Aaj Tak Radio
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Určitě navštivte web podcastu a podpořte jeho tvůrce: www.aajtak.in
Kde poslouchat?
Podcasty v aplikaci Replaio Radio Už brzyPodcasty míří do aplikace už brzy. Nainstaluj si ji teď a jako první uvidíš úplně nový pohled na podcasty
Epizody
नोएडा के एक डॉगी की बदली क़िस्मत, बना कनाडा का 'नागरिक' | भौंचक 28.11.2024 2:15
सड़क पर आवारा कुत्तों की क्या हालत होती है, हम सब जानते हैं, लेकिन अगर वही कुत्ता नोएडा की सड़क से सीधे कनाडा में किसी रईसजादे की गोद में पहुंच जाए तो इसे आप क्या कहेंगे. ये कहानी जयपुर से शुरू होती है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
बिहार में अजीब गरीब डकैती, बंदूक दिखाकर डेढ़ लाख का लहसुन ले गए | भौंचक 27.11.2024 1:57
बिहार के गया जिले में बीती देर रात अपराधियों ने लहसुन और आटा के गोदाम में भीषण लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधी किसी बाइक या फोर व्हीलर वाहन से नहीं पहुंचे थे, बल्कि ट्रक से पहुंचे थे. जिस पर 15 से 20 अपराधी सवार थे. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
सवा लाख सैलरी, दूल्हा इंजीनियर लेकिन दुल्हन ने लौटा दी बारात, कहा सरकारी नौकरी चाहिए | भौंचक 26.11.2024 1:51
यूपी के फर्रूखाबाद में एक बारात बिना दुल्हन के ही लौटकर चली गई. दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला तो डाल दी, लेकिन फेरे लेने से मना कर दिया. इसके पीछे की वजह ऐसी कि जानकर हर कोई हैरान हो जाए. दरअसल दुल्हन को बताया गया कि दूल्हे की सरकारी नौकरी है, लेकिन दूल्हा प्राइवेट इंजीनियर है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
दूल्हे के हार से नोट खींच कर भागा शख्स, दूल्हे ने दौड़ा कर पकड़ा | भौंचक 25.11.2024 1:54
यूपी के मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे की ड्रेस पहना व्यक्ति लोडर पर लटका हुआ नजर आ रहा है. कुछ दूर जाने के बाद दूल्हा और उसके साथी बीच सड़क पर लोडर ड्राइवर को जमकर पीटते हैं. आरोप है कि ड्राइवर दूल्हे के गले में पड़ी नोटों की माला से एक नोट खींचकर भाग रहा था. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
डेडबॉडी समझ कर फ्रीज़र में डाल दिया, मरने के चार घंटे बाद बोला "बाहर निकालो" | भौंचक 22.11.2024 1:42
झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मरीज को मृत घोषित कर दिया. इतना ही नहीं उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी दे दी. उसके बाद बॉडी को चार घंटे तक डीप फ्रीजर में रख दिया. जब अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाया गया तो वो अचानक जिंदा हो गया. इस मामले में लापरवाही बरतने वाले तीन डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है. सुनिए पूरी खबर 'भौंचक' में
"तुम्हें छुट्टी नहीं मिलती? तो चलो मेरे साथ" बोलकर रोबोट ने कर लिया अपहरण | भौंचक 21.11.2024 2:03
गुंडे-बदमाश लोगों को चलती वैन से किडनैप कर लेते हैं, ये तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि रोबोट ने किसी को किडनैप कर लिया. सोशल मीडिया पर इन दिनों किडनैपिंग के ऐसे ही एक सीसीटीवी फुटेज ने लोगों का दिमाग चकराया हुआ है. एक रोबोटिक्स कंपनी के दावे के मुताबिक, दूसरी कंपनी का एक एआई रोबोट उनके शोरूम से 12 रोबोट को किडनैप करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ मे...
