Aaj Tak Radio
Sabka Maalik Tech
Sabka Maalik Tech is a technology podcast in Hindi--featuring three tech journalists who discuss latest tech news, smartphones, apps, tech policies and more in the most informal way. They also give smartphone reviews and information on latest gadgets. This podcast is a free space where they are not bound by the formalities of video presentation--and are free to fight and pull each other's hair out. The topics are chosen keeping in mind the taste of a common listener, include tech tips and future technologies that can change life. This show will make our listeners 'woke' about the newest techno...
Kde poslouchat?
Podcasty v aplikaci Replaio Radio Už brzyPodcasty míří do aplikace už brzy. Nainstaluj si ji teď a jako první uvidíš úplně nový pohled na podcasty
Epizody
बहुत सारे फोन हुए लॉन्च, किसे खरीदें, किसे छोड़ें? : सबका मालिक Tech, Ep 63 04.05.2022 36:50
पिछले कुछ हफ़्तों में दर्जन भर से ज्यादा कई दिग्गज कंपनियों के फ़ोन मार्केट में आए. इनमें से अगर आप किसी को लेने का मन बना रहे हैं तो कौन सा बेस्ट बाय ऑप्शन रहेगा? और किसके फीचर्स हैं जबरदस्त? सुनिए 'सबका मालिक Tech' के इस एपिसोड में मानस तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.
Twitter को फ्री स्पीच का स्पेस कैसे बनाएंगे Elon Musk? : सबका मालिक Tech, Ep 62 27.04.2022 39:49
ट्विटर के अब नए मालिक दुनिया के सबसे अमीर शख़्स हैं एलॉन मस्क. उनके आने बाद ट्विटर में क्या बदलाव होंगे? कैसे वो इस प्लेटफ़ॉर्म पर फ्री स्पीच को बढ़ावा देंगे? ऐसे कई सवालों पर सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में बात कर रहे हैं सिमरन श्रीवास्तव, मुन्ज़िर अहमद और मानस तिवारी.
LCD, OLED या QLED, आपके फोन और TV के लिए कौन सा डिस्प्ले है बेस्ट?: सबका मालिक Tech, Ep 61 20.04.2022 31:54
टीवी और फ़ोन्स में इन दिनों कई तरह की स्क्रीन्स आ गई हैं LCD, OLED, QLED या AMOLED वगैरह. इन्हें लेकर बहुत कन्फ्यूज़न है कि कौन सी बेहतर है? किस स्क्रीन की क्या ख़ासियत है? तो सबका मालिक Tech में आपकी इसी परेशानी को दूर कर रहे हैं टेक एक्सपर्ट मुन्ज़िर अहमद और मानस तिवारी. बात कर रही हैं सिमरन श्रीवास्तव.
क्यों बड़े-बड़े ट्विटर अकाउंट हैक होने की लगी है झड़ी? : सबका मालिक Tech, Ep 60 13.04.2022 36:19
बीते कुछ दिनों से बहुत हाई प्रोफ़ाइल ट्विटर अकाउंट्स हैक हुए हैं. इनमें यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, यूपी सरकार के कार्यालय, पंजाब कांग्रेस और UGC का अकाउंट शामिल है. लेकिन टू फ़ैक्टर ऑथेंटिकेशन और सिक्योरिटी के पीछे भारी मशीनरी काम करने के बावजूद ये अकाउंट हैकर्स के निशाने पर आ कैसे गए? इस तरह की हैकिंग से आप अपने अकाउंट को कैसे बचा सकते हैं? सुनिए 'सबका मालिक टेक' के इस एपिसोड में मुन्ज़िर अहमद, म...
