Ramita Mehta

Nani Dadi Ki Kahaniyan

Kids HI ↓ 407 episodes

I'm here to share some of the best stories I heard and loved growing up in India.

Author

Ramita Mehta

Category

Kids

Podcast website

soundcloud.com

Latest episode

10. čvc 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Stáhnout z Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Ms Bixby's last day - भाग 5 - हिन्दी रूपांतरण सुनें. 06.03.2024

आज की कहानी Brand से शुरू होती है। वह अपने पारिवारिक जीवन से हमारा परिचय कराता है और अपने जीवन के कठिन मुकाबलों के बारे मे बताता हैं। 12 साल की उम्र मे भी जीवन मे इतने उतार चढाव का सामना करना पर सकता है। सुनें उसकी जुबानी। धन्यवाद

Ms Bixby's last day - हिन्दी रूपांतरण सुनें - भाग 4 27.02.2024

आज की कहानी Steve सुना रहा है। मिस बिक्सबी के quote को वह बहुत सारे उदाहरण के साथ समझाता है। और अपने पिता के मिस बिक्सबी से मुलाकात को वर्णित करता है। जरूर सुनें बच्चों के मन मे उठने वाले विचारों को समझने के लिए। धन्यवाद

Ms Bixby's last day हिन्दी रूपांतरण सुनें भाग ३ 21.02.2024

आज टॉफर से सुनें वह क्या कहना चाहता है अपने और अपने दोस्तों के बारे में। दिल को छूने वाली कहानी। जरूर सुनें

Ms Bixby's last day हिन्दी रूपांतरण सुनें - भाग २ 19.02.2024

इस भाग मे हम ब्रांड को सुनेगें। जरूर सुनें धन्यवाद

Ms Bixby's last day - हिन्दी रूपांतरण सुनें - भाग १ 17.02.2024

यह कहानी टिन बच्चों की जुबानी काही गई है। ऊनक अनुभव और उनकी सोच उनकी जुबानी। बहुत रुचिकर है। जरूर सुनें। तीनों बच्चे छठी कक्षा मे पढ़ते हैं और उनकी टीचर मिस बिक्सबी हैं।

Anne of Green Gables - अंतिम भाग - हिन्दी रूपांतरण सुने 25.11.2023

एन को अवेरी स्कालर्शिप मिला है। वह redmond कॉलेज पढ़ने जाने वाली है। सब कुछ निश्चित है। किन्तु उनके जीवन मे नया मोड़ आ जाता है और एन अपने नए उत्तरदायित्व को खुशी खुशी स्वीकार करती है। बहुत प्रेरणादायक कहानी जरूर सुने। धन्यवाद

Anne of Green Gables - part 11 का हिन्दी रूपांतरण सुने। 19.11.2023

एन बीचवूड से डायना को पत्र लिखती है। वहाँ वह और बाकी ६ Avonlea के छात्र परीक्षा देने आये हैं। पहले दिन इतिहास की परीक्षा है। शाम को एन देखती है कि Moody उदास घूम रहा है। उसे डर है कि वह इतिहास की परीक्षा मे फेल हो जाएगा। उसे अफसोस है कि वह अपने मत पिता का दिल तोड़ने वाला है। वह अगले दिन वापस जाना चाहता है पर एन उसे समझाती है कि तुम पूरी परीक्षा जरूर दो। हो सकता है कि तुम पास हो जाओ। एन का मानना है...

Anne of Green Gables Part 10 - हिन्दी रूपांतरण सुनें 16.11.2023

दिन बीतते जा रहे हैं। ऋतु बदलता जा रहा है। कभी बसंत ऋतु जिसका खूब ठंडे शीत ऋतु के बाद सभी को इंतजार रहता है। चारों ओर फूल ही फूल नजर आते हैं। गर्मी आते आते पेड़ फल फूलों से लड़ जाते हैं। प्रकृति की यह सुंदरता सब का दिल मोह लेती है। एन भी लंबी और बड़ी होती जा रही है। मरीला बहुत दुखी है कि एन जल्दी ही बाहर पढ़ने चली जाएगी। उसे लगता है कि काश वह थोड़े दिन और छोटी रह पाती! बहुत ही खुबसूरत कहानी। जरूर सुने।...