शादी की खुशी में छत से उड़ा दी बीस लाख की गड्डी | भौंचक 20.11.2024 1:59
शादी लाइफ का ऐसा पार्ट होता है जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है. ऐसा सोचकर हर कपल कुछ नया करने की कोशिश जरूर करता है. ठीक ऐसा ही मामला यूपी के सिद्धार्थनगर से सामने आया है. यहां दो भाइयों की एक ही दिन शादी थी. दोनों को अपनी शादी की इतनी खुशी हुई कि उन्होंने 20 लाख रुपये हवा में उड़ा डाले. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
बाघिन के 'इश्क़' में मजनूं बना बाघ, 300 किलोमीटर चलकर आ गया | भौंचक 19.11.2024 2:23
तेलंगाना के कवल टाइगर रिजर्व (केटीआर) में महाराष्ट्र से जॉनी नाम का एक नर बाघ आया है. केटीआर में पिछले एक महीने से इस बाघ को देखा जा रहा है. ये महाराष्ट्र की टिपेश्वर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी से यहां पहुंचा है. यानी जंगल और खेतों को पार करते हुए जॉनी कुल 300 किलोमीटर का सफर कर चुका है. माना जा रहा है कि जॉनी अपनी साथी यानी एक बाघिन की तलाश में इतनी दूर तक आया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
जयमाल खत्म हुआ ही था कि चलने लगे लात-घूंसे, दुल्हन भी स्टेज से कूदी | भौंचक 18.11.2024 2:35
लखनऊ में एक शादी समारोह में बवाल हो गया. नौबत मारपीट की आ गई. देखते ही देखते वर और वधू पक्ष के लोग आपस में एक दूसरे पर टूट पड़े. शादी में भगदड़ मच गई. दूल्हा स्टेज से कूद पड़ा. हैरानी की बात ये रही कि इस मारपीट में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
सहारनपुर में युवक को पांच बार काटा, सपेरा बुलाया तो उसे भी काट लिया | भौंचक 15.11.2024 1:46
यूपी के सहारनपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां एक युवक के पीछे एक नागिन पड़ी हुई है. युवक और उसके घरवालों ने दावा किया कि दो महीने में पांच बार काट चुकी है, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई. वहीं, युवक ने सपेरे को नागिन को पकड़ने को बुलाया तो नागिन ने उसको भी काट लिया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
बिहार: केंद्रीय मंत्री ने स्विच दबा कर पंखा चलाया, तालियों से गूंज गयी लाइब्रेरी | भौंचक 14.11.2024 1:43
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री और बिहार के मुजफ्फरपुर से सांसद राजभूषण चौधरी अचानक चर्चा में हैं. जिला बार एसोसिएशन के कार्यालय में एक उद्घाटन कार्यक्रम के बाद उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. क्या है पूरा मामला, सुनिए आज की 'भौंचक' ख़बर में गर्वित से. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
घर के नीचे खज़ाना दबा होने का लालच देकर तांत्रिक ने ही लूट लिया, फरार | भौंचक 13.11.2024 1:58
यूपी के बरेली में बुजुर्ग दंपति से पहले ठगों ने जान-पहचान बनाया और फिर उन्हें ये भरोसा दिलाया कि उनके घर के नीचे करोड़ों की संपत्ति दबी हुई है. जब बुजुर्ग दंपति ने उनकी बातों पर भरोसा कर लिया तो फिर उनके घर में एक 5 फीट का गड्डा करके उसमें एक हांडी डाल दिया और दंपति से उसमें 5 लाख रुपये रखने के लिए कहा. जिसके बाद तंत्र-मंत्र शुरू कर दिया. फिर क्या हुआ, सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
पेट्रोल पंप पर युवक ने लगा दिया अपना QR Code, धरा गया | भौंचक 12.11.2024 2:11
मिज़ोरम के आइजोल के एक पेट्रोल पंप पर लगे क्यूआर कोड स्टिकर को बदलकर पैसे चुराने के आरोप में एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक युवक वर्तमान में आइजोल के सशस्त्र वेंग इलाके में रहता है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
चायवाले को पापा बताकर शो रूम में बैठाया, बाइक ले कर फरार | भौंचक 11.11.2024 2:12
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने एक स्पोर्ट्स बाइक लेकर फरार हो गया. फरार युवक एक चाय वाले को अपने पापा बनाकर बाइक चोरी करने आया था. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
स्टेशन मास्टर पत्नी को बोल रहा था OK ड्राइवर ने सिग्नल समझकर ट्रेन चला दी | भौंचक 08.11.2024 2:28
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक बेहद विचित्र मामले की सुनवाई हुई. पति-पत्नी के झगड़े के बीच भारतीय रेलवे को 3 करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ा और इसी बात को आधार बनाकर परेशान पति ने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए तलाक की याचिका लगा दी. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
GenZ लड़के ने बॉस से ऐसे मांगी छुट्टी, मेल वायरल हो गया | भौंचक 07.11.2024 1:53