स्मार्ट वॉच और फ़िटनेस बैंड्स आपको Fit रखने की बजाय कर रहे बीमार!: सबका मालिक Tech, Ep 59 06.04.2022 36:34
स्मार्ट वॉचेस और फ़िटनेस बैंड्स इन दिनो बहुत ट्रेंड में हैं. ज़्यादातर लोगों हेल्थ ट्रैकर के तौर पर इनका इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये चीज़ें आपको स्वस्थ रखने के बजाय और बीमार कर सकती हैं. सुनिए 'सबका मालिक टेक' के इस एपिसोड में मुन्ज़िर अहमद, मानस तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.
क्या होता है Encryption, जो आपके डेटा को बनाता है सुपर सिक्योर? : सबका मालिक Tech, Ep 58 30.03.2022 32:21
डाटा चोरी, फ्रॉड और साइबर अटैक से बचने के लिए Encryption शुरू हुआ तो कैसे ये काम करता है? कितने तरह का होता है Encryption? और कैसे इसे आप बना सकते हैं. सुनिए 'सबका मालिक टेक' के इस एपिसोड में मुन्ज़िर अहमद, मानस तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.
फ़ोन टाइम पर अपडेट नहीं किया तो क्या प्रॉब्लम्स हो सकती हैं? : सबका मालिक Tech, Ep 57 23.03.2022 37:01
आपके फ़ोन पर समय-समय पर सॉफ़्टवेयर और OS अपडेट आता रहता है. इसे कई बार लोग इग्नोर कर देते हैं लेकिन ऐसा करना महंगा पड़ सकता है. जानिए फ़ोन अपडेट करना क्यों ज़रूरी है? इसके क्या फ़ायदे-नुकसान हैं? क्यों आपको सॉफ़्टवेयर का बीटा वर्ज़न अपडेट करने से बचना चाहिए? सुनिए 'सबका मालिक टेक' में मुन्ज़िर अहमद, मानस तिवारी और सिमरन के साथ.
सस्ते के चक्कर में आपको क्यों नहीं ख़रीदना चाहिए iPhone SE 3?: सबका मालिक Tech, Ep 56 16.03.2022 30:49
एप्पल (Apple) ने हाल ही में भारत में अपने सबसे सस्ते 5g फोन iPhone SE 2022 को लॉन्च कर दिया है. इसमें A15 बायोनिक चिपसेट दिया गया है लेकिन ये फ़ोन बेस्ट बाय ऑप्शन है? क्या अपने फ़ीसर्च के हिसाब से इसे सस्ता कहना ठीक है? आपको इसे क्यों नहीं ख़रीदना चाहिए? इस एपिसोड में इसी पर बात कर रहे हैं मुन्ज़िर अहमद, मानस तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव.
साइबर हमला करने से पहले क्या तैयारियां की जाती हैं? : सबका मालिक Tech, Ep 55 09.03.2022 38:06
युद्ध अब मैदानों के साथ-साथ इंटरनेट के मोर्चे पर भी लड़े जाते हैं. इन्हें साइबर वॉर कहा जाता है. तो साइबर वॉर कितने तरह के होते हैं, क्या साइबर हमले एक जगह बैठे बैठे हो जाते हैं? सुनिए ‘सबका मालिक टेक’ के इस एपिसोड में मुन्ज़िर अहमद, मानस तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.
रूस-यूक्रेन के युद्ध ने टेक्नॉलजी सेक्टर के सामने कौन से संकट खड़े कर दिए?: सबका मालिक Tech, Ep 54 02.03.2022 31:56
रूस-यूक्रेन की जंग का असर लगभग हर क्षेत्र पर हो रहा है तो टेक इससे अछूता कैसे रहेगा. इस टेक्नोलॉजी की दुनिया में यूक्रेन का भी बहुत योगदान है. कई दिग्गज कंपनियां यूक्रेन में हैं , तो इन पर इस जंग का क्या प्रभाव पड़ रहा है, टेक्नोलॉजी से जुड़ीं कंपनियां इस विवाद को लेकर कैसे रिएक्ट कर रहीं हैं? सुनिए सबका मालिक Tech के इस एपिसोड में मुन्ज़िर अहमद, मानस तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.
