Aaj Tak Radio

Din Bhar

News HI ↓ Epizody: 1000

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Autor

Aaj Tak Radio

Kategorie

News

Web podcastu

www.aajtak.in

Nejnovější epizoda

8. lis 2025

Kde poslouchat?

Podcasty v aplikaci Replaio Radio Už brzy

Podcasty míří do aplikace už brzy. Nainstaluj si ji teď a jako první uvidíš úplně nový pohled na podcasty

Stáhnout z Google Play Nainstaluj zdarma Android 5 mil.+ stažení · hodnocení 4,8 iOS už brzy

Epizody

राहुल की न्याय यात्रा को लोकसभा चुनावों से क्यों नहीं जोड़ना चाहती है कांग्रेस?: दिन भर, 27 दिसंबर 27.12.2023

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस न्याय यात्रा निकालेगी. आज इसका ऐलान हुआ. मणिपुर से मुंबई तक की ये यात्रा कैसे अलग होगी भारत जोड़ो यात्रा से और लोकसभा चुनावों के लिहाज से कितनी अहम होगी, नए वैरिएंट ने फिर से कोविड को कैसे बड़ी चिंता बना दिया है और केरल में सबसे ज्यादा कोविड के मामले क्यों हैं और भारत आ रहे एक जहाज़ पर पिछले दिनों एक ड्रोन हमला हुआ था, जहाज़ भारतीय नहीं था ऐसे हमले भा...

लोकसभा चुनावों से ऐन पहले नीतीश की जदयू में क्यों उथलपुथल मची है?: दिन भर, 26 दिसंबर 26.12.2023

नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में आज दिन भर हलचल रही,राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह इस्तीफा देंगे- ये बात चलती रही. सफाई तो दी है जदयू ने कि ऐसा कुछ है नहीं. लेकिन अगर ऐसा होता है तो जदयू का अगला कप्तान कौन होगा, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हैं, क्या है उनके इस दौरे की अहमियत और पश्चिम बंगाल की राजनीति में अब तक कम सफल रही बीजेपी वहाँ ढूंढ क्या रही है और आज इंडियन नेवी में शाम...

मध्य प्रदेश की नई कैबिनेट के सहारे बीजेपी क्या साधना चाह रही है: दिन भर, 25 दिसंबर 25.12.2023

मध्य प्रदेश में फ़ाइनली नई सरकार की कैबिनेट का गठन हो गया है. पहले कैबिनेट विस्तार में किन विधायकों की चांदी हुई है और कौन से सियासी समीकरण साधे गए हैं, जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले के बाद हालात कैसे हैं वहां और इस पर क्या राजनीति हो रही है और कोविड के नए सबवैरिएंट को लेकर कौन सा पैटर्न सामने आया है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर: कुमार केशव...

मल्लिकार्जुन खड़गे कैसे भाजपा को उसी के मैदान पर ललकार रहे हैं?: दिन भर, 22 दिसंबर 22.12.2023

जंतर मंतर पर आज विपक्षी नेता विरोध प्रदर्शन पर बैठे थे, सांसदों के निलंबन की लड़ाई क्या अब जातीय पहचान की ओर मुड़ चुकी है, जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों के पीछे क्या कोई पैटर्न है और क्यों भिड़ गए हैं विवेक बिंद्रा और संदीप माहश्वेरी, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

साक्षी मलिक के संन्यास से कुश्ती महासंघ की पॉलिटिक्स पर असर पड़ेगा?: दिन भर, 21 दिसंबर 21.12.2023

मायावती ने इंडिया गठबंधन और ख़ासकर सपा को क्यों कहा बसपा पर कमेंट न करें, कांग्रेस क्यों चाहती है मायावती का साथ, संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती से लिया संन्यास, क्या खिलाड़ी फिर बैठेंगे धरने पर, मरीज़ के मरने पर डॉक्टर पर नहीं चलेगा गैर इरादतन हत्या का मामला, फिर मरीज़ों का क्या होगा, सुनिए दिन भर में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह

मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर क्यों बिदके लालू-नीतीश?: दिन भर, 20 दिसंबर 20.12.2023

लोकसभा में पास हुए क्रिमिनल बिल्स.अमित शाह की बड़ी बातें क्या रही, इंडिया गठबंधन का चेहरा मलिकार्जुन खड़गे को बनाने को लेकर लालू और नीतीश क्यों सहज नहीं हैं, कोलराडो की सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प को 2024 में चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित क्यों किया, फिर खबर लेंगे कोरोना के बढ़ते मामलों की, JN.1 नाम का एक नया सबवेरिएंट लाइमलाइट में आया है. WHO ने इसे लेकर क्या कहा है और ये कितना खतरनाक है, सुनिए 'दिन...