ऑफिस में काम करने वाले लोग बड़े अदब के साथ बॉस से छुट्टी की परमिशन मांगते हैं. बकायदा एप्लीकेशन मेल लिखते हैं, लोग पूरी कोशिश करते हैं कि उनकी एप्लीकेशन की भाषा इतनी अच्छी हो कि किसी भी सूरत में उनकी छुट्टी कैंसिल न हो. लेकिन एक GenZ लड़के ने बॉस से कुछ ऐसे छुट्टी मांगी कि उसके मेल का स्कीनशार्ट वायरल हो गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
शराब तस्करी का नया पैंतरा, ट्रांसफॉर्मर में भरकर ला रहे थे शराब, लगा झटका | भौंचक 06.11.2024 1:58
बिहार के अररिया में शराब तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां करीब 50 लाख की शराब ट्रांसफार्मर में भरकर ले जाई जा रही थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. मिनी ट्रक में रखे ट्रांसफार्मर के भीतर शराब देख पुलिस भी हैरान रह गई. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
अमेठी में एकता का संदेश देने के लिए मुस्लिम युवक ने छपवाए ऊं वाले शादी के कार्ड | भौंचक 05.11.2024 2:23
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक मुस्लिम परिवार ने अपने बेटी की शादी के कार्ड में हिंदू देवी-देवताओं की फोटो छपवाकर सबको हैरान कर दिया. जिसने भी मुस्लिम लड़की की शादी का कार्ड देखा चौंक गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
चित्रकूट की गधा मार्केट में नहीं मिला 'लॉरेंस' का ख़रीदार | भौंचक 04.11.2024 2:06
चित्रकूट में दिवाली के अवसर पर एक अनोखा गधा मेला लगता है, जहां फिल्मी सितारों के नाम पर गधों की बोली लगाई जाती है. इस मेले में दूर-दूर से व्यापारी अपने गधे लेकर मंदाकिनी नदी के तट पर आते हैं. लेकिन इस मेले में इस बार एक और नाम पर बोली लगाई वो नाम है लॉरेंस का. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
छोटी दिवाली पर अजब गजब चोरी की शिकायतों से पुलिस परेशान | भौंचक 01.11.2024 2:38
यूपी के हरदोई जिले में छोटी दीपावली की रात पुलिस उस वक्त अचंभे में पड़ गई जब डायल 112 पर चोरी की शिकायत आई. डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, तो सच्चाई जानकर उसने अपना माथा पकड़ लिया. क्योंकि, पूछताछ में पता चला कि शराब के नशे में धुत एक शख्स ने पुलिस को कॉल किया था, वो भी सिर्फ ढाई-तीन सौ ग्राम आलू गायब होने पर. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
पटाखों से बनी ड्रेस बनवाई थी, लोगों ने पूछा 'माचिस है क्या'? | भौंचक 31.10.2024 2:31
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़की को देखा जा सकता है जो अजीबोगरीब पोशाक पहने हुए है, उसका एक खास अंदाज है. ये ड्रेस कपड़े से नहीं, बल्कि पटाखों और बम से बनी है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
दिवाली पर इस मिठाई को खाने के लिए लोन लेना पड़ेगा | भौंचक 30.10.2024 2:03
अक्सर सोने और चांदी से बने आभूषण ही आपने देखें और खरीदे होंगे लेकिन इस दीवाली बाजार में सोना-चांदी की बनी अनोखी मिठाइयां मिल रही हैं. जिनकी कीमत 30 हजार से लेकर 45 हजार रुपये किलो तक की है, जिसे वर्क के अलावा सोने और चांदी की भस्म मिलाकर तैयार किया जा रहा है. सुनिए पूरी ख़बर भौंचक में.
बेटा चैन खींचता था, मां सुनार को बेच आती थी | भौंचक 29.10.2024 2:09
नोएडा में एक बेटा अपनी मां के साथ मिलकर चेन स्नेचिंग का गैंग चला रहा था. बेटा अपने साथी के साथ मिलकर सोने की चेन लूटकर लाता था और उस चेन को लेकर मां सुनार के पास जाकर बेच देती थी. सुनार उस गोल्ड ज्वेलरी को पिघलाकर दूसरी ज्वेलरी तैयार कर देता. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
हरियाणा और राजस्थान के बीच क्यों मच गया चालान का 'संग्राम'? | भौंचक 28.10.2024 2:09
राजस्थान रोडवेज में हरियाणा की एक महिला कांस्टेबल का टिकट न लेने पर चालान काट दिया गया. इससे हरियाणा और राजस्थान के बीच टकराव की स्थिति बन गई है. इस टकराव के चलते हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोडवेज की 90 बसों के चालान काटे हैं, जबकि रविवार को राजस्थान में हरियाणा रोडवेज की बसों के 26 चालान काटे गए. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
दूसरी शादी करना चाहता था पति तो पहली का 'श्राद्ध’ कर दिया | भौंचक 25.10.2024 2:27
यूपी के कन्नौज में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने दूसरी शादी करने के लिए पहली पत्नी के जिंदा रहते ही उसका श्राद्ध कर दिया. इतना ही नहीं पति ने सोशल मीडिया पर पत्नी के मरने से लेकर श्राद्ध और शांति पाठ की तस्वीरें भी अपलोड कर दीं. इन तस्वीरों में उसने लिखा था कि भगवान पूजा की आत्मा को शांति दे. पूजा उसकी पत्नी का नाम है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
Podobné podcasty
Replaio není vydavatelem podcastů; názvy pořadů, obálky a audio patří jejich autorům a šíří se přes veřejné RSS kanály