महाराष्ट्र के नासिक में एक व्यक्ति को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया है कि उसने तमिलनाडु के एक शख्स को किसी राज्य का राज्यपाल बनाने का वादा कर उससे 5 करोड़ रुपये ठगे हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
न दुल्हन मिली न मैरिज हॉल, बारात वापस दुबई लौटी, बोले धोखा हुआ | भौंचक 09.12.2024 1:48
सोशल मीडिया पर धोखा देकर ठगी करने के मामले लगातार सुनने को मिल रहे है, लेकिन लोग फिर भी झांसे में आ रहे है. ऐसे ही अब एक और मामला पंजाब से आया है. पंजाब में दुबई में रहने वाला दूल्हा बारात लेकर मोगा जिले में तो आया, लेकिन उसे वहां दुल्हन ही नहीं मिली. यहां तक की दूल्हे को शहर में वह मैरिज पैलेस भी नहीं मिला जो उसे बताया गया था. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
भैंस किसकी है पता लगाने के लिए बछड़े ने दी थाने में 'गवाही' | भौंचक 06.12.2024 2:36
राजस्थान के जोधपुर थाने में तीन दिन तक 3 भैंसे बंधी रही. जब एक व्यक्ति ने ये दावा किया कि ये भैंस उसकी है तो पुलिस ने भैंस के बच्चों को थाने में लाने का कहा. मालिक ने ये शर्त भी पुलिस की मान ली और भैंस के बच्चों को लेकर थाने पहुंचा. फिर क्या हुआ, सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
पुलिस की बाइक चोरी, कार्रवाई ना होने पर थाने में लगाई गुहार! | भौंचक 05.12.2024 1:57
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी अपनी बाइक चोरी होने की सूचना देते हुए ये बता रहा है कि शिकायत करने के बाद भी फतेहपुर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. पुलिस ने वीडियो शेयर करने हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
पति करता रहा इतंजार, पत्नी ने बदल लिया ससुराल | भौंचक 04.12.2024 1:48
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 24 साल की एक लड़की ने दो महीनों में दो शादियां कर लीं. पहले पति को पत्नी गायब दिखी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस ने उसे खोजा तो पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
एंकर से एक शब्द सुनने के लिए लुटा दिये करोड़ों, अब ब्रेड खाकर ज़िंदा है | भौंचक 03.12.2024 3:20
सोशल मीडिया पर दिखने वाले इनफ्लुएंसर्स के लिए भी एक अलग किस्म की दीवानगी है. अक्सर लोग दूर-दूर से उनसे मिलने जाते हैं कि एक बार उनसे मुलाकात हो जाए. एक बार एक सेल्फी मिल जाए. खैर ये कोई बुरी बात भी नहीं है. जब चाहत और प्रेम हद से बढ़ जाता है तो गड़बड़ हो जाती है. ऐसे ही चीन के एक भाई साहेब हैं. उन्होंने क्या कारनामा किया? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
पान के इतने शौकीन थे कि चलती बस से कूद पड़े, अस्पताल पहुंचे | भौंचक 02.12.2024 3:07
यूपी में चलती बस में पान खाना एक शख्स के लिए जानलेवा साबित हुआ. शख्स ने तेज रफ्तार बस से पान की पीक थूकने के लिए अचानक गेट खोल दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा. गंभीर हालत में उसे समीप के जिला अस्पताल पहुंचाया गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
जापान में स्ट्रेस भगाने के लिए एक शख्स ने तोड़ दिए 1000 घर! | भौंचक 29.11.2024 1:57
स्ट्रेस दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. कुछ खाना बनाते हैं तो कुछ लोग घूमने निकल पड़ते हैं लेकिन क्या आपने कभी सुना है अपना तनाव दूर करने के लिए कोई किसी के घर में तोड़फोड़ करना शुरू कर दे. वो भी एक दो नहीं बल्कि 1000 से ज्यादा घरों में. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
नोएडा के एक डॉगी की बदली क़िस्मत, बना कनाडा का 'नागरिक' | भौंचक 28.11.2024 2:15
सड़क पर आवारा कुत्तों की क्या हालत होती है, हम सब जानते हैं, लेकिन अगर वही कुत्ता नोएडा की सड़क से सीधे कनाडा में किसी रईसजादे की गोद में पहुंच जाए तो इसे आप क्या कहेंगे. ये कहानी जयपुर से शुरू होती है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
बिहार में अजीब गरीब डकैती, बंदूक दिखाकर डेढ़ लाख का लहसुन ले गए | भौंचक 27.11.2024 1:57
बिहार के गया जिले में बीती देर रात अपराधियों ने लहसुन और आटा के गोदाम में भीषण लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधी किसी बाइक या फोर व्हीलर वाहन से नहीं पहुंचे थे, बल्कि ट्रक से पहुंचे थे. जिस पर 15 से 20 अपराधी सवार थे. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
सवा लाख सैलरी, दूल्हा इंजीनियर लेकिन दुल्हन ने लौटा दी बारात, कहा सरकारी नौकरी चाहिए | भौंचक 26.11.2024 1:51
यूपी के फर्रूखाबाद में एक बारात बिना दुल्हन के ही लौटकर चली गई. दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला तो डाल दी, लेकिन फेरे लेने से मना कर दिया. इसके पीछे की वजह ऐसी कि जानकर हर कोई हैरान हो जाए. दरअसल दुल्हन को बताया गया कि दूल्हे की सरकारी नौकरी है, लेकिन दूल्हा प्राइवेट इंजीनियर है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
दूल्हे के हार से नोट खींच कर भागा शख्स, दूल्हे ने दौड़ा कर पकड़ा | भौंचक 25.11.2024 1:54
