Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

Sports HI ↓ 230 episodes

Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcas...

Author

Aaj Tak Radio

Category

Sports

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

6. jul. 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Hent den på Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Ishan Kishan से पहली मुलाक़ात में ही कोच ने क्यों कह दिया- ये India खेलेगा: बल्लाबोल 12.01.2026

ईशान किशन. इंडिया के तगड़े विकेटकीपर बैटर. वनडे क्रिकेट के स्पेशल रिकॉर्डधारी. अभी दो साल के वनवास के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन स्क्वॉड में चुने गए हैं. डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर ईशान ने ये जगह हासिल की. बतौर कप्तान झारखंड को पहली बार सय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी का विजेता बनाया. विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी में भी बल्ले की धमक दिखाई. लेकिन ईशान किश...

मुस्तफ़िज़ुर को IPL से हटाने का फैसला सही या गलत और Pant के पीछे कौन पड़ा है?: बल्लाबोल 05.01.2026

बीसीसीआई ने एक बड़ा फ़ैसला करते हुए बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफ़िज़ुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम से बाहर करने का निर्देश दिया. इसके बाद केकेआर ने मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम से रिलीज़ भी कर दिया गया है. इस घटना पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए फ़ैसला किया है कि उसकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं जाएगी. वहीं, बांग्लादेश में आईपीएल मैचों का प्रसारण...

इंडियन ड्रेसिंग रूम से लेकर टीम बस तक में कैसे घुस जाते थे विजय लोकपल्ली: बल्लाबोल 29.12.2025

'बल्लाबोल' के इस ख़ास एपिसोड में पधारे सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विजय लोकपल्ली और उनके बेटे अक्षय लोकपल्ली. इन दोनों ने मिलकर एक किताब लिखी है - We are the champions: 40 Iconic moments of Indian Sports. आज़ादी के बाद से भारतीय खेल जगत की 40 सबसे शानदार घटनाएं कौन सी हैं, किन खिलाड़ियों को इस सूची में जगह मिली है. इसके अलावा अपने करियर में भारतीय क्रिकेट को काफी क़रीब से फॉलो करने वाले विजय लोकपल्ली न...

गिल को T20 World Cup Squad से ड्रॉप करना मजबूरी या मास्टरस्ट्रोक?: बल्लाबोल 22.12.2025

आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. अजित अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी ने सबको चौंकाते हुए शुभमन गिल को ड्रॉप कर दिया. साथ ही दो साल बाद ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी हुई है. 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम सेलेक्शन पर निखिल नाज़ और कुमार केशव की दिलचस्प चर्चा हुई है. गिल को बाहर का रास्ता क्यों दिखाया गया, क्या साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सीरीज़ से इसक...

IPL Mini Auction की बारीकियां, CSK और KKR ने कैसे मारी बाज़ी, RR का कप्तान कौन: बल्लाबोल 17.12.2025

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन ख़त्म हो गया. कैमरून ग्रीन और मथिसा पथिरना के लिए KKR ने इतने पैसे क्यों लुटा दिए, मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को ज़्यादा पैसे कैसे मिल जाते हैं, जानिए कौन हैं प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जिनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने खजाने खोल दिए, क्या धोनी इस साल आईपीएल में खेलते नज़र आएंगे, लखनऊ की टीम के साथ क्या समस्या है, SRH की टीम कहां चूक गई, राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान क...

शास्त्री, गावस्कर, सिद्धू, भज्जी और हर्षा भोगले पर पदमजीत सहरावत ने क्या बताया: बल्लाबोल 15.12.2025

'बल्लाबोल' के इस ख़ास एपिसोड में हमारे मेहमान हैं मल्टी-टैलेंटेड पदमजीत सहरावत. क्रिकेट और कबड्डी की कॉमेंट्री करते हुए आपने इन्हें देखा होगा. साथ ही पोएट्री, वन लाइनर्स, म्यूजिक की विधा में भी इनकी मजबूत पकड़ है. इस पॉडकास्ट में क्रिकेट कॉमेंट्री की भाषा, इसमें आए बदलाव और कॉमेंट्री बॉक्स के क़िस्सों का पिटारा उन्होंने खोला है. सचिन-विराट की तुलना से लेकर सुनील गावस्कर, सौरभ गांगुली, नवजोत सिंह सिद्...

गौतम गंभीर क्यों चिढ़े हुए हैं और Ro-Ko की जगह अब भी पक्की क्यों नहीं?: बल्लाबोल 08.12.2025

इंडिया ने साउथ अफ़्रीका के खिलाफ ODI सीरीज़ जीत ली है. विराट कोहली और रोहित शर्मा के बल्ले से रन निकलने के बाद भी उनकी जगह 2027 वर्ल्ड कप में क्यों पक्की नहीं है, स्ट्राइक रेट को लेकर विराट कोहली की आलोचना क्यों ठीक नहीं है, रवींद्र जडेजा की बैटिंग क्यों भरोसा नहीं जगाती है, क्या रुतुराज गायकवाड़ को इस प्रदर्शन का इनाम मिलेगा? आईपीएल ओनर पार्थ जिंदल का सोशल मीडिया पोस्ट गौतम गंभीर को क्यों नागवार गुज...