Anne of Green Gables - Part 9 का हिन्दी रूपांतरण सुनें। 30.10.2023

एन की कल्पना बेहद उपजाऊ है। उसे नए नए ख्याल आते रहते हैं। इसके बावजूद मरीला उसे बहुत अच्छी तरह बड़ा कर रही है। इस बार सुने कि एन के साथ क्या होता है और मरीला उसे कैसे संभालती है। बहुत रोचक घटनाएं। धन्यवाद

Anne of Green Gables - Part 8 हिन्दी रूपांतरण सुनें। 25.10.2023

एन को डायना अपने जन्मदिन पर उनके साथ कॉन्सर्ट जाने को आमंत्रित करती है और रात में भी उसके घर रुकने को आमंत्रित करती है। मरीला को लगता है कि एन अभी रात मे देर तक बाहर रहने के लिए छोटी है। वह उसे भेजना नहीं चाहती है। आगे सुने क्या एन कॉन्सर्ट मे जा पाती है?

Anne of Green Gables part 7 - का हिन्दी रूपांतरण सुने। 18.10.2023

एन आए दिन अपने लिए कुछ न कुछ मुसीबत खड़ा कर लेती है, भले ही उसमे उसका कोई योगदान न हो। आज की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। पर कोई भी ज्यादा दिनों तक मुसीबत मे नहीं रहता है। भगवान तो रास्ता निकलते ही हैं। जरूर सुने।

Anne of Green Gables - Part 6 का हिन्दी रूपांतरण सुने। 09.10.2023

एन स्कूल जाने लगी। मरीला को बहुत चिंता थी कि एन स्कूल मे सब बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करेगी क्योंकि वह सबसे अलग थी। क्या वह क्लास मे चुप रह पाएगी? पर एन स्कूल मे बहुत खुश थी। वह जल्दी ही कक्षा मे प्रसिद्ध हो गई। तभी स्कूल मे ऐसा कुछ हुआ कि एन ने कभी भी स्कूल न जाने की ठान ली। जरूर सुने।

Anne of Green Gables - Part 5 हिन्दी रूपांतरण सुने। 02.10.2023

आज की घटना बहुत रोचक है। इससे सीखने मिलता है कि बच्चों से कैसे व्यवहार करें। मरीला की खुबसूरत ब्रोच को जाती है। उसे आखिरी बार एन ने ही देखा था। जब बहुत ढूढ़ने पर भी नहीं मिलता है तो मरीला को विश्वास हो जाता है कि एन उसे लेकर खेलने गई होगी और अब झूठ बोल रही है। आगे सुने।

Anne of Green Gables का हिन्दी रूपांतरण सुने। भाग ४ 26.09.2023

एन से मिलने श्रीमती Lynde ग्रीन गेबलस आती हैं किन्तु उनके कठोर टिप्पणी से एन बहुत अपमानित महसूस करती है और उन्हे बहुत कुछ बोल देती है। जरूर सुने मरीला और मथयू कैसे उसे उसकी गलती का अहसास दिलाते हैं। बहुत खुबसूरती से कहानी आगे बदती है।

Anne of Green Gables - हिन्दी रूपांतरण सुने - भाग 3 20.09.2023

एन को Marilla श्रीमती स्पेंसर के पास वापस छोड़ने जाती है किन्तु जिसे वे एन को सौपने वाली थी देखकर मरीला परेशान हो जाती है और एन को वापस ले आटी है। आगे सुने।

Anne of Green Gables का हिन्दी रूपांतरण सुने भाग 2 16.09.2023

एंन Mathew से बातें करते करते Green Gables पहुच जाती है। Avonlea गाँव की सुंदरता से एंन मुग्ध है। वह बहुत खुश है कि वह वहाँ रहने वाली है। Mathew को भी एंन बहुत अच्छी लगती है। पर जब वे घर पहुचते हैं तो एंन को पता चलता है कि उन्हे लड़का चाहिए था लड़की नहीं।

ANNE OF GREEN GABLES का हिन्दी रूपांतरण सुने। पहला भाग 16.09.2023

एन एक दस साल की लड़की है। वह बहुत बातुनी है। वह अभी चार महीने अनाथालय मे रहकर किसी के यहाँ जा रही है। वह बहुत खुश है कि वह किसी के घर मे रहेगी। कोई उसका अपना होगा। उसकी कल्पना बहुत खूबसूरत है। जरूर सुने और आनंद उठायें।