संसद में सामूहिक सस्पेंशन से सबसे बड़ा नुकसान किसे हो रहा है?: दिन भर, 19 दिसंबर 19.12.2023

लोकसभा और राज्यसभा से सांसदों के सामूहिक सस्पेंशन का ओवर ऑल प्रभाव क्या और कैसा होगा, IMF ने भारतीय इकॉनोमी को लेकर क्या बड़ी बात कही, इसका आम नागरिक से कितना लेना - देना है और IPL ऑक्शन की रेस में शामिल 333 खिलाड़ियों में सबसे ऊंची बोली किसके लिए लगी. कौन निराश हुआ, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर: चेतना काला साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी

दाऊद मर भी गया तो भी पाकिस्तान क्यों नहीं स्वीकारेगा?: दिन भर, 18 दिसंबर 18.12.2023

आज केंद्र सरकार ने लोकसभा में टेलीकॉम बिल पेश किया. 138 साल पुराने टेलीग्राफ ऐक्ट की जगह इस नए बिल की जरूरत क्यों थी और इससे बदलेगा क्या, महाराष्ट्र में धारावी इलाके के रेनोवेशन अडानी की कंपनी करा रही थी लेकिन अब मामला फंस गया है, शिवसेना उद्धव गुट समेत कई संगठन इसका विरोध कर रहे हैं. क्यों है ये विरोध और दोनों पक्षों की दलीलें क्या है और भारत में मोस्टवांटेड आंतकी दाऊद के हॉस्पिटल में भर्ती होने...

राजस्थान में “कैबिनेट” के लिए भिड़ंत की आशंका क्यों बढ़ रही है?: दिन भर, 15 दिसंबर 15.12.2023

राजस्थान में आज भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री और दीया कुमारी समेत प्रेमचंद बैरवा ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की, अब सवाल है उनकी सरकार में कौन मंत्रालय किसके पास जाएगा, 2019 में मालदीव और भारत के बीच हाइड्रोग्राफिक सर्वे एग्रीमेंट हुआ था, लेकिन अब मालदीव ने इस एग्रीमेंट को खत्म करने का फैसला लिया है. मालदीव में सत्ता बदलने के बाद दूसरा ऐसा मौका है जब उन्होंने भारत के खिलाफ फैसला लिया. समझेंगे...

मथुरा कृष्ण जन्मभूमि में सर्वे को हरी झंडी, क्या अयोध्या जैसा फैसला आएगा?: दिन भर,14 दिसंबर 14.12.2023

संसद में कल हुए सिक्युरिटी ब्रीच का शोर आज भी रहा. विपक्षी नेता सरकार पर हमलावर रहे, जिन युवकों को गिरफ्तार किया गया था, उनके ऊपर UAPA लगने से जुड़ी भी एक बहस शुरू हुई, कौन से पक्ष का क्या कहना है, ज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा कृष्ण जन्मभूमि के ASI सर्वे को हरी झंडी दे दी है, इस मामले में शुरू से लेकर अब हुए उतार चढ़ाव हुए, एक रिपोर्ट जो बताती है कि भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्सा, स्वस्थ भोजन से...

संसद पर हमले के लिए देश के कोने-कोने से हमलावर कैसे एक साथ आए?: दिन भर, 13 दिसंबर 13.12.2023

संसद की सुरक्षा में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक हुई, आनन-फ़ानन में क्या फ़ैसले लिए गए और घुसपैठियों का मकसद क्या था, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शपथ लिया लेकिन मंत्रालय को बांटने के लिए क्या फॉर्मुला बनाया जाएगा, क्यों बाइडेन ने इज़रायल की सरकार को कट्टर कहा, क्या इज़रायल-हमास युद्ध के बीच में ही अमेरिका अपने हाथ खड़े कर सकता है, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दिक़ी स...

भजनलाल शर्मा का CM बनना क्या वसुंधरा राजे की हार है?: दिन भर, 12 दिसंबर 12.12.2023

भजनलाल शर्मा किन तीन वजहों से राजस्थान के बड़े बड़ों पर भारी पड़ गए, भजनलाल शर्मा का CM बनना क्या वसुंधरा राजे की हार है,तेवर बदल चुके शिवराज सिंह चौहान की केंद्रीय मंत्रिमंडल में वापसी होगी या खेल अभी बाक़ी है और संसद के शीतकालीन सत्र के सातवें दिन आज क्या हुआ? सुनिएगा 'दिन भर' में. प्रोड्यूसर: रोहित अनिल त्रिपाठी साउंड मिक्स: कपिल देव सिंह