यूपी के मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे की ड्रेस पहना व्यक्ति लोडर पर लटका हुआ नजर आ रहा है. कुछ दूर जाने के बाद दूल्हा और उसके साथी बीच सड़क पर लोडर ड्राइवर को जमकर पीटते हैं. आरोप है कि ड्राइवर दूल्हे के गले में पड़ी नोटों की माला से एक नोट खींचकर भाग रहा था. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
डेडबॉडी समझ कर फ्रीज़र में डाल दिया, मरने के चार घंटे बाद बोला "बाहर निकालो" | भौंचक 22.11.2024 1:42
झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मरीज को मृत घोषित कर दिया. इतना ही नहीं उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी दे दी. उसके बाद बॉडी को चार घंटे तक डीप फ्रीजर में रख दिया. जब अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाया गया तो वो अचानक जिंदा हो गया. इस मामले में लापरवाही बरतने वाले तीन डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है. सुनिए पूरी खबर 'भौंचक' में
"तुम्हें छुट्टी नहीं मिलती? तो चलो मेरे साथ" बोलकर रोबोट ने कर लिया अपहरण | भौंचक 21.11.2024 2:03
गुंडे-बदमाश लोगों को चलती वैन से किडनैप कर लेते हैं, ये तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि रोबोट ने किसी को किडनैप कर लिया. सोशल मीडिया पर इन दिनों किडनैपिंग के ऐसे ही एक सीसीटीवी फुटेज ने लोगों का दिमाग चकराया हुआ है. एक रोबोटिक्स कंपनी के दावे के मुताबिक, दूसरी कंपनी का एक एआई रोबोट उनके शोरूम से 12 रोबोट को किडनैप करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ मे...
शादी की खुशी में छत से उड़ा दी बीस लाख की गड्डी | भौंचक 20.11.2024 1:59
शादी लाइफ का ऐसा पार्ट होता है जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है. ऐसा सोचकर हर कपल कुछ नया करने की कोशिश जरूर करता है. ठीक ऐसा ही मामला यूपी के सिद्धार्थनगर से सामने आया है. यहां दो भाइयों की एक ही दिन शादी थी. दोनों को अपनी शादी की इतनी खुशी हुई कि उन्होंने 20 लाख रुपये हवा में उड़ा डाले. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
बाघिन के 'इश्क़' में मजनूं बना बाघ, 300 किलोमीटर चलकर आ गया | भौंचक 19.11.2024 2:23
तेलंगाना के कवल टाइगर रिजर्व (केटीआर) में महाराष्ट्र से जॉनी नाम का एक नर बाघ आया है. केटीआर में पिछले एक महीने से इस बाघ को देखा जा रहा है. ये महाराष्ट्र की टिपेश्वर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी से यहां पहुंचा है. यानी जंगल और खेतों को पार करते हुए जॉनी कुल 300 किलोमीटर का सफर कर चुका है. माना जा रहा है कि जॉनी अपनी साथी यानी एक बाघिन की तलाश में इतनी दूर तक आया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
जयमाल खत्म हुआ ही था कि चलने लगे लात-घूंसे, दुल्हन भी स्टेज से कूदी | भौंचक 18.11.2024 2:35
लखनऊ में एक शादी समारोह में बवाल हो गया. नौबत मारपीट की आ गई. देखते ही देखते वर और वधू पक्ष के लोग आपस में एक दूसरे पर टूट पड़े. शादी में भगदड़ मच गई. दूल्हा स्टेज से कूद पड़ा. हैरानी की बात ये रही कि इस मारपीट में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
सहारनपुर में युवक को पांच बार काटा, सपेरा बुलाया तो उसे भी काट लिया | भौंचक 15.11.2024 1:46
यूपी के सहारनपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां एक युवक के पीछे एक नागिन पड़ी हुई है. युवक और उसके घरवालों ने दावा किया कि दो महीने में पांच बार काट चुकी है, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई. वहीं, युवक ने सपेरे को नागिन को पकड़ने को बुलाया तो नागिन ने उसको भी काट लिया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
बिहार: केंद्रीय मंत्री ने स्विच दबा कर पंखा चलाया, तालियों से गूंज गयी लाइब्रेरी | भौंचक 14.11.2024 1:43
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री और बिहार के मुजफ्फरपुर से सांसद राजभूषण चौधरी अचानक चर्चा में हैं. जिला बार एसोसिएशन के कार्यालय में एक उद्घाटन कार्यक्रम के बाद उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. क्या है पूरा मामला, सुनिए आज की 'भौंचक' ख़बर में गर्वित से. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
घर के नीचे खज़ाना दबा होने का लालच देकर तांत्रिक ने ही लूट लिया, फरार | भौंचक 13.11.2024 1:58
यूपी के बरेली में बुजुर्ग दंपति से पहले ठगों ने जान-पहचान बनाया और फिर उन्हें ये भरोसा दिलाया कि उनके घर के नीचे करोड़ों की संपत्ति दबी हुई है. जब बुजुर्ग दंपति ने उनकी बातों पर भरोसा कर लिया तो फिर उनके घर में एक 5 फीट का गड्डा करके उसमें एक हांडी डाल दिया और दंपति से उसमें 5 लाख रुपये रखने के लिए कहा. जिसके बाद तंत्र-मंत्र शुरू कर दिया. फिर क्या हुआ, सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
Lignende podcasts
Replaio er ikke podcastudgiver; programmernes navne, coverbilleder og lyd tilhører deres ophavsmænd og distribueres via offentlige RSS-feeds.