Aaj Tak Radio

Bhaunchak

Comedy HI ↓ Epizody: 505

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!

Určitě navštivte web podcastu a podpořte jeho tvůrce: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Kategorie

Comedy

Web podcastu

www.aajtak.in

Nejnovější epizoda

10. čvc 2026

Kde poslouchat?

Podcasty v aplikaci Replaio Radio Už brzy

Podcasty míří do aplikace už brzy. Nainstaluj si ji teď a jako první uvidíš úplně nový pohled na podcasty

Stáhnout z Google Play Nainstaluj zdarma Android téměř 10 mil. stažení · hodnocení 4,8 iOS už brzy

Epizody

तिरपाल से ढकी गाड़ी बिहार में खड़ी थी, लखनऊ में कटा 5000 का चालान | भौंचक 22.01.2025

कार के चालान का एक ऐसा अजब-गजब मामला सामने आया है जिसको सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. घर में खड़ी एक गाड़ी का चालान 530 किलोमीटर दूर दूसरे राज्य के शहर में हो गया. सुनिए पूरी कहानी 'भौंचक' में.

चोर पकड़ा गया, बोला "मेरा बर्थडे है" तो लोगों ने कटवाया केक | भौंचक 21.01.2025

घर में आया चोर जब पकड़ा गया तो बोला कि आज मेरी सालगिरह है. इसके बाद उसके लिए कटवाया गया केक और गाया गया बर्थडे सॉन्ग. सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.

राहुल का भाषण सुनकर मुकेश के हाथ से गिरी दूध की बाल्टी, पहुंचा कोर्ट | भौंचक 20.01.2025

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले एक शख्स ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा किया है. उसका आरोप है कि राहुल गांधी ने भड़काऊ भाषण को सुनकर उसके हाथ से दूध गिर गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

घायल शख़्स की बाइक लेकर भागे, हाथों-हाथ मिला कर्म का फल | भौंचक 16.01.2025

दिल्ली में एक सड़क हादसे के बाद घायल शख्स की मदद करने की बजाय कुछ युवकों ने उसकी गाड़ी चोरी कर ली और फरार हो गए. लेकिन आगे जाकर उन्हें बुरे कर्म का बुरा नतीजा मिल गया. जानें क्या हुआ उनके साथ, आज की 'भौंचक' खबर में.

चोरों से कंबल बचाने के लिए कर्मचारियों ने निकाला एक गज़ब का फॉर्मूला | भौंचक 15.01.2025

सर्दी के मौसम में अस्पताल में हर साल मरीजों को कंबल दिए जाते हैं लेकिन कुछ मरीज छुट्टी होने पर अपने सामान के साथ कंबल भी साथ ले जाते हैं. कई बार रात के समय बेड से कंबल चोरी भी होते है जिसे रोकने के लिए इस साल अस्पताल प्रबंधन ने अजब-गजब आइडिया निकाला. सुनिये आज के भौंचक में

रात को पेट्रोल पंप, दुकानों पर लगा दिये अपने QR कोड, लाखों बनाए | भौंचक 14.01.2025

मध्य प्रदेश के खजुराहो से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बदमाश दुकानों के बाहर लगे क्यूआर कोड स्टीकर ही बदलकर अपने QR Code लगा दिये. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सुनिए पूरी खबर भौंचक में

गर्लफ्रेंड की कार से गिरा शख्स, पत्नी ने गर्लफ्रेंड पर ठोंका सत्तर लाख का केस | भौंचक 13.01.2025

चीन में प्रेमिका की कार से गिरने वाले वांग की पत्नी ने प्रेमिका पर केस करते हुए क्या दलील दी? सुनिए आज की भौंचक खबर जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

पैदल जा रहे शख्स पर बिना हेलमेट चलने का काट दिया चालान | भौंचक 10.01.2025

मध्य प्रदेश के पन्ना में पैदल चलने वालों का बिना हेलमेट चलने का क्यों काट दिया गया चालान? पीड़ित ने की थाने में शिकायत और बताया कि पुलिस वाले अपना टार्गेट पूरा करने के लिए चालान काट रहे हैं - सुनिए पूरा भौंचक किस्सा

गूगल मैप्स ने पुलिस को असम की जगह नागालैंड पहुंचा दिया, लोगों ने की पिटाई | भौंचक 09.01.2025

