Aaj Tak Radio

Bhaunchak

Comedy HI ↓ Epizody: 567

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!

Určitě navštivte web podcastu a podpořte jeho tvůrce: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Kategorie

Comedy

Web podcastu

www.aajtak.in

Nejnovější epizoda

16. říj 2026

Kde poslouchat?

Podcasty v aplikaci Replaio Radio Už brzy

Podcasty míří do aplikace už brzy. Nainstaluj si ji teď a jako první uvidíš úplně nový pohled na podcasty

Stáhnout z Google Play Nainstaluj zdarma Android téměř 10 mil. stažení · hodnocení 4,8 iOS už brzy

Epizody

भीड़ ऐसी कि ट्रेन के ड्राइवर की जगह भी घेर ली | भौंचक 10.02.2025

प्रयागराज महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है. इस बीच वाराणसी की एक घटना का वीडियो वायरल है. लोगों ने कहा कि ट्रेन की बोगियों में नहीं है जगह तो क्या हुआ ट्रेन का इंजन तो है, हम वहां बैठ जाएंगे. ये पूरी घटना, सुनिए आज की 'भौंचक' ख़बर में.

'नगीना' के गोबर की सुरक्षा के लिए पुलिस के दो सिपाही क्यों लगाए गए? | भौंचक 06.02.2025

एक अनोखी चोरी का मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. एक महिला ने अपने ही भाइयों के खिलाफ गोबर चुराने का आरोप लगाकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

ऑनलाइन ख़रीदी 3500 की मशीन, घर आई सिर्फ मशीन की फोटो | भौंचक 05.02.2025

एक 68 साल के शख्स ने एक चायनीज़ वेबसाइट से ऑनलाइन सामान मंगवाया लेकिन जब घर पर सामान की डिलीवरी हुई तो वो हैरान रह गया. सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.

बस्ती में किसान का बिल आया सात करोड़, बोला हार्ट-अटैक आने वाला था | भौंचक 04.02.2025

यूपी के बस्ती जिले में बिजली विभाग का अजब गजब कारनामा सामने आया है. मोलहु नाम के गरीब किसान को बिजली विभाग ने 7.33 करोड़ का भारी भरकम बिल थमा दिया. इस भारी-भरकम बिल से पूरा परिवार सदमे में है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

"हवन करने से ज़िंदा हो जाएंगे चूहे" IPS अधिकारी का दावा । भौंचक 03.02.2025

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक आईपीएस अधिकारी की अजीबो-गरीब हरकतों ने पुलिस विभाग को सकते में डाल दिया है. ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि एएसपी रैंक के आईपीएस अधिकारी रोहन झा ने खुद को 'भगवान कल्कि' का अवतार बताया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

नोएडा से मेरठ तक SORRY BUBU के पोस्टर कौन लगा गया? | भौंचक 31.01.2025

नोएडा से लेकर मेरठ तक सॉरी बुबु (Sorry BUBU) के नाम से लगे पोस्टर हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इन पोस्टर को लेकर चर्चा हो रही है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर माजरा क्या है

दुल्हन की फोटो लिये बाराती गांव में पूछताछ करते रहे, नहीं मिली दुल्हन | भौंचक 30.01.2025

हिमाचल प्रदेश के ऊना में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा. जब बारात लड़की के गांव में पहुंची तो वहां उन्हें दुल्हन का घर ही नहीं मिला. बारातियों की फजीहत तो तब हुई जब उन्होंने गांव वालों से दुल्हन का घर पूछा. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

किश्तों पर खरीद कर लाया था iPhone, लोगों ने पूछा "किसका चुरा लाया" | भौंचक 29.01.2025

बड़े बुज़ुर्ग कहते थे कि पैर उतने ही फैलाना चाहिए जितनी चादर हो. अपनी हैसियत से बड़ी चीज़ें रखने वालों को अक्सर अंजाम भुगतना पड़ता है. अब देखिए एक वीडियो वायरल हो रही है. उसमें लोग रेलवे स्टेशन पर एक लड़के की कनपटी गर्म कर रहे हैं. इसकी वजह जानने के लिए सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