Virat की special century, Gambhir से दूरी और RoKo की फ़ैन आर्मी क्यों एकजुट हुई: बल्लाबोल 01.12.2025

साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ रांची में विराट कोहली के बल्ले से शानदार शतक निकला. उनकी इस पारी से किन सवालों का जवाब मिल गया, क्या टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी संभव है, गौतम गंभीर के साथ विराट का मनमुटाव क्यों चल रहा है, ये कैसे दूर होगा, एकदूसरे की धुर विरोधी रही रोहित शर्मा और विराट कोहली की फ़ैन आर्मी क्यों एकजुट नज़र आ रही है, क्या केएल राहुल काफ़ी नीचे बैटिंग कर रहे हैं, वनडे के बदले रूल के साथ टीम इंडि...

टेस्ट में शर्मनाक हार के लिए गौतम गंभीर नहीं तो कौन ज़िम्मेदार?: बल्लाबोल 26.11.2025

दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत का फिर से भारत में ही सूपड़ा साफ़ कर दिया. कोलकाता के बाद गुवाहाटी में भी टीम इंडिया की दुर्गति हुई और टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी. देखा जाए तो घरेलू सरज़मीं पर भारत की पिछले सात मैचों के दौरान ये पांचवीं हार है. इस शर्मनाक हार से कई सवाल पैदा होते हैं. मसलन, क्या इंडिया की टेस्ट क्रिकेट रसातल में पहुंच गई है, भारतीय खिलाड़ियों ने इस तरह सरेंडर क्यों किया,...

IND vs SA - Kolkata Test ने Gambhir की विदाई तय कर दी?: BallaBol 17.11.2025

साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 30 रनों से हरा दिया. पिच से लेकर प्लेइंग 11 पर सवाल उठ रहे हैं. इंडियन टीम से आख़िर सवा सौ रन भी चेज़ क्यों नहीं हुए, टीम मैनेजमेंट बार बार ऐसी पिच चुनने की ग़लती क्यों कर रहा है, वॉशिंगटन सुंदर को तीन नंबर पर बैटिंग कराना कितना सही है, सुंदर को इससे क्या नुक़सान होगा? क्या भारतीय बल्लेबाज़ों के पास स्पिन खेलने का स्किल नहीं बची, असल समस्या कहां है, क्या गौत...

Sanju Samson के साथ खेल, IND vs SA Test Preview, IPL Retention पर क्या पता चला: BallaBol 10.11.2025

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ इंडिया ने 2-1 से T20 सीरीज जीत ली है. मगर इस सीरीज में टीम इंडिया ने प्रयोगों की इंतिहा कर दी. एक्सपेरिमेंट के नाम पर हर बार संजू सैमसन, अर्शदीप, कुलदीप और रिंकू ही क्यों ड्रॉप हो जाते हैं? संजू सेमसन क्या रवींद्र जडेजा के बदले ट्रेड होंगे, क्या राजस्थान रॉयल्स की टीम संजू को ट्रेड करना चाहती भी है, केएल राहुल क्या केकेआर में जाने वाले हैं, CSK की टीम किन खिलाड़ियों को रिलीज़ कर...

Indian Women's Team कैसे बनी वर्ल्ड चैंपियन, इस जीत के सूत्रधार कौन हैं?: बल्लाबोल 03.11.2025

इंडिया विमेंस टीम ने इतिहास रच दिया है. 25 साल बाद विमेंस क्रिकेट को एक नया चैंपियन मिला है. हरमनप्रीत कौर की टीम ने फाइनल मुक़ाबले में साउथ अफ़्रीका को 52 रनों से हरा दिया. 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में बात हुई है इसी ऐतिहासिक घटना के बारे में. इंडिया-साउथ अफ्रीका फाइनल मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा, इंडिया को क़िस्मत का साथ कैसे मिला, भारतीय महिला टीम जीत की दावेदार क्यों थी, हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी...

IND vs AUS ODI Series में हार की चार वजहें और विमेंस टीम दोहराएगी इतिहास?: BallaBol 27.10.2025

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ ODI सीरीज़ गंवा दी. इस हार की चार बड़ी वजहें क्या रहीं, टीम इंडिया ने कौन सी पुरानी ग़लती दोहराई, रोहित शर्मा-विराट कोहली से क्या चूक हुई, शुभमन गिल की कप्तानी में क्या कमियां दिखीं, हर्षित राणा क्या सभी फॉर्मेट के लिए फिट बैठते हैं और टी20 सीरीज़ में भारत के सामने क्या चिंताएं हैं? इसके अलावा भारत की टीम आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंच गई है. सेमी...