जाना था जापान पहुंच गए चीन समझ गए ना, तो आपने सुना होगा लेकिन ये किस्सा ज़रा अलग है क्योंकि यहां पुलिस निकली थी किसी क्रिमिनल को पकड़ने गूगल मैप लगाकर और पहुंच गई कहीं और. फिर जो हुआ वो किस्सा सुनिये आज के भौंचक में

नाराज़ बीवी "भिखारी" संग भागी? | भौंचक 08.01.2025

यूपी के हरदोई ज‍िले का एक मामला सुर्ख़ियों में छाया हुआ है. कहा गया क‍ि एक मह‍िला अपने पत‍ि और छह बच्‍चों को छोड़कर एक भि‍खारी के साथ फरार हो गई. हालाँकि, मह‍िला घर लौटी और कुछ अलग ही कहानी बता रही है. जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' ख़बर में.

अजब चोर की ग़ज़ब करतूत! घर में क़ीमती सामान नहीं मिला तो किया ये कारनामा | भौंचक 07.01.2025

मुंबई के मलाड में एक चोर जब चोरी करने के इरादे से एक घर में घुसा तो चोरी करने लायक कुछ न मिलने पर उसने जो हरकत की उसे सुन कर आप भी हैरान हो जाएंगे. हालाँकि पुलिस ने उसे पकड़ा और फिर छोड़ भी दिया, जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' खबर में.

DGP के नाम पर बने फर्जी इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब चैनल, काट रहे थे मलाई | भौंचक 06.01.2025

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम से एक फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाया. पैसे लगाकर अकाउंट वेरिफाई कराया गया, फिर हजारों रुपये और हज़ारों फॉलोअर्स भी कमाए. लेकिन ऐसे पकड़ा गया साइबर ठग! जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' खबर में.

घर की खिड़की पर बैठी रहती थी सास-बहू, सप्लाई करती थी स्मैक | भौंचक 03.01.2025

यूपी के बाराबंकी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस के अभियान में तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है. इन तस्करों के पास से लगभग 75 लाख रुपये के स्मैक बरामद हुए हैं. लेकिन, इन महिअलों की तस्करी की कहानी बड़ी दिलचस्प है. ये अपने घर की खिड़की से स्मैक सप्लाई करती थीं. सुनिए पूरा मामला, आज की 'भौंचक' ख़बर में.

मोबाइल चोरों को मिलता था यात्रा भत्ता और खाने का वाउचर, टैक्स भी देते थे | भौंचक 02.01.2025

ये कहानी है Salaried चोरों की। जी हां, यूपी में मोबाइल चोरों की एक कंपनी जो चोरी करने वाले अपने कर्मियों को बाकायदा सैलरी देती थी. इसके अलावा मुफ्त खाना और ट्रैवल अलाउंस भी दिया जाता था. सुनिए पूरी कहानी भौंचक में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

कहीं बनती है गुड़िया, कहीं जेब में रखने हैं दाल - दुनियाभर में एक जनवरी की भौंचक प्रथाएं | भौंचक 01.01.2025

कहीं दरवाज़े पर लहसुन लटकाया जाता है तो कहीं बनाई जाती है गुड़िया. नया साल मनाने की क्या हैं अजब गजब प्रथाएं? जानते हैं आज के भौंचक में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

मंदिर में बैठकर 15 मिनट तक पूजा की, फिर मूर्ति का मुकुट लेकर भाग गया शख्स | भौंचक 31.12.2024

यूपी के मिर्जापुर के एक मंदिर में चोर ने कुछ अलग अंदाज में चोरी की. चोर ने पहले मंदिर में 15 मिनट तक बैठकर पूजा की. इसके बाद हनुमानजी का चांदी का मुकुट चुराकर भाग गया. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

मऊ में एक युवक को महीने में 10 दिन 'रौशनी' किन्नर के साथ रहने का आदेश | भौंचक 30.12.2024

महिला हर चीज बांट सकती है पर अपना पति नहीं. पति की बात आने पर वो एक पल को भी समझौता करने को तैयार नहीं होती. पति का प्यार किसी और महिला के साथ बांटना तो मानों उसके लिए असंभव होता है. लेकिन यूपी के मऊ जिले की एक महिला को ऐसा करना पड़ेगा. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

बिहार: टीचरों के लिए आया सरकारी आदेश, कुत्ता भगाएं | भौंचक 27.12.2024

बिहार का शिक्षा विभाग अपने अजब गजब कारनामों के लिए सुर्खियों में रहता है. एक बार फिर से शिक्षकों के लिए एक अजीबो गरीब फरमान जारी हुआ है. इसबार शिक्षकों को कौन सी नई जिम्मेदारी मिली है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

