Aaj Tak Radio

Bhaunchak

Comedy HI ↓ Epizody: 567

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!

Určitě navštivte web podcastu a podpořte jeho tvůrce: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Kategorie

Comedy

Web podcastu

www.aajtak.in

Nejnovější epizoda

16. říj 2026

Kde poslouchat?

Podcasty v aplikaci Replaio Radio Už brzy

Podcasty míří do aplikace už brzy. Nainstaluj si ji teď a jako první uvidíš úplně nový pohled na podcasty

Stáhnout z Google Play Nainstaluj zdarma Android téměř 10 mil. stažení · hodnocení 4,8 iOS už brzy

Epizody

बिजनौर: पुलिस कब्रिस्तान पहुंची, 'मुर्दा' बोला मैं ज़रा नशे में था इसलिए | भौंचक 24.11.2025

बिजनौर के एक इलाके में शुक्रवार की रात एक अजीब वाकिया हुआ जब रात दस बजे लोग एक नवजात बच्चे के शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि एक शख्स अर्धनग्न अवस्था में पहले ही कब्र में लेटा हुआ है. सुनिए पूरी ख़बर.

ग़ाज़ियाबाद: महंगी कार से आता है चोर, बकरा उठा कर भाग जाता है | भौंचक 21.11.2025

ग़ाज़ियाबाद में इन दिनों बकरा चोर ने आतंक मचा रखा है. एक के बाद एक कई इलाकों में बकरे चोरी हो रहे हैं, सुनिए पूरी ख़बर

बिहार: इम्तिहान में लिखने थे जवाब, लिख कर आ गया अपनी प्रेम कहानी | भौंचक 20.11.2025

बिहार बोर्ड की एक उत्तर पुस्तिका बड़ी वायरल हो रही है क्योंकि लिखने वाले ने किसी प्रश्न का उत्तर नहीं लिखा बल्कि अपनी प्रेम कहानी लिख दी, सुनिए पूरी ख़बर.

हरियाणा: मंत्री जी ने नारियल तो फोड़ दिया, सड़क कभी नहीं बनी | भौंचक 19.11.2025

सड़क बननी थी, मंत्री जी आए नारियल फोड़ा गया, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि कुछ ही दिन में काम शुरू हो जाएगा लेकिन सड़क बनना शुरु ही नहीं हुई. सुनिए पूरी ख़बर.

भोपाल नगर निगम के दफ्तर में मीटिंग रूम बनाना ही भूल गए | भौंचक 18.11.2025

नगर निगम का नया बना मुख्यालय विवादों में है क्योंकि करीब 50 करोड़ की लागत से बने 8 मंजिला भवन में मीटिंग रूम ही नहीं है, सुनिए पूरी ख़बर

अधिकारी ने मेयर के सामने सुनाया, रिश्वत का एस्टीमेट|भौंचक 17.11.2025

एमपी के मोरेना के पंकज राठौर से घर बनवाने के नाम पर अधिकारीयों ने मांगी रिश्वत। पंकज ने मेयर के सामने अधिकारी को कॉल लगा कर सुनाया रिश्वत का एस्टीमेट। सुनिए पूरी भौंचक खबर

मुंबई के मुलुंड में ज़मीन के चक्कर में खरीद लिया फुटपाथ | भौंचक 14.11.2025

3 लाख रुपए में खरीदा ज़मीन का हिस्सा। बाद में पता चला ये तो सरकारी फुटपाथ है. सुनिए पूरी भौंचक खबर.

पाकिस्तानी अखबार डॉन AI की वजह से हो गया ट्रोल | भौंचक 13.11.2025

पाकिस्तानी अख़बार डॉन के एक आर्टिकल में ऐसा दावा किया गया है, जिससे साबित होता है कि आने वाले समय में AI लोगों की नौकरियों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है. सुनिए पूरी भौंचक खबर.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा चाचा का कारनामा, किया सांप को लिपलॉक| भौंचक 12.11.2025

दुनिया के सबसे ज़हरीले सांप किंग कोबरा को चाचा ने किस कर दिया. बदले में कोबरा ने कुछ भी नहीं किया. सुनिए पूरी भौंचक खबर.

रील बनाने के चक्कर में चलती ट्रेन में नहाया युवक |भौंचक 11.11.2025

चलती ट्रेन में दरवाजे के पास बाकायदा बाल्टी और मग्गा लेकर प्रमोद ने नहाया. बाद में उसे पकड़ लिया गया. वायरल होने के लिए उसने और क्या किया था, यह जानने के लिए सुनिए भौंचक खबर.

आधी रात चोर समझ कर लोगों ने पकड़ा, पुलिस से बोला चोर नहीं हूँ सत्य की खोज में घर से निकला हूँ. 10.11.2025

कुशीनगर की भौंचक घटना, चोर समझ कर पकड़े गए युवक ने कहा सत्य की खोज में निकला हूँ, चाहता हूँ पृथ्वी पर शांति आए. सुनिए पुरी खबर

फ्रेंच टूरिस्ट्स से फ्रैंक हुआ जंगल का गाइड। ऑफर कर दी अपनी तम्बाकू। भौंचक 06.11.2025

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी पर आए विदेशी मेहमानो से जंगल के गाइड ने खैनी खाने को पूछ लिया। सुनिए पूरा भौंचक मामला