Vineet Garg से सुनिए Commentary Box के मज़ेदार क़िस्से: BallaBol 21.10.2025

क्रिकेट के पुराने दीवाने आज भी विनीत गर्ग की आवाज़ और उनकी कॉमेंट्री के अंदाज़ पर जान छिड़कते हैं. विनीत जी आकाशवाणी के ज़रिये कई दशकों से क्रिकेट के खेल का आंखोंदेखा हाल सुनाते आए हैं. कुछ तो बात है उनकी कॉमेंट्री में कि एकबार कानों में पड़ जाए तो खेल के आनंद को चार गुना बढ़ा देते हैं. तो 'बल्लाबोल' के इस बेहद ख़ास एपिसोड में हमने आवाज़ दी दिग्गज कॉमेंटेटर विनीत गर्ग को. इस दौरान उन्होंने कॉमेंट्री के शु...

IND vs WI सीरीज़, India Women टीम कहां चूक रही और Rohit की कप्तानी क्यों गई: बल्लाबोल 14.10.2025

एशिया कप के ठीक बाद वेस्टइंडीज़ के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ निपट गई है. दिल्ली में हुए दूसरे टेस्ट मैच ने कुछ सवालों को जन्म दिया है. मसलन टेलेंडर्स का विकेट चटकाने में भारत के पसीने क्यों छूट गए, शुभमन गिल की कप्तानी क्यों वर्क इन प्रोग्रेस है, ऐसी पिच जो बैटिंग के लिए आसान है और रैंक टर्नर नहीं है...क्या वहां वॉशिंगटन सुंदर उतने इफेक्टिव हैं, क्या साउथ अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों क...

Shubham Gaur ने बताए Cricket Content बनाने के tricks और Favorite Cricket Moments: बल्लाबोल 06.10.2025

बल्लाबोल के इस एपिसोड के मेहमान हैं शुभम गौड़. कॉमेडी और क्रिकेट के कॉन्टेंट बनाने के लिए मशहूर हैं शुभम. वो आईपीएल फ्रैंचाइज़ लखनऊ सुपरजाएंट्स से भी जुड़े हैं. तो उनसे क्रिकेट कॉन्टेंट मेकिंग, इसकी टाइमिंग और क्रिकेटरों को अप्रोच करने के तरीक़े पूछे हमने. उन्होंने ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, दिग्वेश राठी जैसे खिलाड़ियों के कुछ रोमांचक राज़ भी खोले. टेस्ट क्रिकेट के जबरा फैन शुभम गौड़ टीम इंडिय...

Asia Cup Final Controversy, Mohsin Naqvi का बचपना और India की जीत: बल्लाबोल 30.09.2025

टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 का फाइनल मुक़ाबला 5 विकेट से जीत लिया. तिलक वर्मा निस्संदेह मैच के नायक रहे, लेकिन इस जीत के Unsung hero कौन हैं? सूर्यकुमार यादव का बैटिंग फॉर्म भारत के लिए क्या चिंता का विषय है और बतौर ओपनर शुभमन गिल का परफॉरमेंस कैसा रहा? इसके अलावा भारत की जीत के बाद जो विवाद हुआ, उसकी जड़ में क्या है? PCB चीफ़ और ACC चेयरमैन मोहसिन नक़वी का ट्रॉफी लेकर चले जाना क्यों ग़लत फैसला है और स...

IND vs PAK - क्रिकेट में फ्लॉप Pakistan ऊटपटांग हरक़तें क्यों कर रहा: BallaBol 23.09.2025

एशिया कप में भारत ने एकबार फिर पाक़िस्तान को हरा दिया. इस मैच पर बात करने के लिए 'बल्लाबोल' में सीधे दुबई से जुड़े निखिल नाज़ और पूर्व क्रिकेटर प्रियांक पांचाल. पिछले मैच के बाद पाक़िस्तानी खिलाड़ियों ने क्रिकेट से इतर काफी कुछ किया, उनके सेलिब्रेशन और अंडबंड इशारों का आख़िर क्या मतलब है, पाक़िस्तान की टीम इतना पिछड़ क्यों गई है, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के आगे पाकिस्तानी बॉलर क्यों पानी मांग रहे थे, शिव...

IND vs PAK Controversy, Handshake छोड़िए Surya को ये ग़लती भारी पड़ेगी?: बल्लाबोल 15.09.2025

एशिया कप 2025 में भारत ने पाक़िस्तान को ज़बरदस्त पटखनी दी. दुबई में खेले गए इस मैच को टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत लिया. हालाँकि, इस मुक़ाबले को लेकर शुरूआत से ही विवाद चल रहा था. कई इंडियन फैन्स इस मैच के बॉयकॉट के पक्षधर थे. लेकिन इंडिया vs पाकिस्तान मैच के बाद और विवाद हो गया जब सूर्य कुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. पाक़िस्तान के कप्तान सलमान अली...