कब तक भारत में आएगा 5G और क्या डेटा चार्जेस बढ़ जाएंगे? : सबका मालिक Tech, Ep 53 23.02.2022 30:34
भारत में 5G की टेस्टिंग शुरू हो गई है. बजट में घोषणा भी कर दी गई है कि इसे अगले दो सालों में पूरी तरह से रोल आउट कर दिया जाएगा. हालांकि इसकी वजह से टेक्नोलॉजी से जुड़ी चिंताएं भी हैं क्या उनका निदान भारत के पास है? 5G लाने में हो रही देरी के कारण क्या हैं? क्या 5G डेटा के दाम बहुत ज्यादा होंगे? ऐसे कई सवालों पर इस एपिसोड में सिमरन श्रीवास्तव बार कर रही हैं मुन्ज़िर अहमद और मानस तिवारी के साथ.
Deepfake वीडियो कैसे बनाए जाते हैं और कैसे करें फ़र्जी की पहचान : सबका मालिक Tech, Ep 52 16.02.2022 37:07
आपने अक्सर ऐसे वीडियोज़ देखें होंगे जिनमें कोई शख़्स कुछ बात कहता हुआ दिखता है लेकिन उसने असल में वो बात नहीं कही होती. अंदाज भी ऐसा कि धोखा हो जाए. इस टेक्नोलॉजी को कहते हैं डीप फे़क (Deepfake), तो कैसे इन वीडियोज़ को बनाया जाता है? कैसे पहचानें की कोई वीडियो असली है या उसमें डीपफ़ेक ज़रिए छेड़छाड़ हुई है. सुनिए सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में मुन्ज़िर अहमद, मानस तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव के साथ...
क्रिप्टो और डिजिटल करेंसी में सबसे बड़ा अंतर क्या है?: सबका मालिक Tech, Ep 51 09.02.2022 44:40
भारत जल्द अपनी आधिकारिक डिजिटल मुद्रा Digital Rupee लाने वाला है. बजट 2022-23 में इसकी घोषणा हो चुकी है. तो ये क्या बिटकॉइन का देसी वर्जन होगी? अभी इसके आने में कितनी समस्याएं हैं? UPI है तो सरकार डिजिटल रुपया लेकर क्यों आ रही है? क्या क्रिप्टो की तरह ये भी एक इन्वेस्टमेंट ऑप्शन बनेगी और इस पर भी क्या 30 पर्सेंट टैक्स लगेगा? ऐसे ही कई सवालों के जवाब मिलेंगे इस एपिसोड में मुन्ज़िर अहमद, मानस तिवारी...
NFT खरीदने से पहले जान लें इसका तिया-पांचा नहीं तो कर बैठेंगे बड़ा नुकसान?: सबका मालिक Tech, Ep 50 02.02.2022 1:02:22
NFT का नाम काफी चर्चा में है. इसका चलन भारत में काफी तेजी से बढ़ रहा है. अमिताभ बच्चन, सलमान खान जैसे लोगों ने इसमें इनवेस्ट किया है, तो क्या बला है ये NFT? क्यों इसकी करोड़ों में वैल्यू है? क्या आपको ख़रीदना और बनवाना चाहिए अपना NFT? इन सब सवालों के जवाब आपको सबका मालिक Tech के इस ख़ास एपिसोड में देंगे NFTically के फाउंडर और CEO तोषेंद्र शर्मा. साथ में हैं हमारे टेक एक्सपर्ट मुन्ज़िर अहमद, मानस त...
हज़ारों करोड़ ख़र्च करके भी भारत को सेमीकंडक्टर हब बनना आसान क्यों नहीं है? : सबका मालिक Tech, Ep49 26.01.2022 44:17
दुनियाभर में सेमीकंडक्टर की भारी कमी हो गई है. जिसके चलते स्मार्टफोन, कम्प्यूटर, लैपटॉप और गाड़ियों सभी के उत्पादन पर असर पड़ा है. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 29 दिसंबर, 2021 को इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन लांच किया. इसके तहत भारत सेमीकंडक्टर के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा लेकिन अभी इस राह में कितने रोड़े हैं? और सेमीकंडक्टर्स की टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है? सुनिए सबका मालिक टेक के इस ए...