शिवराज मामा की छुट्टी करने वाले मोहन यादव कौन हैं?: दिन भर, 11 दिसंबर 11.12.2023

मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री को किस आधार पर चुना गया है, सुप्रीम कोर्ट ने आर्टिकल 370 हटाने के फ़ैसले को सही ठहराया, क्या अब इसकी राजनीति ख़त्म हो गई, FBI के डायरेक्टर भारत दौरे पर आए हैं, इस विजिट का मक़सद क्या है और एक आतंकी कैसे बना हुआ है इस दौरे का सेंटर प्वाइंट, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

संसद से निष्कासित हुई Mahua Moitra के पास अब क्या रास्ते बचे हैं?: दिन भर, 8 दिसंबर 08.12.2023

लोकसभा से Cash for Query मामले में निष्कासित हुई TMC सांसद महुआ मोइत्रा, अब उनके पास वापसी के क्या विकल्प हैं, राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की टीम तैयार कर ली है, पार्टी ने किसको किस राज्य के लिए चुना है और इसके बाद सीएम बनाने का रोडमैप क्या होगा, Meftals नाम की पेनकिलर, जिसे अधिकतम लड़कियां पीरियड्स के दौरान खाती हैं कितनी हानिकारक है, इससे क्या तकलीफें हो सक...

वसुंधरा को सीएम नहीं बनाया तो राजस्थान बीजेपी में क्या भूचाल आएगा?: दिन भर, 7 दिसंबर 07.12.2023

वसुंधरा राजे क्या राजस्थान में हारी हुई बाज़ी लड़ रही हैं या बीजेपी अब भी उधेड़बुन में है, पर्दे के पीछे क्या खेल चल रहा है? सुप्रीम कोर्ट में असम के चर्चित सिटीजन शिप एक्ट को लेकर क्या सुनवाई हुई और सरकार से कौन से ज़रूरी सवाल किए गए? दिल्ली एम्स में माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया के सात मरीज पाए गए, क्या चीन में फैली बीमारी से इनका कोई कनेक्शन है या नहीं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर...

सांसदों से इस्तीफे दिलाकर BJP एक तीर से कितने निशाने लगा रही है?: दिन भर, 6 दिसंबर 06.12.2023

विधानसभा चुनाव जीतकर आए BJP के 10 सांसदों ने आज ही इस्तीफ़ा क्यों दिला दिया, इसके पीछे की पॉलिटिक्स क्या है? करनी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद बुलाया गया राजस्थान बंद कैसा रहा और पुलिस की जांच में अबतक क्या निकल कर आया? बैंकों में छुट्टियां बढ़ाने को लेकर कर्मचारियों ने सरकार के पास क्या प्रस्ताव भेजा है और ये कितना प्रैक्टिकल है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड...

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अलावा कौन कौन?: दिन भर, 5 दिसंबर 05.12.2023

आज संसद के विंटर सेशन का दूसरा दिन था, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह खूब गरज़े.. और जम्मू कश्मीर से जुड़े दो बिल टेबल हो गए, राजस्थान में आज दिनदहाड़े करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कौन है इस मर्डर के पीछे और फिर हाल लेंगे साइक्लोन मिचौंग का और एक्सपर्ट से पूछेंगे की इन तूफानों का लगातार आगमन, क्या बड़ी चिंता की बात है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से....

Mizoram election results में दिखा मणिपुर हिंसा का साया?: दिन भर, 4 दिसंबर 04.12.2023

मिज़ोरम के रिजल्ट आ गए हैं और तीस साल बाद राज्य को एक नया सीएम मिलने जा रहा है. इतना बड़ा उलटफेर कैसे हुआ और बीजेपी-कांग्रेस जैसी पार्टियों का परफॉरमेंस कैसा रहा? बीजेपी की जीत की चर्चा के बीच विपक्ष के इंडिया गठबंधन से खटपट के स्वर सुनाई देने लगे हैं, क्या इस गठबंधन का भविष्य अधर में लटक रहा है? साइक्लोन मिचोंग से तमिलनाडु में क्या आफ़त मची है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुम...

BJP से हार 'INDIA' में क्या खलबली मचाएगी Rajdeep Sardesai ने बताया: दिन भर, 3 दिसंबर 03.12.2023

राजस्थान में कांग्रेस क्यों धराशायी हो गई, अशोक गहलोत का जादू क्यों नहीं चल पाया और अगला सीएम वहां कौन होगा? MP में बीजेपी की प्रचंड जीत के मेन फैक्टर्स क्या रहे, क्या शिवराज की लाड़ली बहना योजना ने बीजेपी की नैया पार लगाई और छत्तीसगढ़ में किन वजहों से कांग्रेस की लुटिया डूबी? KCR से तेलंगाना का मोहभंग क्यों हुआ और कांग्रेस के पक्ष में कौन से फैक्टर्स काम कर गए? साथ ही INDIA अलायन्स के भविष्य पर चुन...