Asia Cup 2025 Preview - Team India को परेशान करेंगे ये फैक्टर्स?: बल्लाबोल 08.09.2025

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है. यूएई में होने जा रहे इस टी-20 टूर्नामेंट में कुल आठ टीम हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ करेगा. इसके बाद टीम इंडिया का मुक़ाबला पाक़िस्तान से होगा. लेकिन भारत के लिए प्लेइंग 11 चुनना सबसे बड़ा सिरदर्द होगा, किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी, शुभमन गिल के आने से क्या संजू सैमसन पर गाज गिरेगी, कौन से दो खिला...

IPL से retire क्यों हुए Ashwin, कोच Dravid की विदाई और Rohit का वर्ल्ड कप खेलना तय?: बल्लाबोल 01.09.2025

दिग्गज ऑफ़ स्पिनर आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद IPL से भी संन्यास ले लिया है. पिछले सीज़न में साढ़े 9 करोड़ में CSK ने उन्हें ख़रीदा था और अश्विन भी इस 'होम कमिंग' से काफी उत्साहित थे, लेकिन फिर क्या हुआ कि अश्विन ने अचानक रिटायरमेंट ले लिया, अश्विन के किस बयान का ग़लत मतलब निकाला गया और अश्विन का संन्यास इतना बड़ा मोमेंट क्यों है? इसी बहाने ग़ायब होती जा रही 'ऑफ़ स्पिन' के आर्ट पर चर्चा, राहुल द्र...

पुजारा का रिटायरमेंट, बड़े प्लयेर्स को मिलना चाहिए Farewell match?: बल्लाबोल 25.08.2025

चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. कैसा रहा उनका टेस्ट करियर, इसके हाईलाइट्स क्या रहे, पुजारा को किस बात का मलाल होना चाहिए, क्यों बड़े प्लेयर्स को फेयरवेल मैच खेलने को नहीं मिलता? एशिया कप के लिए इंडियन टीम में चौंकाने वाले बदलाव क्या रहे, शुभमन गिल का सेलेक्शन क्यों खटकता है, इससे किस तरह का सिरदर्द पैदा हो सकता है, श्रेयस अय्यर को किस वजह से नहीं चुना गया, क्या अय्यर के साथ ऐटिटूड...

संजय बनर्जी ने क्रिकेट कॉमेंट्री के कौन से क़िस्से सुनाए: बल्लाबोल, S3E99 18.08.2025

कमेंटेटर्स अपने शब्दों से इस खेल को एक नया आयाम देते हैं. रेडियो कमेंटेटर्स तो अपने शब्दों से पूरे मैच की तस्वीर खींच देते हैं. तो 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में आए वेटरन कमेंटेटर संजय बनर्जी, जिनकी कमेंट्री ज्यादातर क्रिकेट प्रेमी ने सुनी ही है. चार दशक से कमेंट्री कर रहे संजय बनर्जी वो शख़्सियत हैं, जिन्होंने अपनी आवाज़ से इस देश की बड़ी आबादी को क्रिकेट से चिपकाए रखा. बंगाली होने के बावजूद हिंदी कमें...

IND vs PAK Match Controversy, देशभक्ति या हिपॉक्रसी?: बल्लाबोल, S3E98 11.08.2025

पहलगाम हमले और इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत-पाकिस्तान के रिश्ते तनाव के दौर से गुजर रहे हैं. इस बीच 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना है. दोनों टीमें एक ही ग्रुप में शामिल हैं. अगर भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंची तो एक महीने के अंदर 3 बार इन दोनों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. टूर्नामेंट का शेड्यूल आने के बाद से भारतीय फैंस मांग कर रहे हैं कि इस टूर्न...

Oval में Miya Magic, IND vs ENG Series Draw कराकर लड़कों ने बचाई लाज: बल्लाबोल, S3E97 04.08.2025

इंडिया-इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का समापन हो गया है. पांच टेस्ट मैचों के दौरान दोनों ही टीमों में ज़बरदस्त टक्कर देखने को मिली और सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही. सारे ही मुक़ाबले आख़िरी दिन तक गए और फैन्स को हाई क्वॉलिटी टेस्ट क्रिकेट का आनंद मिला. ओवल के पांचवें और आख़िरी टेस्ट मैच में भी मैच पेंडुलम की तरह झूलता रहा और एक वक़्त इंग्लैंड की झोली में जाता दिख रहा मैच अंततः भारत ने अपने नाम कर लिया....

Listen to the Ballabol - The Cricket Podcast podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up

Hent den på Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.