बात एक स्कूटी की थी, तो गहने बेचने चल दिया | भौंचक 05.11.2025

कानपुर के शास्त्री नगर में मां के गहने बेच कर स्कूटी खरीदने निकला लड़का, प्लान सक्सेसफुल होने ही वाला था कि सुनार का दिमाग ठनका! सुनिए पूरी भौंचक खबर

बाइक पर बैठा लिया पूरा परिवार, पुलिस वालों ने हाथ जोड़ लिये | भौंचक 04.11.2025

हापुड़ से एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दो पुलिसवाले हाथ जोड़कर खड़े हैं और बाइक पर हैं सात सवारी, सुनिये पूरी कहानी

दरभंगा की सुरभि की कांटे खाने की आदत से लोग हैरान | भौंचक 03.11.2025

दरभंगा की सुरभि कुमारी को मछली के कांटे खाना पसंद है जिससे वह मिथिलांचल की 'कांटे-प्रेमी' बेटी बन गई हैं. सुनिये पूरी भौंचक ख़बर

मुर्दाघर में बोला युवक "मैं तो किडनी के इलाज के लिए आया था"| भौंचक 31.10.2025

तेलंगाना के अस्पताल की मॉर्चरी में एक युवक ज़िंदा पाया गया तो हड़कंप मच गया. सुनिये पूरी ख़बर

हाईटेंशन लाइन का तार चोरी करने खंबे पर चढ़े चोर को बचाया गया | भौंचक 29.10.2025

बिजली कर्मचारियों के पैरों तले उस वक्त ज़मीन खिसक गयी जब उन्होंने देखा कि एक आदमी हाइटेंशन लाइन पर चढ़ा हुआ है, कौन था ये आदमी और क्यों चढ़ा था, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में

बुलंदशहर में बिना हेलमेट कार चलाने पर हुआ चालान | भौंचक 28.10.2025

एक शख्स कार से चला जा रहा था कि अचानक उसके सामने एक ट्रैफिक पुलिस का हवलदार आया और बोला "हेलमेट कहां है आपका, चालान कटेगा" पूरी खबर भौंचक में

MP का अजब कारनामा, सड़क पर लगा था पंप, उसी पर बना दी सड़क | भौंचक 27.10.2025

मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क पर हैंडपंप हटाने के बजाय डिवाइडर बना दिए गए हैं. प्रशासनिक लापरवाही पर उठ रहे हैं सवाल, पूरी खबर भौंचक में

बिना टिकट यात्री ने टीटी बनकर मुसाफिरों से ठग लिये पैसे | भौंचक 24.10.2025

झेलम एक्सप्रैस में एक भाई साहब जिनके पास खुद टिकट नहीं था उन्होंने कैसे टीटी बनकर लोगों से ठग लिये पैसे, सुनिये पूरी खबर आज के भौंचक में

खुद शिकायत दर्ज करके, खुद ही केस सॉल्व कर लेते थे | भौंचक 23.10.2025

एमपी पुलिस के दो पुलिसकर्मियों का भौंचक कारनामा ये है कि वो खुद ही कॉल करते थे हेल्प लाइन पर और फिर कहते थे कि हमने केस सॉल्व कर लिया. सुनिये पूरी खबर भौंचक में

मुगलों के समय से लग रहे गधों के मेले में अजब गजब नाम | भौंचक 22.10.2025

यूपी के चित्रकूट में औरंगज़ेब के ज़माने से लग रहा है गधों का मेला. इस बार इन मेले में गधों के नाम बड़े अजीब ओ गरीब है. सुनिये पूरी खबर भौंचक में

1100 बोनस मिला तो कर्मचारियों ने खोल दिया टोल गेट | भौंचक 21.10.2025

कम दीवाली बोनस मिलने से नाराज फतेहाबाद टोल कर्मियों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बवाल कर दिया. कर्मचारियों ने विरोध में टोल गेट खोल दिए, जिससे हजारों वाहन बिना टोल दिये निकल गए. सुनिये पूरी ख़बर

मुंबई में बिल्डर को उठा ले गए चार लोग. मगर किडनैपिंग नहीं, कुछ और थी वजह | भौंचक 20.10.2025

मुंबई के फ़ोर बंगले इलाके में एक अजीब मामला सामने आया जहां एक बिल्डर को चार लोग रात में घर से उठा ले गए. पत्नी अफ़साना ने किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई, तो छानबीन पुलिस को बिल्डर की दूसरी पत्नी तक ले गई. दूसरी पत्नी ने ऐसा खुलासा किया कि सभी के होश उड़ गए. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

दिवाली की सफाई में युवक को मिले 2000 के इतने नोट, लोग बोले ये तो दिवाली बोनस है! | भौंचक 17.10.2025

जैसे-जैसे दीवाली करीब आ रही है. लोग अपने घरों सफाई में जुट गए हैं ताकि धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी उन पर कृपा बरसाएं. अब, एक रेडिट यूज़र ने बताया है कि कैसे दीवाली की सफाई ने उनके परिवार को 2 लाख रुपये का छिपा हुआ ख़ज़ाना मिला, सुनिए 'भौंचक' में.

Poslouchej podcast Bhaunchak v Replaio

Rádio a podcasty v jedné aplikaci - zdarma a bez registrace. Nainstaluj si ji ještě dnes a nepropásni premiéru

Stáhnout z Google Play

Replaio není vydavatelem podcastů; názvy pořadů, obálky a audio patří jejich autorům a šíří se přes veřejné RSS kanály