नौकरी के लिए अजीबोगरीब Resume बनाया, 30 कंपनियों से कॉल आ गई | भौंचक 26.12.2024

गूगल में अच्छी सैलरी के बावजूद जब इंटरव्यू के लिए कॉल आने में देरी हुई तो शख्स ने कुछ अलग तरीके से अपनी सीवी अपडेट की. फिर क्या था, महज आठ महीने के भीतर कई कंपनियों के कॉल आए. आखिर अपने रिज्यूमे में उस शख्स ने क्या अपडेट किया, जिसने एंप्लायर्स को खूब आकर्षित किया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

पुरुष टीचर को मिली मैटरनिटी लीव, शिक्षा विभाग में हड़कंप | भौंचक 25.12.2024

बिहार के वैशाली जिले के महुआ में शिक्षा विभाग हंसी का पात्र बन गया है. इसके पीछे वजह बनी एक मेटरनिटी लीव. जिस टीचर को मेटरनिटी लीव दी गई, वह कई दिनों तक स्कूल से गैरहाजिर रहा. विभाग के इस क़दम से हंगामा मच गया और मामले की जांच शुरू हो गई है. आज की 'भौंचक' ख़बर में जानिए पूरा मामला.

सड़क किनारे लगे पौधे चुरा ले गए, बीस हज़ार का एक पौधा था | भौंचक 24.12.2024

नोएडा में अब पौधे भी चोरी होने लगे हैं. चोरों ने दिनदहाड़े नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के किनारे लगे 20 पौधों को चोरी कर लिया. चोरी हुए पौधों की कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है. ये स्पेशल पौधे आंध्र प्रदेश से मंगवाए गए थे. सुनिए पूरी कहानी भौंचक में

बैंकाक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया स्टॉक, नमकीन भी नहीं बचा | भौंचक 23.12.2024

गुजरात के सूरत से बैंकॉक तक एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली चार घंटे की उड़ान के दौरान फ्लाइट में शराब की ज़बरदस्त मांग हुई. यात्रियों ने इतनी पी कि कंपनी की 2 लाख की चपत लग गयी. मुसाफ़िरों ने सूरत से बैंकॉक के बीच अपने सफर का तजुर्बा शेयर किया तो देखते ही देखते वायरल हो गया. कुछ लोगों ने दावा किया कि शराब का स्टॉक ही ख़त्म हो गया था. सुनिए पूरी ख़बर भौंचक में

शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रिंसिपल से पूछा, "क्यों चुराया अंडा" | भौंचक 20.12.2024

बिहार के हाजीपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का मिड-डे मील के अंडे चोरी करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और FIR दर्ज करने की बात कही है. सुनिये पूरी खबर भौंचक में

मुंहदिखाई में दुल्हन की डिमांड सुनकर दूल्हे के उड़े होश, पुलिस तक पहुंचा मामला | भौंचक 19.12.2024

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सुहागरात वाले दिन एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दुल्हन ने ऐसी डिमांड की जिसे सुनकर दूल्हे का दिमाग़ खौल गया. मामला परिवार से होते हुए पुलिस थाने तक जा पहुंचा. पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. दुल्हन ने ऐसी क्या मांग की और फिर दूल्हे समेत उसके परिवार वालों ने क्या आरोप लगाया, जानिए पूरा मामला आज की 'भौंच...

अजीबोग़रीब नौकरी, पीठ की खुजली मिटाने के लिए लोग दे रहे हज़ारों | भौंचक 18.12.2024

दुनिया में कुछ ऐसी नौकरियां भी हैं, जिनके बारे में कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता. ऐसी ही अजीबोगरीब नौकरी के बारे में हम आपको बताएंगे, जिसे आप शायद जॉब मानने से भी इनकार कर दें, लेकिन ये अच्छी कमाई करा रहा है. ये नौकरी है लोगों की पीठ खुजाने की, जिसे हम यूं ही किसी न किसी से करा लेते हैं पर एक ऐसी जगह भी है, जहां पर इसके लिए पार्लर है. जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' ख़बर में.

Poslouchej podcast Bhaunchak v Replaio

Rádio a podcasty v jedné aplikaci - zdarma a bez registrace. Nainstaluj si ji ještě dnes a nepropásni premiéru

Stáhnout z Google Play

Replaio není vydavatelem podcastů; názvy pořadů, obálky a audio patří jejich autorům a šíří se přes veřejné RSS kanály