दोनों पत्नियों के साथ 3-3 दिन गुज़ारेगा पति, इतवार को छुट्टी रहेगी, थाने में हुआ समझौता | भौंचक 28.01.2025

आपने जमीन-जायदाद, बाग-बगीचे, धन-संपत्ति के बंटवारे के बारे में तो सुना होगा. लेकिन, क्या कभी पति के बंटवारे के बारे में सुना है? नहीं सुना होगा. दरअसल ये मामला ही ऐसा है कि जिसने भी सुना चौंक गया. यूपी के बागपत की कोतवाली में एक पारिवारिक विवाद के मामले में अनोखा समझौता हुआ. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

पापा से डांट खाकर बच्चे ने पुलिस में की शिकायत | भौंचक 27.01.2025

बच्चों को आप अक्सर देखते हैं कि वो होमवर्क करने के वक्त चिड़चिड़े हो जाते हैं या फिर इसे टालने के बहाने बनाने लगते हैं. कुछ बच्चे तो डांट-डपट के बाद बात मान भी लेते हैं लेकिन कुछ बच्चे कुछ और भी करते हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

पति पीटते थे इसलिए तंग आकर एक-दूसरे की मांग में भरा सिंदूर | भौंचक 24.01.2025

यूपी के देवरिया से दो महिलाओं के आपस में शादी कर ली. बताया गया कि दोनों अपने पतियों से परेशान थीं. एक-दूसरे से इंस्टाग्राम पर मिली थीं. वहीं दोस्ती हुई. आपस में प्रेम हुआ और अब शादी कर ली. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

सर्जन ने वीडियो में अपनी नसबंदी खुद कर के बीवी की दे दिया तोहफा | भौंचक 23.01.2025

अपनी पत्नी के प्यार में पागल एक डॉक्टर ने खुद से अपनी नसबंदी कर ली क्योंकि पत्नी दोबारा प्रेग्नेंट नहीं होना चाहती थी. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

तिरपाल से ढकी गाड़ी बिहार में खड़ी थी, लखनऊ में कटा 5000 का चालान | भौंचक 22.01.2025

कार के चालान का एक ऐसा अजब-गजब मामला सामने आया है जिसको सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. घर में खड़ी एक गाड़ी का चालान 530 किलोमीटर दूर दूसरे राज्य के शहर में हो गया. सुनिए पूरी कहानी 'भौंचक' में.

चोर पकड़ा गया, बोला "मेरा बर्थडे है" तो लोगों ने कटवाया केक | भौंचक 21.01.2025

घर में आया चोर जब पकड़ा गया तो बोला कि आज मेरी सालगिरह है. इसके बाद उसके लिए कटवाया गया केक और गाया गया बर्थडे सॉन्ग. सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.

राहुल का भाषण सुनकर मुकेश के हाथ से गिरी दूध की बाल्टी, पहुंचा कोर्ट | भौंचक 20.01.2025

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले एक शख्स ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा किया है. उसका आरोप है कि राहुल गांधी ने भड़काऊ भाषण को सुनकर उसके हाथ से दूध गिर गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

घायल शख़्स की बाइक लेकर भागे, हाथों-हाथ मिला कर्म का फल | भौंचक 16.01.2025

दिल्ली में एक सड़क हादसे के बाद घायल शख्स की मदद करने की बजाय कुछ युवकों ने उसकी गाड़ी चोरी कर ली और फरार हो गए. लेकिन आगे जाकर उन्हें बुरे कर्म का बुरा नतीजा मिल गया. जानें क्या हुआ उनके साथ, आज की 'भौंचक' खबर में.