क्या फ़ास्ट चार्जर से फ़ोन फट जाएगा, Apple क्यों नहीं ला रहा ये टेक्नोलॉजी: सबका मालिक Tech, Ep48 19.01.2022 45:40
फ़ोन जल्दी चार्ज हो इसके लिए कंपनियां आज कल fast charging या Quick Charging पर बहुत ध्यान दे रही हैं. अब हमें घंटों फ़ोन को चार्ज पर नहीं लगाए रखना पड़ता लेकिन Fast Charging तकनीक काम कैसे करती है और क्या Fast Charging तकनीक स्मार्टफोन्स के लिए सही है? सुनिए 'सबका मालिक टेक' में मुन्ज़िर अहमद, मानस तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.
वेब 3.0 क्या है और क्यों जैक डोर्सी और एलन मस्क इसे बकवास मानते हैं?: सबका मालिक Tech, Ep 47 12.01.2022 36:01
वर्ल्डवाइड वेब की तीसरी जनरेशन को वेब 3.0 कहा जा रहा है. ये टर्म इन दिनों बड़ी चर्चा में और कहा जा रहा है कि इसमें इंटरनेट से जुड़ी अथाह संभावनाएं खुलेंगी, तो वेब 3.0 में यूज़र्स क्या-क्या कर सकेंगे. जैक डोर्सी, एलन मस्क जैसे टेक्नोलॉजी के दिग्गज इसके ख़िलाफ़ क्यों हैं. सुनिए 'सबका मालिक टेक' के इस एपिसोड में मुन्ज़िर अहमद, मानस तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.
'Bulli Bai या 'Sulli Deals' जैसे घटिया Apps को रोक पाना क्यों मुश्किल? : सबका मालिक Tech,Ep 46 05.01.2022 40:02
बुल्ली बाई या सुल्ली डील्स ये ऐसे एप थे जिन पर कई मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ करके नीलामी के लिए डाला गया था. इसमें खासकर उन महिलाओं को टारगेट किया गया था, जो सोशल मुद्दों पर सक्रिय रहती हैं. हालांकि ये दोनों एप अब बैन कर दिए गए हैं लेकिन इस तरह के एप्स का बनना रोका क्यों नहीं जा सकता? अगर आपको ऐसे किसी एप के बारे में पता चले तो कैसे इन्हें रिपोर्ट करना चाहिए? इसी पर है 'सबका मालिक टेक...
2021 में टेक्नोलॉजी की किन ख़बरों को लेकर रहा सबसे ज़्यादा हल्ला : सबका मालिक Tech, Ep 45 29.12.2021 1:00:13
वाट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी से लेकर टैरिफ़ प्राइस बढ़ने तक 2021 में कौन सी टेक ख़बरे छाई रहीं, सुनिए इस साल के आख़िरी सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में मानस तिवारी, सूर्यकांत और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.
भारत के डाटा प्रोटेक्शन बिल की वे बातें जो आपको क़ानून बनने से पहले जान लेनी चाहिए: सबका मालिक Tech, Ep44 22.12.2021 37:19
भारत में पहले डाटा प्रोटेक्शन लॉ के लिए का रास्ता साफ़ हो गया है. डाटा प्रोटेक्शन बिल पर ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की रिपोर्ट राज्यसभा में पेश की जा चुकी है. अब इस बिल में आपकी ऑनलाइन सुरक्षा के लिए क्या क्या प्रावधान हैं. इसी पर बात कर रहे इस एपिसोड में मानस तिवारी, मुन्ज़िर अहमद और सिमरन श्रीवास्तव.