Pannu Murder केस India-USA के रिश्ते बिगाड़ सकता है?: दिन भर, 1 दिसंबर 01.12.2023

भारत सरकार के ऊपर एक के बाद एक खालिस्तानी आतंकियों की हत्या के आरोप लग रह हैं. पहले कनाडा, अब अमेरिका ने क्या आरोप लगाएं, केंद्रीय कैबिनेट ने फाइनली 16वें वित्त आयोग की रूपरेखा को मंज़ूरी दे दी है. तो वित्त आयोग के बारे में बताएंगे आज आपको, फिर बात संसद के विंटर सेशन की. नक्षत्र कुछ ऐसे जुड़े कि पांच राज्यों में चुनाव का रिजल्ट आने के अगले ही दिन से आगाज़ होगा. तो क्या होगा इस सेशन का एजेंडा, सुनि...

Telangana में KCR की कुर्सी बचेगी या बाज़ी मारेंगे कांग्रेस- BJP?: दिन भर, 30 नवंबर 30.11.2023

तेलंगाना में वोटिंग के दिन क्या थी ग्राउन्ड ज़ीरो की तस्वीर, क्या होने वाला है COP28 का एजेंडा और भारत के लिए इस बैठक से क्या निकल कर आएगा, फिर बात नोबेल पुरस्कार विजेता और खूब कंट्रोवर्शियल रहे अमेरिकी पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर की, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर: चेतना काला साउन्ड मिक्स: नितिन रावत

टनल से मज़दूर निकल गए लेकिन अब कंस्ट्रक्शन कंपनी का क्या होगा?: दिन भर, 29 नवंबर 29.11.2023

17 दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन से 41मजदूरों की जान बची लेकिन इस मिशन में कितने लोग लगे थे और कितना कुल ख़र्च बैठा, बंगाल में अमित शाह और टीएमसी आमने सामने थे, केंद्र सरकार ने राज्य के पैसे क्यों रोक रखे हैं, राहुल द्रविड बने रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, क्यों बन गए राहुल बीसीसीआई की मजबूरी, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर- कुंदन कुमार साउंड मिक्स- नितिन रावत

सिलक्यारा टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन कामयाबी तक कैसे पहुँचा?: दिन भर, 28 नवंबर 28.11.2023

सिलक्यारा टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन कामयाबी तक कैसे पहुँचा, तेलँगाना चुनाव प्रचार में कौन आगे बिहार सरकार ने छुट्टियों का एक कैलेंडर जारी किया है जिसपर बवाल हो गया, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तो यहाँ तक कह दिया कि नीतीश बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं. जब इतना ही विवादित होना था ये फैसला तो लिया क्यों गया और म्यांमार से पलायन भारत की मुश्किल कैसे बढ़ाने जा रहा है? सुनिए ‘दिन भर’ में. प्...

IAS अफ़सर रहे VK Pandian में अपना उत्तराधिकारी क्यों देखते हैं नवीन पटनायक?: दिन भर, 27 नवंबर 27.11.2023

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के राइट हैंड कहे जाने वाले पूर्व अफ़सर वीके पांडियन ने आज ऑफिशियली उनकी पार्टी ज्वाइन कर ली. उनके आने से पार्टी के डायनामिक्स किस तरह बदल सकते है, सिलक्यारा टनल में चल रहे रेस्क्यू मिशन में क्यों हो रही है इतनी देरी, आईपीएल के अगले सीजन के लिए कल प्लेयर्स की रिलीज़ और रिटेन्ड लिस्ट आ गई है. हार्दिक पंड्या के ट्रांसफर से मुंबई और गुजरात की टीमों पर क्या असर होगा और क्या होत...

हरियाणा में खट्टर-विज की खटपट बड़ी लड़ाई का ट्रेलर है?: दिन भर, 24 नवंबर 24.11.2023

हरियाणा की बीजेपी सरकार में सत्ता के दो ध्रुव टकरा गए हैं. एक तरफ हैं सीएम मनोहरलाल खट्टर, दूसरी तरफ गृहमंत्री अनिल विज. ताज़ा मुठभेड़ कहां हो गई, ओवैसी बंधु देश की पॉलिटिक्स में अपनी जगह घेरे रखते हैं. तेलंगाना चुनाव से पहले आज इस परिवार के दमखम के बारे में थोड़ा टटोलेंगे, कतर ने भारत के जिन 8 नौसेना कर्मचारियों को जासूसी के इल्ज़ाम में फांसी सुनाई थी, उन्हें राहत मिली है. लेकिन ये कैसे संभव हुआ,...

Poslouchej podcast Din Bhar v Replaio

Rádio a podcasty v jedné aplikaci - zdarma a bez registrace. Nainstaluj si ji ještě dnes a nepropásni premiéru

Stáhnout z Google Play

Replaio není vydavatelem podcastů; názvy pořadů, obálky a audio patří jejich autorům a šíří se přes veřejné RSS kanály