चोरों से कंबल बचाने के लिए कर्मचारियों ने निकाला एक गज़ब का फॉर्मूला | भौंचक 15.01.2025

सर्दी के मौसम में अस्पताल में हर साल मरीजों को कंबल दिए जाते हैं लेकिन कुछ मरीज छुट्टी होने पर अपने सामान के साथ कंबल भी साथ ले जाते हैं. कई बार रात के समय बेड से कंबल चोरी भी होते है जिसे रोकने के लिए इस साल अस्पताल प्रबंधन ने अजब-गजब आइडिया निकाला. सुनिये आज के भौंचक में

रात को पेट्रोल पंप, दुकानों पर लगा दिये अपने QR कोड, लाखों बनाए | भौंचक 14.01.2025

मध्य प्रदेश के खजुराहो से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बदमाश दुकानों के बाहर लगे क्यूआर कोड स्टीकर ही बदलकर अपने QR Code लगा दिये. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सुनिए पूरी खबर भौंचक में

गर्लफ्रेंड की कार से गिरा शख्स, पत्नी ने गर्लफ्रेंड पर ठोंका सत्तर लाख का केस | भौंचक 13.01.2025

चीन में प्रेमिका की कार से गिरने वाले वांग की पत्नी ने प्रेमिका पर केस करते हुए क्या दलील दी? सुनिए आज की भौंचक खबर जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

पैदल जा रहे शख्स पर बिना हेलमेट चलने का काट दिया चालान | भौंचक 10.01.2025

मध्य प्रदेश के पन्ना में पैदल चलने वालों का बिना हेलमेट चलने का क्यों काट दिया गया चालान? पीड़ित ने की थाने में शिकायत और बताया कि पुलिस वाले अपना टार्गेट पूरा करने के लिए चालान काट रहे हैं - सुनिए पूरा भौंचक किस्सा

गूगल मैप्स ने पुलिस को असम की जगह नागालैंड पहुंचा दिया, लोगों ने की पिटाई | भौंचक 09.01.2025

जाना था जापान पहुंच गए चीन समझ गए ना, तो आपने सुना होगा लेकिन ये किस्सा ज़रा अलग है क्योंकि यहां पुलिस निकली थी किसी क्रिमिनल को पकड़ने गूगल मैप लगाकर और पहुंच गई कहीं और. फिर जो हुआ वो किस्सा सुनिये आज के भौंचक में

नाराज़ बीवी "भिखारी" संग भागी? | भौंचक 08.01.2025

यूपी के हरदोई ज‍िले का एक मामला सुर्ख़ियों में छाया हुआ है. कहा गया क‍ि एक मह‍िला अपने पत‍ि और छह बच्‍चों को छोड़कर एक भि‍खारी के साथ फरार हो गई. हालाँकि, मह‍िला घर लौटी और कुछ अलग ही कहानी बता रही है. जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' ख़बर में.

अजब चोर की ग़ज़ब करतूत! घर में क़ीमती सामान नहीं मिला तो किया ये कारनामा | भौंचक 07.01.2025

मुंबई के मलाड में एक चोर जब चोरी करने के इरादे से एक घर में घुसा तो चोरी करने लायक कुछ न मिलने पर उसने जो हरकत की उसे सुन कर आप भी हैरान हो जाएंगे. हालाँकि पुलिस ने उसे पकड़ा और फिर छोड़ भी दिया, जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' खबर में.

DGP के नाम पर बने फर्जी इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब चैनल, काट रहे थे मलाई | भौंचक 06.01.2025

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम से एक फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाया. पैसे लगाकर अकाउंट वेरिफाई कराया गया, फिर हजारों रुपये और हज़ारों फॉलोअर्स भी कमाए. लेकिन ऐसे पकड़ा गया साइबर ठग! जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' खबर में.

घर की खिड़की पर बैठी रहती थी सास-बहू, सप्लाई करती थी स्मैक | भौंचक 03.01.2025

यूपी के बाराबंकी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस के अभियान में तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है. इन तस्करों के पास से लगभग 75 लाख रुपये के स्मैक बरामद हुए हैं. लेकिन, इन महिअलों की तस्करी की कहानी बड़ी दिलचस्प है. ये अपने घर की खिड़की से स्मैक सप्लाई करती थीं. सुनिए पूरा मामला, आज की 'भौंचक' ख़बर में.

Poslouchej podcast Bhaunchak v Replaio

Rádio a podcasty v jedné aplikaci - zdarma a bez registrace. Nainstaluj si ji ještě dnes a nepropásni premiéru

Stáhnout z Google Play

Replaio není vydavatelem podcastů; názvy pořadů, obálky a audio patří jejich autorům a šíří se přes veřejné RSS kanály