कैमरा, प्राइस, परफॉर्मेंस से लेकर इस साल के बेस्ट स्मार्टफ़ोन्स कौन से हैं? : सबका मालिक Tech, Ep 43 15.12.2021 45:31
भारत स्मार्टफ़ोन्स का सबसे बड़ा बाज़ार है और स्मार्टफ़ोन कंपनियां साल भर ही नए-नए फ़ोन लॉन्च करती रहती हैं, तो इस साल के बेस्ट स्मार्टफ़ोन कौन से हैं? कैमरा, प्राइस, प्रोसेसर और परफॉर्मेंस से लेकर इस साल का सबसे दमदार स्मार्टफ़ोन कौन सा रहा? सुनिए 'सबका मालिक टेक' में मुन्ज़िर अहमद, मानस तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.
क्या भारत में एलन मस्क का Starlink इंटरनेट Jio फाइब़र और Airtel की धज्जियां उड़ा देगा? :सबका मालिक Tech, Ep 42 08.12.2021 38:09
सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक अगले साल तक भारत में शुरू हो सकती है. दुनिया के सबसे अमीर शख़्स एलन मस्क का ये प्रोजेक्ट है, तो क्या इसके आने से Jio और Airtel का क्या होगा? कैसे काम करेगा ये और कितना महंगा होगा? इन्हीं सब बातों पर इस एपिसोड में अमन गुप्ता बात कर रहे हैं टेक एक्सपर्ट मानस तिवारी और मुन्ज़िर अहमद के साथ.
ट्विटर बनाने वाले जैक डोर्सी ने इसे क्यों छोड़ा और क्यों पराग को मिली कमान?: सबका मालिक Tech, Ep 41 01.12.2021 39:57
ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने इस्तीफा दे दिया है और अब उनकी जगह कंपनी के सीटीओ पराग अग्रवाल नए सीईओ बने हैं. तो जैक डोर्सी ने इसे छोड़ क्यों दिया और पराग अग्रवाल को इसकी ज़िम्मेदारी क्यों मिली है. इसी पर इस एपिसोड में बात कर रहे हैं. मानस तिवारी, मुन्ज़िर अहमद और सिमरन श्रीवास्तव.
Airtel, VI ने प्रीपेड मोबाइल टैरिफ बढ़ाया, Jio क्या करेगा : सबका मालिक Tech, Ep 40 24.11.2021 34:46
Airtel और Vodafone-Idea ने प्रीपेड मोबाइल टैरिफ बढ़ा दिया है. क्या ये हाइक जरूरी था और इससे कंपनियों को क्या फायदा होगा, ग्राहकों को जेब ढीली करने के एवज में क्या मिलेगा, क्या आने वाले दिनों में ऐसे हाइक और देखने को मिलेंगे, Jio क्या करेगा और अगर सिम को पोर्ट करवाने के बारे में सोच रहे हैं तो क्या ये समय सही है, इन सभी सवालों के जवाब सुनिए 'सबका मालिक Tech' के इस एपिसोड में मानस तिवारी, मुंज़िर अहमद...
आपका स्मार्टफ़ोन फटने वाला है, कैसे पता करें और बचाएं कैसे? : सबका मालिक Tech, Ep 39 17.11.2021 44:32
इन दिनों कई ख़बरें आईं जब स्मार्टफ़ोन्स में ब्लास्ट हो गया, तो आख़िर इस तरह के स्मार्टफ़ोन फटने के पीछे क्या कारण होते हैं. यूज़र्स की किन ग़लतियों की वजह से स्मार्टफ़ोन फट जाता है और इससे बचें कैसे? सुनिए सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में सिमरन श्रीवास्व, मुन्ज़िर अहमद और मानस तिवारी के साथ.
Podobné podcasty
Replaio není vydavatelem podcastů; názvy pořadů, obálky a audio patří jejich autorům a šíří se přes veřejné RSS kanály