The Rockingdown mystery - Last part - हिन्दी रूपांतरण सुने। 14.06.2023

आज आप सुने कहानी का अंतिम भाग। कैसे मिरांदा इसनुबि के पास बर्नी का संदेश पँहुचाती है और कैसे श्रीमान किंग तुरंत फार्म हाउस मे टनल के पास नीचे जाने का गड्डा खोजने जाते हैं और कैसे बच्चे उनके मना करने के बावजूद बर्नी को बचाने मे मदद करने फार्म हाउस पँहुचते है। बहुत रोमांचक जरूर सुने।

The Rockingdown mystery - part 4 हिन्दी रूपांतरण सुने। 10.06.2023

बार्नि सेलर के उस ओर निकल तो गया पर वापस आने का उसे कोई रास्ता नहीं मिल रहा था। उसे और नीचे जाना पड़ा। वहाँ उतरना भी मुश्किल था। नीचे उतरने पर उसे नदी मिली और नदी गुफा से होते हुए बाहर जा रही थी। किन्तु जहाँ गुफा खतम होता था वहाँ लोहे की छड़ वाला दरवाजा था जो बरसों से बंद था। अब बार्नि समझ नहीं प रह था कि बाहर कैसे निकले। आगे सुने क्या होता है बार्नि के साथ और क्या करते हैं रोजर, डायना और इसनबी।

Rockingdown Mystery part 3 - हिन्दी रूपांतर सुने 06.06.2023

कहानी ज्यों ज्यों आगे बदती है, ज्यादा रोचक होती जाती है। इसनुबि की शैतानियाँ गुदगुदाती हैं तो बार्नि की बहादुरी बहुत प्रभावित करती है। आगे सुने क्या होता है बार्नि के साथ।

The Rockingdown mystery - Part 2 - हिन्दी रूपांतर सुने। 19.05.2023

आज सुने इसनबी की शरारतों की कहानी, बार्नि के निडरता की कहानी, रोजर और डायना के सहायता करने के आदत की कहानी। बहुत ही रोचक और रोमांचक। जरूर सुने।

The Rockingdown mystery - भाग १ - हिन्दी मे सुने। 17.05.2023

Enid Blyton की प्रसिद्ध कहानियों मे से एक है। बच्चों की गर्मी की छुट्टियाँ हैं पर इस बार घर जाने के बजाय उन्हे छुट्टियाँ एक छोटे से गाँव मे उनकी माँ की गवर्निस के साथ बिताना है । उनका ममेरा भाई भी उनके साथ रहेगा। जिसे वे लोग इसनबी बुलाते हैं । इसनबी और उसका कुत्ता लूनी दोनों सभी से बहुत मस्ती करते हैं। वे लोग माँ की गवर्निस को बहुत सालों से जानते हैं। आगे सुने क्या होता है उस छोटे से गाँव में!

Five go off to camp - हिन्दी रूपांतर - अंतिम भाग 21.04.2023

हैलो बच्चों, Five go off to camp का अंतिम भाग। भूतहा ट्रेन के रहस्य से परदा उठ पाया क्या? जरूर सुने। बेहद रोमांचक अंत। धन्यवाद।

Five go off to camp हिन्दी रूपांतर -भाग 2 21.04.2023

हैलो बच्चों आशा है आपको एनिड बलीटॉन की रोमांचक कहानियाँ पसंद आ रही होंगी। अब आप सुने आगे की कहानी। अब तक आपने सुने कि श्रीमान एंड्रूस ने बच्चों को रेल्वे यार्ड जाने से मना किया। दूसरे दिन वे जोक को खोजने बच्चों के कैम्प पहुँच जाते है पर बच्चों को खोज नहीं पाते हैं। श्रीमान लुफी को वे आगाह करते हैं कि बच्चे खरतरणक जगह में घूम रहे हैं। अब सुने आगे की कहानी।

Five go off to Camp - हिन्दी रूपांतरण - भाग 1 18.04.2023

गर्मी की छुट्टी मे इस बार बच्चों को कैम्पिंग जाने का मौका मिला। वे सभी बहुत उत्तेजित थे। सामान की सूची बना रहे थे कि कुछ ले जाना भूल न जाए। वे अपने शिक्षक श्रीमान लुफी के साथ moorland जाने वाले थे। moorland ऐसी जगह है जहाँ बड़े लंबे पेड़ नहीं होते हैं। छोटी छोटी कंटीली झाड़ियाँ रहते हैं। यह थोड़ा पथरीला और पहाड़ी इलाका था। आगे सुने।

Listen to the Nani Dadi Ki Kahaniyan podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up

Stáhnout z Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.